Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें नशे के विरूद्ध जागरूकता के लिए खेलो हिमाचल -चिट्टा मुक्त अभियान शुरूः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली 4,056 महिलाओं को 1.70 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता : डॉ. बलजीत कौर उद्योग-केंद्रित पत्रकारिता शिक्षा को मिलेगा नया आयाम : आरबीयू ने प्रतिष्ठित समाचार पत्र ट्रस्ट के साथ किया एमओयू सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और ई-चालान शिकायत प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए परिवहन विभाग के बड़े कदम: हरपाल सिंह चीमा ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू

 

मैं अब भी ऊंचे स्तर की टेनिस खेलना चाहता हूं : Novak Djokovic

Sports News, Tennis, Tennis Player, Novak Djokovic, Roger Federer
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लंदन , 28 Sep 2022

Last updated on: Sep 28, 2022, 00:00 IST

सर्बिया के शीर्ष टेनिस खिलाड़ी और 21 ग्रैंड स्लैम खिताबों के विजेता नोवाक जोकोविच ने कहा है कि उनके अंदर अब भी ऊंचे स्तर पर खेलने का जुनून और भूख है हालांकि वह कोविड 19 का टीका न लगवाने की अपनी नीति के चलते दो ग्रैंड स्लैम ऑस्ट्रेलियन और यूएस ओपन नहीं खेल पाए। 

दो मेजर टूर्नामेंट मिस करने के कारण 35 वर्षीय जोकोविच की रैंकिंग नंबर एक से गिरकर नंबर सात पर पहुंच गयी। जोकोविच ने ऑस्ट्रेलिया के निक किर्गियोस को हराकर विम्बलडन का खिताब जीता लेकिन विम्बलडन में रूसी और बेलारूसी खिलाड़ियों को खेलने की अनुमति नहीं मिलने के कारण इससे मिलने वाले एटीपी और डब्लूटीए अंक छीन लिए गए। 

जोकोविच ने कहा कि वह अभी संन्यास के बारे में नहीं सोच रहे हैं, यह देखते हुए कि उनके साथी खिलाड़ी रोजर फेडरर ने हाल ही में संन्यास ले लिया। एटीपी टूर में 88 बार के विजेता जोकोविच ने कहा कि वह प्रतिस्पर्धा का ऊंचा स्तर बनाये रखने के लिए बेताब हैं। 

जोकोविच के हवाले से एटीपीटूरडॉटकॉम ने कहा, "मैं अब भी टेनिस खेलना चाहता हूं हालांकि मैंने टेनिस में वह सभी कुछ हासिल कर लिया है जो आप उम्मीद करते हैं। मेरे अंदर अब भी ऊंचे प्रोफेशनल स्तर पर खेलने का जुनून और भूख है।"

जोकोविच ने हाल में लेवर कप में हिस्सा लिया था जो फेडरर का विदाई टूर्नामेंट था। जोकोविच ने कहा, "मैं रोजर का बहुत सम्मान करता हूं। उनका शानदार करियर रहा है। वह खेल इतिहास के सबसे सम्मानित एथलीटों में से एक रहे हैं। उनका संन्यास टेनिस के लिए दुखद क्षण है।"

 

Tags: Sports News , Tennis , Tennis Player , Novak Djokovic , Roger Federer

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD