Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य भोपाल में धर्मेंद्र प्रधान ने खिलाड़ियों से की बातचीत, शिक्षा से जुड़ी पहलों की समीक्षा की जोरहाट एयरबेस पर एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, वायुसेना के पांच कर्मियों की मौत कविन्द्र गुप्ता ने लुधियाना स्थित स्वामी विवेकानंद मेडिटेशन पिरामिड का दौरा किया पीएम मोदी की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने हमेशा हिमाचल को भरपूर आर्थिक सहायता और समर्थन दिया : जेपी नड्डा हमारा लक्ष्य शिक्षा और खेल को एक साथ आगे बढ़ाना है : धर्मेंद्र प्रधान एक्सपीरिंयस एलपीयू 2026: इंटरैक्टिव सेशन, कैंपस टूर और करियर से जुड़ी जानकारी के ज़रिए यूनिवर्सिटी लाइफ़ को जानने का मौका बेटी का सम्मान सर्वोपरि, सपा प्रमुख अपने कार्यकर्ताओं की भाषा भी संयमित कराएं : योगी आदित्यनाथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 से पहले ताजिकिस्तान में विशेष सत्र, शामिल हुए कीर्ति वर्धन सिंह नरेंद्र मोदी का फ्रांस और स्लोवाकिया की यात्रा से पूर्व प्रस्थान वक्तव्य मध्य प्रदेश में भाजपा ने राज्यसभा में मिली जीत पर मनाया विजय उत्सव हेल्दी एजिंग के लिए योग, 'नी मूवमेंट' से मजबूत घुटने, दूर होगा जोड़ों का दर्द सफलता का सफर आसान नहीं था, हर चुनौती ने मुझे मजबूत बनाया : सुम्बुल तौकीर हार्ट हेल्थ के लिए रामबाण हैं योगासन, तनाव और चिंता से मिलेगी राहत फीफा वर्ल्ड कप : अमेरिका ने धमाकेदार जीत के साथ किया आगाज, पराग्वे को एकतरफा मुकाबले में 4-1 से हराया 14 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 29वें दिन दर्श अमावस्या, नोट कर लें शुभ-अशुभ समय

 

पांच पीकेएल खिलाड़ियों के साथ राष्ट्रीय खेलों में kabaddi का स्वर्ण जीतना चाहता है चंडीगढ़

Sports News, Kabaddi, Kabaddi Player, Pro Kabaddi League, PKL, National Games kabaddi, Chandigarh, Ahmedabad
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अहमदाबाद , 23 Sep 2022

Last updated on: Sep 23, 2022, 00:00 IST

प्रो-कबड्डी लीग (पीकेएल) के पांच सितारों के साथ चंडीगढ़ की कबड्डी टीम 36वें राष्ट्रीय खेलों में पुरुषों का स्वर्ण पदक जीतने की उम्मीद के साथ गुजरात की राजधानी पहुंच रही है। कबड्डी इवेंट 29 सितंबर को भव्य उद्घाटन समारोह से तीन दिन पहले शुरू हो रहा है। 

यह 1 अक्टूबर को समाप्त होगा। ऐसा यह सुनिश्चित करने के लिए किया गया है कि खिलाड़ी 7 अक्टूबर से शुरू होने वाले पीकेएल के सीजन 9 में हिस्सा ले सकें।चंडीगढ़ के लखविंदर सिंह, जिन्होंने पीकेएल में यू मुंबा और गुजरात जायंट्स के लिए खेला है का मानना है कि वह एक ऐसी टीम का हिस्सा हैं जो सभी विभागों में मजबूत है। 

उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि हमें राष्ट्रीय खेलों में स्वर्ण पदक जीतना चाहिए।"साथ ही उन्होंने यह भी खुलासा किया कि उन्होंने राष्ट्रीय खेलों की तैयारी के लिए पीकेएल से एक सीजन का ब्रेक लिया था। लखविंदर के साथ पीकेएल के हीरो- रिंकू हरि चरण, राकेश कुमार, रोहित और विक्की अतर सिंह चंडीगढ़ की टीम में शामिल होंगे, जिससे यह एक मजबूत टीम बन जाएगी। 

लखविंदर सिंह ने कहा, "पीकेएल की शुरूआत के बाद कबड्डी ने काफी प्रगति की है।"उन्होंने कहा कि लीग ने कई युवाओं को इस खेल को अपनाने के लिए प्रेरित किया है। यू मुंबा के लिए खेलने वाले रिंकू हरि चरण ने हालांकि स्वीकार किया कि राष्ट्रीय खेलों में प्रतिस्पर्धा कड़ी होगी। 

उन्होंने कहा, "पंजाब, तमिलनाडु और कर्नाटक के खिलाफ कड़ा मुकाबला होगा, जिनके पास भी अच्छे खिलाड़ी हैं। हमारे पास अनुभवी खिलाड़ियों के साथ एक मजबूत टीम है और हम स्वर्ण जीतने की पूरी कोशिश करेंगे।"

पुरुषों की कबड्डी प्रतियोगिता में महाराष्ट्र, गोवा, हरियाणा, तमिलनाडु, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, सर्विसेज और मेजबान गुजरात के रूप में आठ टीमें भाग लेंगी। महिला प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान, महाराष्ट्र, बिहार, तमिलनाडु, पंजाब और मेजबान गुजरात की टीमें शामिल होंगी।

 

Tags: Sports News , Kabaddi , Kabaddi Player , Pro Kabaddi League , PKL , National Games kabaddi , Chandigarh , Ahmedabad

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD