Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य भोपाल में धर्मेंद्र प्रधान ने खिलाड़ियों से की बातचीत, शिक्षा से जुड़ी पहलों की समीक्षा की जोरहाट एयरबेस पर एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, वायुसेना के पांच कर्मियों की मौत कविन्द्र गुप्ता ने लुधियाना स्थित स्वामी विवेकानंद मेडिटेशन पिरामिड का दौरा किया पीएम मोदी की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने हमेशा हिमाचल को भरपूर आर्थिक सहायता और समर्थन दिया : जेपी नड्डा हमारा लक्ष्य शिक्षा और खेल को एक साथ आगे बढ़ाना है : धर्मेंद्र प्रधान एक्सपीरिंयस एलपीयू 2026: इंटरैक्टिव सेशन, कैंपस टूर और करियर से जुड़ी जानकारी के ज़रिए यूनिवर्सिटी लाइफ़ को जानने का मौका बेटी का सम्मान सर्वोपरि, सपा प्रमुख अपने कार्यकर्ताओं की भाषा भी संयमित कराएं : योगी आदित्यनाथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 से पहले ताजिकिस्तान में विशेष सत्र, शामिल हुए कीर्ति वर्धन सिंह नरेंद्र मोदी का फ्रांस और स्लोवाकिया की यात्रा से पूर्व प्रस्थान वक्तव्य मध्य प्रदेश में भाजपा ने राज्यसभा में मिली जीत पर मनाया विजय उत्सव हेल्दी एजिंग के लिए योग, 'नी मूवमेंट' से मजबूत घुटने, दूर होगा जोड़ों का दर्द सफलता का सफर आसान नहीं था, हर चुनौती ने मुझे मजबूत बनाया : सुम्बुल तौकीर

 

रवींद्र जडेजा का चोटिल होना भारत के लिए झटका, विराट कोहली की वापसी सकारात्मक पक्ष: Mahela Jayawardene

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Ravindra Jadeja, Virat Kohli, Mahela Jayawardene
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 17 Sep 2022

Last updated on: Sep 17, 2022, 00:00 IST

श्रीलंका क्रिकेट के महान बल्लेबाज माहेला जयवर्धने का मानना है कि आलराउंडर रवींद्र जडेजा का चोटिल हो जाना आगामी टी20 विश्व कप में भारत के लिए बड़ा झटका है जबकि विराट कोहली की फॉर्म में वापसी भारत के लिए सकारात्मक संकेत है। 

जडेजा ने एक सप्ताह पहले घुटने का आपरेशन कराया था। जडेजा अपनी प्रगति के बारे में प्रशंसकों को नवीनतम जानकारी देने के लिए सोशल मीडिया पर सन्देश डालकर लगातार अपडेट कर रहे हैं। 33 वर्षीय जडेजा चोट के कारण 2022 एशिया कप में नहीं खेल पाए थे और चोट के कारण ही वह जुलाई में वेस्ट इंडीज दौरे पर नहीं जा पाए थे। 

जयवर्धने ने शनिवार को आईसीसी रिव्यू में कहा, "भारत के लिए यह चुनौतीपूर्ण है। जडेजा नंबर पांच की अपनी भूमिका में पूरी तरह फिट हो गए थे। वह अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे। वह और हार्दिक पांड्या टॉप छह में भारत को आलराउंड विकल्प प्रदान कर रहे थे और साथ ही बल्लेबाजी में लचीलापन प्रदान कर रहे थे।"

पूर्व श्रीलंकाई बल्लेबाज ने कहा, "जडेजा की अनुपस्थिति भारत के लिए विश्व कप में एक बड़ा झटका है। बाएं हाथ के बल्लेबाज का न होना चिंता की बात है। टीम प्रबंधन दिनेश कार्तिक को पीछे छोड़कर इस भूमिका के लिए ऋषभ पंत को लाये। 

विश्व कप में जाने से पहले उन्हें इन चीजों को व्यवस्थित कर लेना होगा। लेकिन जडेजा का न होना एक बड़ा झटका है।"हाल ही में आईपीएल टीम मुम्बई इंडियंस ने जयवर्धने को अपने प्रमुख कोच पद से हटाकर मुम्बई इंडियंस का ग्लोबल हैड ऑफ परफॉर्मेंस नियुक्त किया था। 

जयवर्धने ने कहा कि जडेजा की अनुपस्थिति के बावजूद भारत इस बात से अपना मनोबल मजबूत कर सकता है कि उसके स्टार बल्लेबाज विराट कोहली फॉर्म में लौट आये हैं। विराट ने हाल में एशिया कप में शतक बनाया था। 

कोहली ने अपना शतक सूखा समाप्त करते हुए 1,020 दिनों के अंतराल के बाद अपना 71वां शतक बनाया था। जयवर्धने ने कहा, "एशिया कप में उन्होंने अच्छी बल्लेबाजी की और दिखाया कि उनके पास क्या क्षमता है। 

वह विश्व कप में भारत के लिए महत्वपूर्ण साबित होंगे।"जयवर्धने ने साथ ही कहा कि भारत का तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की फिटनेस में वापसी से मनोबल मजबूत हुआ है। जसप्रीत नयी गेंद से और अंत में काफी कारगर रहते हैं। वह ऑस्ट्रेलिया में अच्छा प्रदर्शन करेंगे।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Ravindra Jadeja , Virat Kohli , Mahela Jayawardene

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD