Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पहली अक्तूबर को करेंगे आर्ट एण्ड क्राफ्ट सेंटर का लोकार्पण

हरिपुर कॉलेज में विशाल जनसभा को करेंगे संबोधित

Govind Singh Thakur, Himachal Pradesh, Himachal, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Himachal, Kullu
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कुल्लू , 29 Sep 2022

Last updated on: Sep 29, 2022, 00:00 IST

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर पहली अक्तूबर को प्रातः 10 बजे मनाली विधानसभा के अंतर्गत बड़ाग्रां स्थित 45 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित आर्ट एवं क्रॉफ्ट सेंटर का लोकार्पण करेंगे। यह जानकारी शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने राजकीय डिग्री कॉलेज हरिपुर में मुख्यमंत्री के दौरे के संबंध में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री प्रातः 11 बजे हरिपुर कॉलेज परिसर में प्रगतिशील हिमाचल, स्थापना के 75 वर्ष पर एक भव्य समारोह की अध्यक्षता करेंगे। समारोह में विधानसभा क्षेत्र के 15 हजार के करीब लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। इनमें सरकार की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को विशेष तौर पर आमंत्रित किया गया है।

गोविंद ठाकुर ने एक-एक अधिकारी से उनके विभाग से संबंधित योजनाओं से लाभन्वित हो रहे लोगों को समारोह स्थल तक लाने के बारे में चर्चा की। परियोजना अधिकारी डीआरडीए जयवंती ठाकुर ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र की समस्त महिला मण्डलों, स्वयं सेवी संगठनों को कार्यक्रम में आने के लिये न्यौता दिया गया है। 

उन्होंने कहा कि कुल 100 बसों की मांग की गई है। जिला कल्याण अधिकारी ने कहा कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन तथा बाल विकास विभाग की परियोजना के लाभार्थियों को आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं के माध्यम से आमंत्रित किया गया है। बिजली विभाग के अधिशाषी अभियंता ने कहा कि शून्य बिजली बिल उपभोक्ता इस समारोह में आने के लिये काफी उत्साहित हैं और सभी को सहर्ष आमंत्रित किया गया है।इसी प्रकार लोक निर्माण व जल शक्ति विभागों के अधिशाषी अभियंताओं ने भी अपने-अपने विभाग से लाभान्वित हुए लोगों को समारोह में आने के लिये आग्रह किया है।

जिला में निःशुल्क चिकित्सा उपचार पर 35 करोड़ खर्च

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुशील चंन्द्र शर्मा ने मंत्री को अवगत करवाया कि जिला में आयुष्मान भारत तथा हिमकेयर योजना के तहत कुल 35 करोड़ की राशि निःशुल्क उपचार पर व्यय की गई है। इसी प्रकार सहारा योजना के तहत 1700 लाभार्थियों को हर महीने 3000 रुपये की दर से सहायता राशि प्रदान की जा रही है और इसपर 4 करोड़ रुपये खर्च किये गए हैं।

उन्होंने कहा कि हिमकेयर व आयुष्मान भारत योजना के सभी लाभार्थियों तक आशा कार्यकर्ताओं के माध्यम से पहंच को सुनिश्चित बनाया गया है और करीब 2500 लाभार्थियों के समारोह में आने की उम्मीद है।जिला पर्यटन एवं विकास अधिकारी सुनयना शर्मा ने जानकारी दी कि जिला की समस्त साहसिक पर्यटन व अन्य पर्यटन से जुड़ी एसोसियेशनों के पदाधिकारियों के साथ बैठक करके समस्त सदस्यों को प्रगतिशील हिमाचल का हिस्सा बनने के लिये आग्रह किया गया है।

समारोह में प्रातः 10 बजे से सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के कलाकारों तथा कुल्लू व हरिपुर डिग्री महाविद्यालयों व स्थानीय स्कूल के छात्र-छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये जाएंगे।गोविंद ठाकुर ने मनाली विधानसभा क्षेत्र के समस्त लोगों से समारोह में भाग लेने की अपील की है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री इस अवसर पर विधानसभा क्षेत्र को लगभग 200 करोड़ रुपये के सोपान भी देंगे। 

उन्होंने विशेषकर पंचायती राज संस्थानों के चुने हुए प्रतिनिधियों से अपील की है कि वे लोगों को समारोह स्थल तक पहुंचाने में सहयोग करें।एसडीएम रमन घरसंगी, मण्डलाध्यक्ष दुर्गा सिंह ठाकुर, महामंत्री अखिलेश कपूर, महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रमनदीप व रोशन ठाकुर के अलावा सभी ग्राम पंचायतों के प्रधान व अन्य चुने हुए प्रतिनिधि बैठक में उपस्थित रहे।

 

Tags: Govind Singh Thakur , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Kullu

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD