Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल एलपीयू की छात्रा पूजा सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड और एशियन यू-20 गोल्ड जीतकर भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास फिर से लिखा द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय जनजातीय विकास सम्मेलन का उद्घाटन किया दलविंदरजीत सिंह ने एस.आई.आर. के संशोधित कार्यक्रम संबंधी राजनीतिक दलों के साथ की बैठक ‘मेरी रसोई’ योजना से जरूरतमंद परिवारों को मिला बल : ब्रम शंकर जिम्पा ई-वेस्ट संग्रहण अभियान के अंतर्गत 1500 किलोग्राम इलेक्ट्रॉनिक कचरा वैज्ञानिक रिसाइक्लिंग हेतु भेजा गया : आशिका जैन भारत के युवाओं को नौकरी खोजने वाले नहीं, रोजगार सृजक बनना चाहिए : गुलाब चंद कटारिया पंजाब में इस बार बनेगी डबल इंजन की भाजपा सरकार : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने स्वर्गीय चौधरी भजनलाल की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

 

जाठियादेवी में प्लॉट निर्माण के लिए 150 करोड़ रूपये के प्राकलन को मंजूरी

Suresh Bhardwaj, Himachal Pradesh, Himachal, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Himachal, Shimla
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 29 Sep 2022

Last updated on: Sep 29, 2022, 00:00 IST

प्रदेश सरकार शहरी विकास के लिए कृतसंकल्प है तथा हिमाचल प्रदेश आवास तथा शहरी विकास प्राधिकरण (हिमुडा) इस उद्देश्य के लिए विशेष प्रयास कर रहा है। यह बात शहरी विकास तथा आवास मंत्री और हिमुडा के अध्यक्ष सुरेश भारद्वाज ने आज यहां हिमुडा के निदेशकमण्डल की 51वीं बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार शहरी क्षेत्रों के नागरिकों को बेहतरीन आवासीय सुविधा प्रदान करने के लिए निरन्तर प्रयासरत है।बैठक के दौरान निदेशक मण्डल ने धर्मशाला में नई आवासीय कॉलोनी स्थापित करने की मंजूरी प्रदान की। यहां प्रथम चरण में 158 प्लॉटों का निर्माण करने के उपरान्त इच्छुक प्रार्थियों को आबंटित किया जाएगा। 

हिमुडा ने इन प्लॉटों के आबंटन के लिए 31 अक्तूबर, 2022 तक आवेदन आमंत्रित करने की तिथि निर्धारित की है। आवेदनां की छानबीन के उपरान्त 10 नवम्बर, 2022 को ड्रॉ निकाला जायेगा और उमीदवारों को आबंटित किये जाएंगे।निदेशक मण्डल ने धर्मशाला कॉलोनी में बुनियादी सुविधाओं को सुनिश्चित करने के लिए 127 करोड़ रूपये के प्राक्कलन की भी मंजूरी प्रदान की है। 

इसके अतिरिक्त शिमला में हवाई अड्डे के नजदीक जाठियादेवी में भी प्रथम चरण के प्लॉटों के निर्माण के लिए 150 करोड़ रूपये के प्राक्कलन की मंजूरी भी प्रदान की। इसके आलावा बैठक के दौरान बद्दी, परवाणू, शिमला व रोहडू क्षेत्रों में व्यावसायिक सम्पतियां विक्रय करने की अनुमति प्रदान की गई जिसकी अनुमानित लागत लगभग 30 करोड़ रुपये है। 

निदेशक मण्डल ने परवाणू में क्षतिग्रस्त उठाऊ पेयजल योजना की मुरम्मत के लिए धनराशि की स्वीकृति प्रदान की व इस कार्य को जल्दी शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। बोर्ड द्वारा हिमुडा के कर्मचारियों व पेंशनरों के लिए संशोधित वेतनमान व पेंशन की स्वीकृति भी प्रदान की गई ।

निदेशक मण्डल ने हिमुडा में लिपिक, स्टेनौ टाईपिस्ट, कनिष्ठ अभियन्ता सिविल व इलेक्ट्रीकल, कनिष्ठ प्रारूपकार सिविल, सहायक कंम्प्यूटर प्रोग्रामर व विधि सहायक के प्रारम्भिक भर्ती व पदोन्नति नियमों में संशोधन की स्वीकृति प्रदान की। इसके अलावा टेक्निशियन व चालक के भर्ती नियमों में छूट व वरिष्ठ आशुंलिपिक के एक पद के लिए सेवा मानदंड में छूट की अनुमति प्रदान की।

बैठक में निदेशक मण्डल ने हिमुडा में लिपिक, स्टेनौ टाईपिस्ट, कनिष्ठ अभियन्ता सिविल व इलेक्ट्रीकल, जूनियर ऑफिस असिस्टैंट आई.टी., स्टैनो टाईपिस्ट, कनिष्ठ प्रारूपकार सिविल, सहायक कंम्प्यूटर प्रोग्रामर व विधि सहायक के 42 पदो को अनुबंध के आधार पर भरनें व सहायक अभियन्ता के तीन पदां को पदोन्नत करने की मंजूरी प्रदान की गई। 

बोर्ड ने हिमुडा के वर्ष 2021-2022 के संशोधित बजट व 2022-2023 के बजट अनुमान के अनुमोदन को स्वीकृति प्रदान की। बैठक का संचालन हिमुडा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं सचिव डॉ. राज कृष्ण पुर्थी ने किया। इस अवसर पर हिमुडा के गैर-अधिकारिक सदस्य अनुपाल चौहान तथा सुनील मनोचा, प्रधान सचिव आवास देवेश कुमार तथा निदेशक मण्डल के अन्य सदस्य भी उपस्थित थे। 

 

Tags: Suresh Bhardwaj , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Shimla

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD