Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

मुख्यमंत्री के मनाली विधानसभा के 26 को प्रस्तावित दौरे को लेकर बैठक आयोजित

शिक्षा मंत्री ने कहा ऐतिहासिक होगा स्थापना के 75 साल का कार्यक्रम

Govind Singh Thakur, Himachal Pradesh, Himachal, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Himachal, Kullu
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कुल्लू , 19 Sep 2022

Last updated on: Sep 19, 2022, 00:00 IST

शिक्षा व भाषा एवं संस्कृति मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर का आगामी 26 सितम्बर को मनाली विधानसभा क्षेत्र में प्रगतिशील हिमाचल-स्थापना के 75 वर्ष कार्यक्रम का दौरा प्रस्तावित है। उन्होंने इस दौरे को लेकर जिला परिषद सभागार कुल्लू में जिलाधिकारियों के साथ बैठक की। 

उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश स्थापना के 75 साल का यह कार्यक्रम ऐतिहासिक होगा और इसमें विधानसभा क्षेत्र के 15 हजार से अधिक लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री इस दिन मनाली विधानसभा क्षेत्र के लिये लगभग पौने दो सौ करोड़ की परियोजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे।

गोविंद ठाकुर ने कहा कि स्थापना के 75 साल का यह समारोह मनाली के समीप आलू ग्राउण्ड में आयोजित किया जाएगा जहां कम से कम 15 हजार लोगों के लिये बैठने की व्यवस्था की जाएगी। वाटर प्रूफ शामियाना लगाया जाएगा और समारोह स्थल पर तीन बड़ी एलईडी स्क्रीनें स्थापित की जाएंगी ताकि सभी लोग सुविधाजनक समारोह को देख सकें। 

सांस्कृतिक कार्यक्रम दो घण्टे पहले शुरू हो जाएंगे जिससे समारोह में आए का भरपूर मनोरंजन होगा।शिक्षा मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे अपने अपने विभागों की योजनाओं के अधिक से अधिक लाभार्थियों को समारोह स्थल पर आने के लिये आग्रह करें। लाभार्थियों के समारोह में आने से इसकी गरिमा बढ़ेगी और सरकार की योजनाओं की लोगों को जानकारी भी मिलेगी। 

इसके अलावा, महिला मण्डल, युवक मण्डल, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका, आशा तथा स्वयं सहायता समूहों को समारोह में विशेष तौर पर आमंत्रित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पंचायती राज संस्थानों के चुने हुए प्रतिनिधि अपने अपने क्षेत्र में लोगों को समारोह में आने के लिये प्रेरित करेंगे।

शिक्षा मंत्री ने एसडीएम से इस संबंध में जल्द बैठकें करने को कहा। खण्ड विकास अधिकारी पंचायती राज संस्थानों के चुने हुए प्रतिनिधियों के साथ इस संबंध में संवाद करके स्थापना के 75 साल समारोह का हिस्सा बनने के लिये अधिक से अधिक जनता को आलू ग्राउण्ड तक पहुंचाने के लिये एक रणनीति तैयार करें।

उपायुक्त आशुतोष गर्ग ने कहा कि मुख्यमंत्री मनाली विधानसभा क्षेत्र में पूरी हो चुकी परियोजनाओं को जनता को समर्पित करेंगे तथा अनेकों परियोजनाओं की आधारशिला भी रखेंगे। उन्होंने संबंधित विभागों को निर्माणाधीन परियोजनाओं को जल्द पूरा करने को कहा। उन्होंने कहा कि नई प्रस्तावित परियोजनाओं की सूची भी उनको जल्द उपलब्ध करवाने को कहा।  

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने अवगत करवाया कि 200 आशा के माध्यम से हिमकेयर व आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थियों को समारोह स्थल तक लाने के प्रयास किये जाएंगे। इसके अलावा स्वास्थ्य कर्मी भी समारोह में उपस्थित रहेंगे। जिला कल्याण अधिकारी समीर चन्द्र ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन के लाभार्थियों से आग्रह किया है कि वे हिमाचल स्थापना के कार्यक्रम में शामिल हों। जीरो बिजली बिल के उपभोक्ताओं से भी कार्यक्रम में शामिल होने को कहा गया है।बैठक में एसडीएम मनाली व कुल्लू सहित समस्त विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

 

Tags: Govind Singh Thakur , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Kullu

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD