Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

पीएम Narendra Modi को जन्मदिन पर राष्ट्रपति मुर्मू, अमित शाह, राजनाथ व नितिन गडकरी ने दी बधाई

Draupadi Murmu, President of India, President, Indian President, Rashtrapati, Narendra Modi, Narendra Modi Birthday, Amit Shah, Rajnath Singh, Nitin Gadkari
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 17 Sep 2022

Last updated on: Sep 17, 2022, 00:00 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बधाइयां देने का तांता लगा हुआ है। उनके लिए देश-विदेश से शुभकामना संदेश आ रहे हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, केंद्रीय मंत्री अमित शाह, राजनाथ सिंह और नितिन गडकरी समेत देश और दुनिया के कई दिग्गज नेताओं और संवैधानिक पदों पर बैठे व्यक्तियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बधाई दी है। 

कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी प्रधानमंत्री मोदी को जन्मदिन के अवसर पर शुभकामनाएं दी हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई देते हुए ट्वीट कर कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं। 

मेरी कामना है कि आपके द्वारा अतुलनीय परिश्रम, कर्तव्यनिष्ठा और सृजनशीलता के साथ चलाया जा रहा राष्ट्रनिर्माण का अभियान, आप के नेतृत्व में आगे बढ़ता रहे। मेरी शुभेच्छा है कि ईश्वर आपको स्वस्थ और दीघार्यु बनाए।"

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मोदी को असंभव कार्यो को संभव करके दिखाने वाला लोकप्रिय और सर्वप्रिय नेता बताते हुए ट्वीट कर कहा, "देश के सर्वप्रिय नेता व हम सभी के प्रेरणास्रोत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिवस की शुभकामनाएं देता हूं और ईश्वर से उनके उत्तम स्वास्थ्य व सुदीर्घ जीवन की कामना करता हूं। 

मोदी जी ने अपनी भारत प्रथम की सोच व गरीब कल्याण के संकल्प से असंभव कार्यो को संभव करके दिखाया है।"अमित शाह ने सिलसिलेवार कई ट्वीट कर गरीब कल्याण, सुशासन, विकास, राष्ट्र सुरक्षा और ऐतिहासिक सुधारों के लिए मोदी के निर्णायक नेतृत्व की तारीफ करते हुए कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक सुरक्षित, सशक्त और आत्मनिर्भर नए भारत के निर्माता हैं, जिनका जीवन सेवा और समर्पण का प्रतीक है और आज पूरी दुनिया उनका सम्मान करती है। 

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने प्रधानमंत्री मोदी को जन्मदिन की बधाई देते हुए ट्वीट कर कहा, "भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। उन्होंने अपने नेतृत्व से देश में प्रगति और सुशासन को अभूतपूर्व मजबूती दी है और पूरे विश्व में भारत की प्रतिष्ठा और स्वाभिमान को नई ऊंचाई दी है। 

ईश्वर उन्हें स्वस्थ रखें और दीघार्यु करें।"राजनाथ सिंह ने प्रधानमंत्री मोदी को देश की राजनीति को नया आयाम देने और विकास के साथ-साथ गरीब कल्याण को भी पूरा महत्व देने वाला नेता बताते हुए उनके जन्मदिन के अवसर पर देशभर में शुरू होने वाले कई तरह के आयोजनों और कार्यक्रमों का जिक्र करते हुए लोगों से बढ़-चढ़कर रक्तदान अमृत महोत्सव में शामिल होने की अपील भी की। 

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने प्रधानमंत्री मोदी को जन्मदिन की बधाई देते हुए ट्वीट कर कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। आप स्वस्थ और दीघार्यु रहें तथा आपके नेतृत्व में देश से भय, भूख और भ्रष्टाचार पूरी तरह समाप्त हो व हम पुन: विश्वगुरु का स्थान प्राप्त करें, यही शुभकामनाएं।"

कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बधाई देते हुए ट्वीट कर कहा, "पीएम नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बधाई।"बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री को जन्मदिन की बधाई देते हुए ट्वीट कर कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। उनके स्वस्थ रहने एवं दीघार्यु जीवन की कामना है।"

 

Tags: Draupadi Murmu , President of India , President , Indian President , Rashtrapati , Narendra Modi , Narendra Modi Birthday , Amit Shah , Rajnath Singh , Nitin Gadkari

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD