Sunday, 05 May 2024

 

 

खास खबरें गंदे नाले को बंद करना स्टेट की जिम्मेदारी भगवंत मान ने गुजरात के भरूच में चैतर वसावा के लिए किया प्रचार निर्दलीय चुनाव लड़े मनीष तोमर कांग्रेस में शामिल भाजपा सरकार ने खजाना लुटाकर प्रदेश को कंगाल किया : सुखविंदर सिंह सूक्खू मतदान के दिन लगाई जाएगी एनसीसी कैडेटों की ड्यूटी संगरूर हलके के गांवों में मीत हेयर द्वारा किए गए रोड शो और रैलियों में भारी भीड़ उमड़ी कांग्रेस ने लुधियाना के डेहलों में खोला चुनावी कार्यालय आगामी फिल्म 'टिप्सी' को लेकर बेहद उत्साहित हैं अलंकृता सहाय राष्ट्रीय दल किसानों पर कहर ढाकर पंजाब को आग में झौंकना चाहते हैं:एन.के.शर्मा आर्थिक तंगी के बावजूद कांग्रेस ने दी 1.36 लाख कर्मचारियों को पुरानी पेंशन- सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू व्यापार के लिए जल्द खुलेगा वाघा बॉर्डर - गुरजीत औजला पंजाब में कांग्रेस के इलावा ओर कोई पार्टी मजबूत नहीं : अमरिंदर सिंह राजा वडिंग राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का शिमला पहुंचने पर गर्मजोशी से स्वागत क्रिकेट आइकॉन और ब्रैंड एंबेसडर एम एस धोनी को लेज़ ने लिमिटेड-एडिशन कलेक्टर पैक के माध्यम से दी खास सलामी नए मतदाओं का पंजीकरण कर उन्हें निर्वाचन प्रक्रिया में शामिल करने पर दिया जाए विशेष बल: मनीष गर्ग पंजाब पुलिस ने अमृतसर से 4 किलो आई. सी. ई. ड्रग्ग, 1 किलो हेरोइन की बरामद ; एक व्यक्ति गिरफ़्तार एलपीयू द्वारा एयरोस्पेस इंजीनियरिंग में प्रगति पर दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित चितकारा यूनिवर्सिटी ने डॉ. अजय चौधरी को मानद डॉक्टोरेट की उपाधि से सम्मानित किया मुख्यमंत्री सुक्खू के बयानों में नहीं दिखती प्रदेश के प्रति गम्भीरता : राजीव बिंदल आप व कांग्रेस एक ही थैली के चट्टे-बट्टे:एन.के.शर्मा भाजपा की स्क्रिप्ट, कंगना अदाकारा, जय राम निर्देशक और फिल्म होगी फ्लॉपः सीएम सुखविन्द्र सिंह सुक्खू

 

JP Duminy बने पार्ल रॉयल्स के प्रमुख कोच

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, JP Duminy, T20 World Cup
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पार्ल , 15 Sep 2022

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व आलराउंडर जेपी डुमिनी को दक्षिण अफ्रीका की जनवरी 2023 में होने वाली टी20 लीग एसए20 के पहले सत्र के लिए पार्ल रॉयल्स का प्रमुख कोच बनाया गया है। पार्ल रॉयल्स रॉयल स्पोर्ट्स ग्रुप की फ्रैंचाइजी है। 

डुमिनी मध्य क्रम में अपनी विस्फोटक और प्रभावशाली बल्लेबाजी के अलावा अपनी ऑफ स्पिन तथा मैदान पर बेहतरीन क्षेत्ररक्षण के लिए जाने जाते हैं। पार्ल रॉयल ने अपने कोचिंग स्टाफ की घोषणा की जिसमें रिचर्ड दास नेवेस, मंडला मशीमबई ,मार्क चार्लटन, लीसा केइटली और रसेल एस्पेलिंग को शामिल किया गया है। 

38 वर्षीय डुमिनी ने 2019 में संन्यास ले लिया था। उसी वर्ष डुमिनी ने पार्ल रॉयल्स की पार्टनर फ्रैंचाइजी बारबडोस रॉयल्स (तब बारबडोस ट्राइडेंट्स)के साथ केरेबियन प्रीमियर लीग की ट्रॉफी जीती थी। डुमिनी उसके बाद से कोचिंग में आ गए और 2021 में दक्षिण अफ्रीका पुरुष टीम के रणनीतिक सलाहकार रहे। 

डुमिनी ने कहा, "मेरा पार्ल के साथ नजदीकी संबंध रहा है। मेरे लिए पार्ल रॉयल्स का प्रमुख कोच बनना बड़े सम्मान की बात है। मैं अंतर्राष्ट्रीय और स्थानीय खिलाड़ियों के साथ काम करने के लिए बेताब हूं।"

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , JP Duminy , T20 World Cup

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD