Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

गोविंद सिंह ठाकुर ने मनाली विधानसभा के वाहंग गांव में गौसदन तथा मोटरयोग्य पुल का भूमि पूजन किया

Govind Singh Thakur, Himachal Pradesh, Himachal, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Himachal, Kullu
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मनाली , 30 Sep 2022

Last updated on: Sep 30, 2022, 00:00 IST

शिक्षा, भाषा-कला  एवं संस्कृति मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने आज मनाली विधानसभा के वाहंग गांव में लगभग 2 करोड़ लागत के गौसदन तथा  10 करोड़ के मोटरयोग्य पुल का भूमि पूजन किया।इस अवसर पर अपने सम्बोधन में उन्होंने कहा कि मनाली विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न क्षेत्रों में अभूतपूर्व विकास कार्य किये गए हैं। 

उन्होंने बताया कि आज लगभग दो करोड़ की लागत से निर्मित किए जाने वाले  आधुनिक गौ सदन का निर्माण कार्य आरंभ किया गया है। इसमें दो विशाल काऊशेड, एक चारा भण्डार तथा एक बाउंडरी वाल का निर्माण होगा। जिसमें  लगभग 300  गौमाता को आश्रय मिलेगा जिससे  आज गौमाता की सेवा के साथ-साथ संपूर्ण गोवंश के रक्षा के क्षेत्र में एक पूण्य कार्य सिद्ध हुआ है। 

उन्होंने कहा कि  इसी उपलक्ष्य में आज यहां गौसदन का भूमिपूजन में  ऋषिवेदव्यास, गौतमऋषि, कंचननाग, माता हिडिंबा, मनु महाराज, शांडिल्य ऋषि, सहित अन्य  स्थानीय देवताओं की भी उपस्थिति रही।उन्होंने कहा कि क्लब हाउस मनाली से पलचान तक कि सड़क को पुनः निर्माण कर दुरुस्त किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि आज बाहंग से गोशाल तक मोटरयोग्य पुल का भूमि पूजन किया गया है जिसे लगभग 10 करोड़ ख़र्च कर  डेढ़ साल की अवधि तक पूर्ण किया जाएगा।जिससे  राष्ट्रीय मार्ग के साथ गौशाल गांव सहित ओल्ड मनाली के जुड़ने से यहाँ एक नया पर्यटन सर्कल विकसित होगा।उन्होंने कहा कि क्षेत्र में अभी तक 9 बड़े  पुलनिर्माण के अंतर्गत है 6 पुलों का निर्माण पूर्ण कर लिया गया है जबकि तीन पुलों का निर्माण कार्य चल रहा है।ग्राम पंचायत नसोगी  के उप-प्रधान वेद राम  नेगी ने मुख्यातिथि सहित समस्त गणमान्य व्यक्तियों के स्वागत में अपना सम्बोधन दिया।

उन्होंने समस्त जनता की ओर से शिक्षा मन्त्री का गौसदन व पुल की सौगात देने के लिए आभार प्रकट किया।इस अवसर पर श्रीमती रजनी ठाकुर, नगर परिषद मनाली के अध्यक्ष चमन कपूर, भाजपा मंडलाध्यक्ष दुर्गा सिंह, महामन्त्री ठाकुर दास , गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष अशोक शर्मा, सीडब्लूसी के वेद राम ठाकुर, पशुपालन विभाग से डिप्टी डायरेक्टर डॉ विशाल शर्मा, डॉ चैतन्य, डॉ रंजीत, ग्राम पंचायत बरुआ के प्रधान चूड़ामणि ठाकुर, नसोगी के प्रधान दिले राम, वशिष्ठ की प्रधान लाजो देवी, पलचान के उप -प्रधान कीर्ति कृष्ण सहित समस्त महिला मंडल के पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

 

Tags: Govind Singh Thakur , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Kullu

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD