Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

यूपी : नग्न हालत में दो किलोमीटर चलकर घर पहुंची नाबालिग गैंगरेप पीड़िता, वीडियो वायरल

Rape News, Rape, Rapist, Gang Rape, Uttar Pradesh, Moradabad, Moradabad Rape
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुरादाबाद (यूपी) , 22 Sep 2022

Last updated on: Sep 22, 2022, 00:00 IST

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक नाबालिग लड़की नग्न हालत में घर पहुंचने के लिए मुरादाबाद-ठाकुरद्वारा रोड पर लगभग दो किलोमीटर तक चलती हुई दिखाई दे रही है। बताया जा रहा है कि पांच लोगों ने इस लड़की का अपरहरण कर इसके साथ गैंगरेप किया। 

वीडियो में कुछ राहगीर लड़की की मदद करने के बजाय मूकदर्शक बने खड़े नजर आ रहे हैं, जबकि अन्य ने उसकी वीडियो बना रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, घटना दो सप्ताह पहले की है, लेकिन वायरल वीडियो अब सामने आया है। 

लड़की के रिश्तेदार ने कहा, "जब वह घर लौटी तो उसका बहुत खून बह रहा था और उसने हमें आपबीती सुनाई।"इसके बाद उन्होंने शिकायत दर्ज करने के लिए पुलिस से संपर्क किया, लेकिन जब तक जिला पुलिस प्रमुख एसएसपी हेमंत कुटियाल के सामने मामला नहीं उठाया गया, तब तक कोई कार्रवाई शुरू नहीं हुई।

इसके बाद पुलिस हरकत में आई और 7 सितंबर को एफआईआर दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। शिकायतकर्ता ने एफआईआर में यह भी कहा कि आरोपी के परिवार वालों ने उसे जान से मारने की धमकी दी है। 

मुरादाबाद पुलिस के अनुसार, लड़की पड़ोस के गांव में एक मेले में शामिल होने गई थी, जब पांच लोगों ने उसका अपहरण कर लिया और उसके साथ बलात्कार किया। उसकी चीख-पुकार सुनकर एक ग्रामीण मौके पर पहुंचा लेकिन तब तक पांचों आरोपी उसके कपड़े और अन्य सामान लेकर फरार हो चुके थे। 

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) संदीप कुमार मीणा ने कहा, "धारा 376डी (सामूहिक बलात्कार) और पॉक्सो अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। हमने 15 सितंबर को एक आरोपी को गिरफ्तार किया था। आगे की जांच जारी है।"

 

Tags: Rape News , Rape , Rapist , Gang Rape , Uttar Pradesh , Moradabad , Moradabad Rape

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD