Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

रेड क्रॉस सोसाइटी धर्मशाला की तरफ से मूल्यांकन किए गए दिव्यांग जनों को पुलिस ग्राउंड धर्मशाला में बांटे गए सहायक उपकरण

Vipin Singh Parmar, Himachal Pradesh, Himachal, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Himachal, Vidhan Sabha Speaker, Dharamshala
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

धर्मशाला , 17 Sep 2022

Last updated on: Sep 17, 2022, 00:00 IST

आजादी के अमृत महोत्सव तथा भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के शुभ अवसर पर आज पुलिस ग्राउंड धर्मशाला में रेड क्रॉस सोसाइटी धर्मशाला की तरफ से दिव्यांग जनों को सहायक उपकरण देकर उनकी जिंदगी को एक नई रोशनी देने का कार्य संपन्न हुआ।

आज के इस दिव्यांग जनों के उपकरण वितरण कार्यक्रम में उन दिव्यांग जनों को सहायक उपकरण वितरित किए गए जिनका पूर्व में रेड क्रॉस सोसाइटी धर्मशाला तथा भारत सरकार के कृत्रिम अंग निर्माण निगम, मोहाली (एलिम्को) के सहयोग से और भारतीय सामान्य बीमा निगम के कारपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व फंड से दिव्यांग जनों की सहायतार्थ मूल्यांकन शिविर का आयोजन किया गया था।

और जिसमें जरूरतमंद दिव्यांग जनों को उनकी जरूरत के सहायक उपकरण प्रदान करने के लिए मूल्यांकन उपरांत पंजीकरण किया गया था।

दिव्यांग जनों के आज के इस सहायक उपकरण वितरण समारोह में कल 343 सहायक उपकरण वितरित किए गए जिसमें 13 बैटरी चलित  टट्रायसाइकिल , 01 ट्राईसाइकिल , 36 बैटरी चलित व्हील चेयर , 33 फोल्डिंग व्हीलचेयर ,  02 सी पी चेयर ,24 बैसाखी ,  17वाकिंग स्टीक, 07 स्मार्ट केन, 05 स्मार्टफोन , 02 एम एस आई डी किट , 06रोलेटर , 145 बी.टी.ई ,52 कृत्रिम अंग एवम कैलिपर्स  शामिल हैं ।

आज के इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय माननीय सांसद किशन कपूर  मौके पर मौजूद रहे तथा उन्होंने उन सभी दिव्यांग जनों को सहायक उपकरण बांटे जिनका पूर्व में मूल्यांकन उपरांत रजिस्ट्रेशन किया गया था।मुख्य अतिथि सांसद महोदय ने अपने संबोधन के दौरान कहा कि आज का यह दिन कई मायनों में अद्भुत है पहला पूरा देश इस समय आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है ।

साथ ही आज के दिन हमारे भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का जन्मदिन है। भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री के जन्मदिन के शुभ अवसर पर पूरे भारतवर्ष में दिव्यांग जनों को सहायक उपकरण बांटकर उनकी जिंदगी को एक नई रोशनी देने का प्रयास है। दिव्यांग जनों को सहायक उपकरण मिलने के उपरांत उनकी जिंदगी पहले से सरल हो जाएगी।

साथ ही उन्होंने रेड क्रॉस सोसाइटी धर्मशाला तथा भारत सरकार के कृत्रिम अंग निर्माण निगम, मोहाली (एलिम्को) के दिव्यांग जनों के लिए किए गए इस कार्य की प्रशंसा की साथ ही उन्होंने भारतीय सामान्य बीमा निगम का विशेष धन्यवाद किया जिनके द्वारा कारपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व फंड से इन उपकरणों के लिए धनराशि उपलब्ध करवाई जा रही है।    

इस अवसर पर गन्धर्वा राठौड़ अतिरिक्त उपायुक्त , एस डीएम  शिल्पी वेकता , वसुधा , पूनम भारद्वाज, आरती , सोहन सिंह , संतोष कटोच,  राका कौल ,  संतोष चुघ ,  शशि , संतोष शर्मा सन्तोष कटोच,  अनुपमा , निर्मल , रमेश अवस्थी,  संदीप भारद्वाज , विकास , अशोक कुमार , सपना सहित  सहित काफी संख्या में  लाभार्थी व स्थानीय लोग उपस्थित रहे ।

 

Tags: Vipin Singh Parmar , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Vidhan Sabha Speaker , Dharamshala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD