Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

सूचना के आदान-प्रदान में विश्वसनीयता बनाए रखना मीडिया के लिये अह्म : गोविंद ठाकुर

प्रेस इलेवन ने जीती क्रिकेट ट्रॉफी

Govind Singh Thakur, Himachal Pradesh, Himachal, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Himachal, Kullu
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कुल्लू , 18 Sep 2022

Last updated on: Sep 18, 2022, 00:00 IST

प्रेस को लोकतंत्र का चतुर्थ स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया समाज में सूचना के आदान-प्रदान की महत्वपूर्ण जिम्मेवारी का निर्वहन कर रहा है। इस बड़ी जिम्मेवारी के साथ जरूरी है समाज में विश्वसनीयता को बनाए रखना। इसके लिये सही, निष्पक्ष, निर्भीक पत्रकारिता के साथ सकारात्मक सोच बहुत बड़ा पहलू है। 

यह बात शिक्षा व भाषा एवं संस्कृति मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने ऐतिहासिक खेल मैदान ढालपुर में प्रेस इलेवन तथा सीएमओ इलेवन के मध्य खेले गए क्रिकेट मैच में पुरस्कार वितरण की अध्यक्षता करते हुए कही। उन्होंने कहा कि यह देखकर प्रसन्नता होती है कि चिकित्सक दिन-रात मानवता की सेवा में तल्लीन रहने के बावजूद खेल के प्रति उनकी रूचि में कोई कमी नहीं दिखती।

गोविंद ठाकुर ने कहा कि खेल जीवन में प्रत्येक व्यक्ति के लिये जरूरी है। प्रेस व चिकित्सा जगत के लोग जो दिन-रात अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए शारीरिक व मानसिक थकान से नहीं निकल पाते, ऐसे में इस प्रकार की खेलें उनमें एक नई स्फूर्ति का एहसास करवाती हैं। आपस में भाईचारे की भावना को बढ़ाती हैं।

इस अवसर पर अण्डर 16 क्रिकेट के युवा खिलाड़ियों से मंत्री ने कहा कि वे देश का भविष्य हैं और समाज में अलग-अलग क्षेत्रों में सेवा करने के लिये उन्हें तैयार होना है। उन्होंने कहा कि सकारात्मक सोच और मेहनत को अपना हथियार बनाएं। जीवन में कभी हताशा नहीं होगी। शिक्षा मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर प्रेस को सुविधाएं प्रदान करने को लेकर काफी संवेदनशील हैं।

जिला मुख्यालयों और उप-मण्डलों में प्रेस क्लब भवनों के निर्माण के लिये 50 लाख व 30 लाख रुपये की राशि जबकि खण्ड स्तर के लिये 20 लाख रुपये की राशि का प्रावधान बजट में किया गया है। उन्होंने कहा कि हाल ही के कुल्लू प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री ने कुल्लू प्रेस क्लब भवन के विस्तार तथा भुंतर प्रेस क्लब भवन के निर्माण के लिये धनराशि प्रदान करने की घोषणा की है।

इससे पूर्व मंत्री ने प्रेस इलेवन की टीम को जीत के लिये बधाई दी तथा ट्राफी प्रदान की। उप-विजेता सीएमओ की टीम को रनर अप ट्राफी प्रदान की गई। उन्होंने प्रेस इलेवन को मैच के आयोजन के लिये 25 हजार रुपये की राशि भी प्रदान की। जिला क्रिकेट एसोसियेशन के अध्यक्ष दानवेन्द्र सिंह, एसोसियेशन के पदाधिकारी, प्रधान जिला प्रेस क्लब धनेश गौतम, प्रधान प्रेस क्लब मनाली संदीप शर्मा, प्रधान भुंतर प्रेस क्लब मेघ सिंह कश्यप, मुख्य चिकत्सा अधिकारी डॉ. सुशील चन्द्र, जिला भाजपा प्रवक्ता आदित्य गौतम, सचिव तरूण बिमल सहित अन्य गण्मान्य व्यक्ति इस अवसर पर मौजूद रहे।

 

Tags: Govind Singh Thakur , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Kullu

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD