Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

ट्रोल्स का अर्शदीप सिंह पर भावनात्मक असर हो सकता था: Ravichandran Ashwin

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Arshdeep Singh, Ravichandran Ashwin
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 16 Sep 2022

Last updated on: Sep 16, 2022, 00:00 IST

भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन का मानना है कि हाल में दुबई में एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ सुपर फोर मैच में एक कैच टपकाने पर ट्रोल्स के निशाने पर आये बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह पर इसका भावनात्मक रूप से असर हो सकता था। 

प्रशंसकों ने सोशल मीडिया पर अर्शदीप के खिलाफ अपना गुस्सा निकाला। यह कैच उन्होंने उस समय छोड़ा था जब पाकिस्तान को जीत के लिए दो ओवर में 34 रन की जरूरत थी। पारी के 18वें ओवर में जब पाकिस्तान को जीत के लिए 34 रन की जरूरत थी, आसिफ अली ने लेग स्पिनर रवि बिश्नोई की गेंद को स्वीप किया। 

तब लग रहा था कि आसिफ अली पवेलियन लौटने ही वाले हैं लेकिन 23 वर्षीय अर्शदीप ने सीधा मौका टपका दिया। इसके बाद आसिफ अली पाकिस्तान को मैच में वापस ले आये। अर्शदीप को इस गलती पर नेटिजन्स का खासा प्रकोप झेलना पड़ा था। 

विराट कोहली ने बाद में अर्शदीप का बचाव करते हुए कहा था कि ऐसे दबाव वाले मैच में कोई भी ऐसी गलती कर सकता है। भारत की टी20 विश्व कप टीम में चुने गए अश्विन ने अपने यू ट्यूब चैनल पर ट्रोलर्स पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि युवा तेज गेंदबाज में कैच छोड़ने की गलती के बावजूद पारी का आखिरी ओवर शानदार ढंग से फेंकने का साहस था। 

अश्विन ने कहा, "अर्शदीप पाकिस्तान को रोमांच की पराकाष्ठा पर ले गए। कैच छोड़ने के बावजूद उन्होंने वापसी की और शानदार अंदाज में आखिरी ओवर डाला। उन्होंने श्रीलंका और पाकिस्तान के खिलाफ सधी हुई गेंदबाजी की, इसलिए इस युवा गेंदवाज को शाबाशी।"

अश्विन ने कहा, "हमने सोशल मीडिया पर उनकी आलोचना देखी है। सार्वजानिक जीवन में हर कोई इस तरह की आलोचना का शिकार होगा। यह हमारे खेल का हिस्सा है लेकिन व्यक्तिगत होना ठीक नहीं है। वह मैदान में हम सभी का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।"

उन्होंने साथ ही कहा कि हालांकि यह बड़ा मैच था लेकिन प्रशंसकों को सोशल मीडिया पर संयमित रूप से व्यवहार करना चाहिए था। अश्विन ने कहा कि यदि अर्शदीप ने वो ट्रॉल्स पढ़े होते तो इसका असर उनके दिमाग पर पड़ सकता था।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Arshdeep Singh , Ravichandran Ashwin

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD