Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

पीएफआई पर कोई छापेमारी नहीं, सिर्फ एहतियाती गिरफ्तारियां : Basavaraj Bommai

Basavaraj Bommai, BJP, Bharatiya Janata Party, Karnataka, Bengaluru, Karnataka Chief Minister, Popular Front of India, PFI, Social Democratic Party of India, SDPI
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बेंगलुरू , 27 Sep 2022

Last updated on: Sep 27, 2022, 00:00 IST

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने मंगलवार को कहा कि पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) और सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (एसडीपीआई) पर कोई छापेमारी नहीं की जा रही है, बल्कि एहतियाती तौर पर 'निवारक उपाय' किए जा रहे हैं। 

मुख्यमंत्री बोम्मई ने कहा, यह हमारी पुलिस द्वारा एक निवारक उपाय के रूप में चलाया गया ऑपरेशन है। संबंधित तहसीलदारों को सूचित करने के बाद उचित प्रक्रिया के साथ आवश्यक कार्रवाई शुरू की गई है। ये छापेमारी केवल कर्नाटक तक ही सीमित नहीं है, बल्कि अन्य राज्यों में भी की गई है। 

उन्होंने कहा कि उन्हें अभी तक पुलिस विभाग से राज्य में हुई कार्रवाई की पूरी जानकारी नहीं मिली है। इस बीच मैसूर में पीएफआई और एसडीपीआई पर कार्रवाई पर आपत्ति जताने पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. के. सुधाकर ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की। 

मंत्री सुधाकर ने सवाल किया, चुने हुए प्रतिनिधियों पर हमले और हत्या के प्रयास की साजिश रचने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने के बजाय क्या उनकी पूजा की जानी चाहिए? उन्होंने कहा, समाज के खिलाफ साजिश करने वालों से सख्ती से निपटा जाना चाहिए। 

उन्हें खत्म किया जाना चाहिए। अपराध करने वालों पर कार्रवाई होगी। जांच के बाद और गिरफ्तारियां होंगी। खबरें हैं कि वे लोगों में असामंजस्य पैदा करने की तैयारी कर रहे हैं और प्रधानमंत्री की हत्या की साजिश रच रहे हैं। 

उन्होंने कहा कि, यह पता लगाने के लिए जांच करनी होगी कि क्या ये तत्व इस तरह के अपराध करने में सक्षम हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में पीएफआई और एसडीपीआई के विकास के लिए कांग्रेस पार्टी सीधे तौर पर जिम्मेदार है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, राज्य में पीएफआई और एसडीपीआई से जुड़े 80 लोगों को हिरासत में लिया गया है।

 

Tags: Basavaraj Bommai , BJP , Bharatiya Janata Party , Karnataka , Bengaluru , Karnataka Chief Minister , Popular Front of India , PFI , Social Democratic Party of India , SDPI

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD