Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

200 करोड़ की रंगदारी के मामले में Jacqueline Fernandes से फिर पूछताछ

Jacqueline Fernandez, Bollywood, Entertainment, New Delhi, Actress, Cinema, Hindi Films, Movie, New Delhi News, Heroine, Economic Offences Wing, EOW, Rs 200 Crore Extortion Case, Sukesh Chandrashekhar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 19 Sep 2022

Last updated on: Sep 19, 2022, 00:00 IST

बॉलीवुड अदाकारा जैकलीन फर्नाडीज करोड़पति ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ रुपये की रंगदारी के मामले की जांच में शामिल होने के लिए सोमवार को दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) के कार्यालय पहुंचीं। 

उनका सामना बॉलीवुड अभिनेत्री नोरा फतेही और पिंकी ईरानी की गवाही से होगा, जो चंद्रशेखर की सहयोगी थीं। ईओडब्ल्यू ने पहले जैकलीन का बयान दर्ज किया था, लेकिन उन्होंने उनकी बातों में विरोधाभास पाया। 

विरोधाभास दूर करने के लिए उन्होंने नोरा फतेही और पिंकी ईरानी से पूछताछ की, जिसके बाद जैकलीन का बयान एक बार फिर दर्ज करने का फैसला किया। अब ईओडब्ल्यू इन विरोधाभासों को लेकर जैकलीन फर्नाडीज से फिर पूछताछ करेगी। 

चंद्रशेखर को फोर्टिस हेल्थकेयर के पूर्व प्रमोटर शिविंदर मोहन सिंह की पत्नी अदिति सिंह सहित कुछ हाई-प्रोफाइल लोगों से कथित तौर पर धोखाधड़ी और जबरन वसूली के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। प्रवर्तन निदेशालय ने कई बॉलीवुड अभिनेताओं और मॉडलों से चंद्रशेखर से कथित संबंधों के बारे में पूछताछ की है। 

पिछले साल अप्रैल में चंद्रशेखर को 2017 चुनाव आयोग रिश्वत मामले से जुड़े एक अन्य मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया गया था, जिसमें कथित तौर पर अन्नाद्रमुक के एक पूर्व नेता शामिल थे।

 

Tags: Jacqueline Fernandez , Bollywood , Entertainment , New Delhi , Actress , Cinema , Hindi Films , Movie , New Delhi News , Heroine , Economic Offences Wing , EOW , Rs 200 Crore Extortion Case , Sukesh Chandrashekhar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD