Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य भोपाल में धर्मेंद्र प्रधान ने खिलाड़ियों से की बातचीत, शिक्षा से जुड़ी पहलों की समीक्षा की जोरहाट एयरबेस पर एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, वायुसेना के पांच कर्मियों की मौत कविन्द्र गुप्ता ने लुधियाना स्थित स्वामी विवेकानंद मेडिटेशन पिरामिड का दौरा किया पीएम मोदी की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने हमेशा हिमाचल को भरपूर आर्थिक सहायता और समर्थन दिया : जेपी नड्डा हमारा लक्ष्य शिक्षा और खेल को एक साथ आगे बढ़ाना है : धर्मेंद्र प्रधान एक्सपीरिंयस एलपीयू 2026: इंटरैक्टिव सेशन, कैंपस टूर और करियर से जुड़ी जानकारी के ज़रिए यूनिवर्सिटी लाइफ़ को जानने का मौका बेटी का सम्मान सर्वोपरि, सपा प्रमुख अपने कार्यकर्ताओं की भाषा भी संयमित कराएं : योगी आदित्यनाथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 से पहले ताजिकिस्तान में विशेष सत्र, शामिल हुए कीर्ति वर्धन सिंह नरेंद्र मोदी का फ्रांस और स्लोवाकिया की यात्रा से पूर्व प्रस्थान वक्तव्य मध्य प्रदेश में भाजपा ने राज्यसभा में मिली जीत पर मनाया विजय उत्सव हेल्दी एजिंग के लिए योग, 'नी मूवमेंट' से मजबूत घुटने, दूर होगा जोड़ों का दर्द सफलता का सफर आसान नहीं था, हर चुनौती ने मुझे मजबूत बनाया : सुम्बुल तौकीर हार्ट हेल्थ के लिए रामबाण हैं योगासन, तनाव और चिंता से मिलेगी राहत फीफा वर्ल्ड कप : अमेरिका ने धमाकेदार जीत के साथ किया आगाज, पराग्वे को एकतरफा मुकाबले में 4-1 से हराया 14 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 29वें दिन दर्श अमावस्या, नोट कर लें शुभ-अशुभ समय बाबा महाकाल का रजत आभूषण, बेलपत्र और रुद्राक्ष की माला से भव्य श्रृंगार साइल लारिन के गोल ने कनाडा को दिलाया फीफा वर्ल्ड कप में पहला प्वाइंट, 1-1 से ड्रॉ रहा बोस्निया और हर्जेगोविना के खिलाफ मुकाबला वरुण धवन ने बताया कि सारा अली खान से पहली मुलाकात का किस्सा द्रौपदी मुर्मू ने आईएमए पासिंग आउट परेड का जायजा लिया, महिला कैडेट्स की उपलब्धि की सराहना की

 

नाइजीरिया में Lassa fever से मरने वालों की संख्या बढ़कर 171 हुई

Health, Lassa fever, Nigeria, Lassa fever Nigeria, Lassa fever Death, Abuja, Nigeria News
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अबुजा , 19 Sep 2022

Last updated on: Sep 19, 2022, 00:00 IST

नाइजीरिया सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल (एनसीडीसी) ने रविवार को कहा कि देशभर में लस्सा बुखार से मरने वालों की संख्या बढ़कर 171 हो गई है। समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, ताजा रिपोर्ट में एनसीडीसी ने कहा कि वर्ष की शुरुआत से अब तक कुल 917 पुष्ट मामले दर्ज किए गए हैं। 

5 से 11 सितंबर के सप्ताह में 8 नए पुष्ट मामले सामने आए और एक मौत दर्ज की गई। सार्वजनिक स्वास्थ्य एजेंसी ने कहा कि अब तक 25 राज्यों ने सबसे अधिक आबादी वाले अफ्रीकी देश में 774 स्थानीय सरकारी क्षेत्रों में से 102 में कम से कम एक पुष्ट मामला दर्ज किया है। 

मरने वालों की संख्या बढ़कर 171 हो गई। एनसीडीसी ने कहा कि मामले की मृत्युदर 18.6 प्रतिशत थी, जो समान अवधि में पिछले साल 23.3 प्रतिशत की तुलना में कम है। रोग नियंत्रण केंद्र ने कहा कि लासा बुखार से 21-30 वर्ष आयु वर्ग के लोग अधिक संक्रमित हो रहे हैं। 

पुष्टि किए गए मामलों के लिए पुरुष और महिला का अनुपात 1:0.8 है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, लासा बुखार एक गंभीर हीमोरेजिक बीमारी होती है। इस वायरस का संबंध एरेनावाइरस परिवार से है। यह संक्रमण चूहों के माध्यम से फैलता है। 

यदि कोई व्यक्ति चूहे के मल, मूत्र या उनके दूषित खाने के संपर्क में आता है तो लासा वायरस की समस्या हो सकती है। इसके अलावा यदि कोई व्यक्ति संक्रमित व्यक्ति के तरल पदार्थ के संपर्क में आता है, तब भी यह समस्या हो सकती है। 

कुछ मामलों में लासा बुखार में मलेरिया के समान लक्षण होते हैं, जो वायरस के संपर्क में आने के एक से तीन सप्ताह के बीच दिखाई देते हैं। इसमें बुखार, थकान, कमजोरी और सिरदर्द जैसे शुरुआती लक्षण होते हैं।

 

Tags: Health , Lassa fever , Nigeria , Lassa fever Nigeria , Lassa fever Death , Abuja , Nigeria News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD