Saturday, 27 April 2024

 

 

खास खबरें माझा में गरजे मान! शैरी कलसी के लिए गुरदासपुर में किया चुनाव प्रचार अमृतसर में बोले मान - माझा वाले जब मन बना लेते हैं तो फिर बदलते नहीं है, इस बार 'आप' को जीताने का मन बना लिया है कांग्रेस महिलाओं को नौकरियों में 50 प्रतिशत आरक्षण देगी: लांबा लोकसभा चुनाव में मतदान बढ़ाने की अनोखी पहल राजनीतिक रोटियां सेंकने के लिए लोगों को गुमराह कर रहा अकाली दल : परनीत कौर राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने सड़क सुरक्षा पुरस्कार प्रदान किए युवा देश का भविष्य, लोकतंत्र के पर्व में भागीदारी करें सुनिश्चित : हेमराज बैरवा हरियाणा विधानसभा द्वारा गठित तथ्य-जांच समिति में प्रदेश सरकार के दो मंत्री शामिल बोलने का हक भी छीन रही पंजाब सरकार कैथल में अंबाला रोड पर भगवान विश्वकर्मा चौक के निकट चुनावी कार्यालय का शुभारंभ किया ज़मीन के इंतकाल के बदले 10,000 रुपए रिश्वत लेता हुआ पटवारी विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू 20,000 रुपए की रिश्वत लेता हुआ सीनियर सहायक विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू आर.टी.ओ ने सेफ स्कूल वाहन स्कीम का उल्लंघन करने वाली 23 बसों के काटे चालान कांग्रेस देश को धर्म और जाति के नाम पर बांटने का काम कर रही : डॉ. सुभाष शर्मा ‘मानव एकता दिवस’ के अवसर पर निरंकारी मिशन द्वारा 296 युनिट रक्त दान किया गया मार्कफैड के एम.डी. ने निर्विघ्न खरीद कार्यों को सुनिश्चित बनाने के लिए सम्बन्धित डिप्टी कमिश्नरों के साथ लुधियाना, मोगा और फिऱोज़पुर की मंडियों का किया दौरा जिला एवं सत्र न्यायधीश की ओर से जिला कानूनी सेवाएं अथारटीज के सदस्यों के साथ बैठक जिला एवं सत्र न्यायधीश की ओर से जिला कानूनी सेवाएं अथारटीज के सदस्यों के साथ बैठक हीट-वेव से बचाव के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश राजीव के हाथ के खाने का स्वाद आज तक नहीं भूले मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से प्रशिक्षु अधिकारियों ने भेंट की

 

कुल्लू मनाली में पर्यटन को बढ़ावा देने प्रदेश सरकार संकल्पबद्ध : गोविंद सिंह ठाकुर

शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने अधिकारियों साथ डोभी पैराग्लाइडिंग साइट का किया निरीक्षण

Govind Singh Thakur, Himachal Pradesh, Himachal, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Himachal, Kullu
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कुल्लू , 20 Sep 2022

शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ डोभी पैराग्लाइडिंग साइट का निरीक्षण किया इस दौरान शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने स्थानीय पैराग्लाइडिंग और पायलटों को लैंडिंग के लिए आ रही समस्या का समाधान भी किया। इस दौरान सामने आया कि पैराग्लाइडिंग साइट पर पायलटों को लैंडिंग के लिए अतिरिक्त स्थान की जरूरत है जहां पर सरकारी भूमि पर लर्निंग के लिए सभी तरह की औपचारिकताएं पूरी कर पैराग्लाइडिंग पायलटों को लर्निंग के लिए सुविधा मिलेगी जिससे पैराग्लाइडिंग पायलटों की समस्या का भी समाधान होगा। मंत्री ने मामले पर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।

कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि कुल्लू मनाली में एडवेंचर स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार संकल्पबद्ध है। उन्होंने कहा कि पैराग्लाइडिंग एसोसिएशन के पदाधिकारी और सदस्यों ने पैराग्लाइडिंग लर्निंग को लेकर आ रही समस्या के समाधान के लिए प्रतिनिधिमंडल 2 दिन पहले मिला था उन्होंने कहा कि सभी पैराग्लाइडिंग ऑपरेटरों पायलटों की समस्या थी कि डोभी में पैराग्लाइडिंग लैंडिंग के लिए उपयुक्त स्थान की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि प्रशासनिक अधिकारियों के साथ सरकारी भूमि पर पैराग्लाइडिंग लैंडिंग का स्थान चयनित किया गया है जहां पर सभी तरह की औपचारिकताएं पूरी की जा रही है उन्होंने कहा कि प्रशासनिक अधिकारियों के साथ जगह का निरीक्षण भी किया गया है इस मामले में अधिकारियों को जल्द औपचारिकता पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि भविष्य में पैराग्लाइडिंग ऑपरेटरों को पैराग्लाइडिंग लैंडिंग के लिए कोई समस्या ना आए। इस दौरान पैराग्लाइडिंग एसोसिएशन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर का आभार प्रकट किया है।

 

Tags: Govind Singh Thakur , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Kullu

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD