Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य भोपाल में धर्मेंद्र प्रधान ने खिलाड़ियों से की बातचीत, शिक्षा से जुड़ी पहलों की समीक्षा की जोरहाट एयरबेस पर एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, वायुसेना के पांच कर्मियों की मौत कविन्द्र गुप्ता ने लुधियाना स्थित स्वामी विवेकानंद मेडिटेशन पिरामिड का दौरा किया पीएम मोदी की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने हमेशा हिमाचल को भरपूर आर्थिक सहायता और समर्थन दिया : जेपी नड्डा हमारा लक्ष्य शिक्षा और खेल को एक साथ आगे बढ़ाना है : धर्मेंद्र प्रधान एक्सपीरिंयस एलपीयू 2026: इंटरैक्टिव सेशन, कैंपस टूर और करियर से जुड़ी जानकारी के ज़रिए यूनिवर्सिटी लाइफ़ को जानने का मौका बेटी का सम्मान सर्वोपरि, सपा प्रमुख अपने कार्यकर्ताओं की भाषा भी संयमित कराएं : योगी आदित्यनाथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 से पहले ताजिकिस्तान में विशेष सत्र, शामिल हुए कीर्ति वर्धन सिंह नरेंद्र मोदी का फ्रांस और स्लोवाकिया की यात्रा से पूर्व प्रस्थान वक्तव्य मध्य प्रदेश में भाजपा ने राज्यसभा में मिली जीत पर मनाया विजय उत्सव हेल्दी एजिंग के लिए योग, 'नी मूवमेंट' से मजबूत घुटने, दूर होगा जोड़ों का दर्द सफलता का सफर आसान नहीं था, हर चुनौती ने मुझे मजबूत बनाया : सुम्बुल तौकीर हार्ट हेल्थ के लिए रामबाण हैं योगासन, तनाव और चिंता से मिलेगी राहत फीफा वर्ल्ड कप : अमेरिका ने धमाकेदार जीत के साथ किया आगाज, पराग्वे को एकतरफा मुकाबले में 4-1 से हराया 14 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 29वें दिन दर्श अमावस्या, नोट कर लें शुभ-अशुभ समय

 

200 करोड़ की रंगदारी का मामला : Jacqueline Fernandez दिल्ली की अदालत में पेश होंगी

Jacqueline Fernandez, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actress, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Heroine, Enforcement Directorate, Money Laundering Case, ED
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 26 Sep 2022

Last updated on: Sep 26, 2022, 00:00 IST

बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नाडीज करोड़पति ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ रुपये की रंगदारी के मामले में सोमवार को पटियाला हाउस कोर्ट में पेश होंगी। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने हाल ही में उन्हें एक आरोपी के रूप में नामित करते हुए मामले में अपना दूसरा पूरक आरोपपत्र दाखिल किया था। 

स्पेशल ईडी कोर्ट चार्जशीट पर संज्ञान लेने के लिए पूरी तरह तैयार है। जैकलीन और एक अन्य बॉलीवुड अभिनेत्री नोरा फतेही, दोनों ने मामले में गवाह के रूप में अपने बयान दर्ज कराए थे। इससे पहले जांच एजेंसी ने जैकलीन की 7.2 करोड़ रुपये की सावधि जमा रकम कुर्क की थी। 

जैकलीन ने इसे दो अभिनेताओं से मिला उपहार बताया है, जबकि एजेंसी ने इसे 'अपराध की आय' करार दिया है। पिछले साल दिसंबर में ईडी ने इस मामले में अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश प्रवीण सिंह की अदालत में अपना पहला आरोपपत्र दाखिल किया था।

बाद में फरवरी में इसने चंद्रशेखर की कथित सहयोगी पिंकी ईरानी के खिलाफ एक पूरक आरोपपत्र दाखिल किया। बताया जा रहा है पिंकी ने जैकलीन को सुकेश चंद्रशेखर से मिलवाया था। चार्जशीट के अनुसार, पिंकी जैकलीन के लिए महंगे उपहार चुनती थी और भुगतान चंद्रशेखर करता था। 

उपहार देने के बाद पिंकी जैकलीन को उनके आवास तक पहुंचा आती थी। सुकेश ने विभिन्न मॉडलों और बॉलीवुड हस्तियों पर लगभग 20 करोड़ खर्च किए हैं। कुछ हस्तियों उसका उपहार स्वीकार करने से इनकार कर दिया था।

 

Tags: Jacqueline Fernandez , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actress , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Heroine , Enforcement Directorate , Money Laundering Case , ED

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD