Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने जंजैहली में किए 29 करोड़ रुपये के 14 विकासात्मक परियोजनाओं के उदघाटन एवं शिलान्यास

प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से सुनिश्चित हुआ महिलाओं का उत्थान और सशक्तिकरण: जय राम ठाकुर

Jai Ram Thakur, Himachal Pradesh, Himachal, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Himachal, Shimla, Chief Minister of Himachal Pradesh, BJP Himachal Pradesh, Meenakshi Lekhi
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 29 Sep 2022

Last updated on: Sep 29, 2022, 00:00 IST

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज सराज विधानसभा क्षेत्र के जंजैहली में लगभग 29 करोड़ रुपये की 14 विकासात्मक परियोजनाओं के उदघाटन एवं शिलान्यास किए।उन्होंने 10.78 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जंजैहली के भवन, जंजैहली में ही 4.12 करोड़ रुपये से बने लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह, 5.99 करोड़ रुपये के इंडोर स्टेडियम, बागाचनोगी में 50 लाख रुपये के राजकीय सेरीकल्चर सेंटर,भुलाह में 1.20 करोड़ रुपये से बने जैव विविधता पार्क और  शैटाधार में एक करोड़ रुपये के इंटरप्रटेशन सेंटर का लोकार्पण किया। 

उन्होंने जंजैहली में नए वन मंडल (वन्य जीव) और लोक निर्माण विभाग के वृत कार्यालय, नवस्तरोन्नत   राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला शोधाधार,  राजकीय माध्यमिक पाठशाला तुंगधार,  राजकीय माध्यमिक पाठशाला भलवाड़ और  लंबाथाच में 5000 लीटर क्षमता के मिल्क कूलर का शुभारंभ भी किया। मुख्यमंत्री ने खोडाथाच में 1.75 करोड़ रुपये और खौली में 3.49 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले नेचर पार्कों के शिलान्यास भी किए। 

इसके बाद डीमकटारू में महिला सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने गत लगभग पांच वर्षों के दौरान हमेशा गरीब को करीब रखकर ही काम किया है। सत्ता संभालने के पहले दिन से ही सरकार ने गरीबों, कमजोर वर्गों और महिलाओं सहित समाज के हर वर्ग के कल्याण के लिए कार्य करना शुरू कर दिया था। आज प्रदेश में 60 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोगों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन दी जा रही है। 

उन्होंने बताया कि पहले लगभग 4 लाख लोगों को पेंशन मिल रही थी, जबकि आज 7.50 लाख से अधिक पात्र लोगों को यह पेंशन दी जा रही है।महिलाओं के कल्याण और सशक्तिकरण की चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2010 में भाजपा की सरकार ने नगर निकायों तथा पंचायती राज संस्थाओं में महिलाओं के लिए 50 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान किया था। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज इन संस्थाओं में महिलाओं की भागीदारी 50 प्रतिशत से भी ज्यादा हो गई है। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने महिलाओं द्वारा संचालित स्वयं सहायता समूहों के आर्थिक सशक्तिकरण के 40 हजार रुपये के रिवॉल्विंग फंड की व्यवस्था की है। मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना में महिलाओं को 35 प्रतिशत अनुदान दिया जा रहा है। गृहिणी सुविधा योजना के तहत प्रदेश की लगभग 3.35 लाख महिलाओं को निःशुल्क गैस कनेक्शन दिए गए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पांच वर्षों के दौरान प्रदेश सरकार ने हर क्षेत्र का चहुमुखी विकास और समाज के हर वर्ग का कल्याण सुनिश्चित किया है। उन्होंने कहा कि विकास की इस गति को कायम रखने तथा केंद्र सरकार की मजबूती के लिए हिमाचल प्रदेश में दोबारा भाजपा की सरकार बनना जरूरी है। जय राम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में भाजपा फिर सत्ता में आएगी और इसमें महिलाओं की भूमिका निर्णायक होगी। 

उन्होंने कहा कि विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के कारण प्रदेश की महिलाएं भाजपा को भारी समर्थन देंगी।इस अवसर पर केंद्रीय विदेश और संस्कृति राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी ने भी महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आठ वर्ष पहले देश की बागडोर संभालते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि उनकी सरकार गांव, गरीब और आम जन की सरकार होगी, जिसमें सबका साथ और सबका विकास सुनिश्चित होगा। 

इन आठ वर्षों के दौरान प्रधानमंत्री ने इसे सार्थक साबित किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वच्छ भारत मिशन के माध्यम से करोड़ों शौचालय बनवाए, जिनका सबसे ज्यादा लाभ महिलाओं को हुआ। मीनाक्षी लेखी ने कहा कि 70 वर्षों के दौरान देश के 8 करोड़ घरों में नल लगाए गए थे, जबकि मोदी सरकार ने जल जीवन मिशन आरंभ करके केवल ढाई वर्षों में ही लगभग 8.64 करोड़ घरों में नल लगवाए। 

इस मिशन का भी महिलाओं को सबसे ज्यादा लाभ हुआ। उन्होंने कहा कि हिमाचल के चहुमुखी विकास के लिए राज्य और केंद्र में डबल इंजन सरकार जरूरी है।इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष रश्मिधर सूद, महामंत्री मांचली ठाकुर, जिला अध्यक्ष सुमन ठाकुर, भाजपा नेत्री खेमदासी और रजनी ठाकुर सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं। 

 

Tags: Jai Ram Thakur , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Shimla , Chief Minister of Himachal Pradesh , BJP Himachal Pradesh , Meenakshi Lekhi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD