Sunday, 12 May 2024

 

 

खास खबरें आपके लिए स्कूल-अस्पताल बनाए, बिजली-पानी मुफ्त किया, इसलिए मुझे जेल भेजा : अरविंद केजरीवाल मुख्यमंत्री ने अमित शाह के साथ समझौता कर लिया है और वह केजरीवाल से अलग होकर आप (पंजाब) की अलग इकाई बनाने के लिए तैयार है : सुखबीर सिंह बादल आम आदमी पार्टी बताए कि वह भ्रष्टाचार में लिप्त अरविंद केजरीवाल को क्यों बचा रही है : हरसिमरत कौर बादल कांग्रेस की स्थिति और मजबूत हुई; पूर्व विधायक जस्सी खंगूड़ा की पार्टी में वापिसी पूर्व सरपंच साथियों सहित अकाली दल को अलविदा कह कांग्रेस में हुए शामिल लोकसभा में जीत के लिए एकजुट होकर की कांग्रेस ने अपील अगर किसी ने मोदी शाह की जोड़ी को हराया है तो वह पंजाब की जनता है : गुरजीत सिंह औजला मनीष तिवारी ने किरण खेर के बयान से भाजपा का मुंह किया बंद केंद्र सरकार के अन्यायपूर्ण निर्णयों के चलते 750 से अधिक किसानों की जान गई : विजय इंदर सिंगला पंजाब को कर्ज में डुबोना भगवंत मान सरकार की एकमात्र उपलब्धि : गजेन्द्र सिंह शेखावत सात साल में पटियाला लोकसभा हलके में किए सात काम गिनाएं कांग्रेस व आप:एन.के.शर्मा पांचवीं बार 5 लाख वोटों से जीतेंगे अनुराग ठाकुर : जयराम ठाकुर बेईमानों का कभी साथ नहीं देती देवभूमि की जनता : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पंजाब पुलिस ने हिमाचल प्रदेश की फार्मा फैक्ट्री से चल रहे अंतर-राज्यीय ग़ैर-कानूनी फार्मा सप्लाई और निर्माण नेटवर्क का किया पर्दाफाश भाजपा जिला युवा मोर्चा की अहम बैठक मोर्चा जिलाध्यक्ष ताहिल शर्मा की अध्यक्षता में हुई चुनाव प्रचार और क्षेत्रवासियों के समर्थन से मीत हेयर सब से आगे निकले "अगले पांच वर्षों में फार्मासिस्ट होंगे सबसे अधिक महत्वपूर्ण": एलपीयू में फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया के अध्यक्ष ने किया घोषित हरसिमरत कौर बादल पंजाब के हितों की रक्षा के लिए संसद में प्रधानमंत्री और गृहमंत्री के सामने खड़ी हुई है,वह आपके वोटों की हकदार है: सुखबीर सिंह बादल किसानों को फसल के नुकसान का मुआवजा देने से इंकार करने के बाद आप वोट कैसे मांग रहे हैं : रसिमरत कौर बादल ने गुरमीत सिंह खुडियां से पूछा राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने किया अश्वनी वर्मा की दो पुस्तकों का विमोचन सोनू बग्गड़ को पहली पंजाबी फ़िल्म "ट्रेवल एजेंट" के लिए धर्मेंद्र ने दिया आशीर्वाद

 

शिक्षा मन्त्री गोविन्द सिंह ठाकुर ने बबेली में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तथा लरांकेलो में सड़क का उद्घाटन किया

कहा क्षेत्र में हो रहे विकास के अभूतपूर्व कार्य

Govind Singh Thakur, Himachal Pradesh, Himachal, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Himachal, Kullu
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कुल्लू , 10 Sep 2022

वर्तमान सरकार के कार्यकाल में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़कों जैसी विकास के कार्यों में अभूतपूर्व कार्य हुए हैं।ये बातें भाषा, कला-संस्कृति एवं शिक्षा मन्त्री गोविन्द सिंह ठाकुर ने ने विभिन्न विकास योजनाओं का उद्घाटन करने के दौरान जनता को संबोधित करते हुए कहीं।शिक्षा मन्त्री ने आज ग्राम पंचायत इंदौर के बबेली में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन किया।

उन्होंने कहा कि सरकार ने लोगों के शिक्षा और स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दिया है तथा बबेली में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खुलने से वाशिंग, बांदरोल, मलाच, बैंची सहित आसपास के कई पंचायतों के लोगों को  लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि यहां आज से ही डॉक्टर की तैनाती भी की गई है।मन्त्री ने लरांकेलो में 35.22 लाख की लागत से निर्मित सड़क का उद्घाटन  भी किया।

उन्होंने कहा कि इस इस सड़क का निर्माण एयरपोर्ट एथॉरिटी ऑफ इण्डिया के कॉरपोरेट सामाजिक दायित्व के अंतर्गत किया गया है, जो अभी छेटी से शमशेर के घर तक निर्मित हुआ है।उन्होंने कहा कि इससे बड़ी दांगा, शाड़ तक के कई लोगों को इस सड़क का लाभ होगा। भविष्य में इस सड़क को आगे  के गांव की सम्पर्क सड़क के साथ मिलाया जाएगा।उन्होंने बताया कि बर्तमान सरकार के कार्यकाल में शिक्षा के क्षेत्र में क्रांतिकारी सुधार हुआ है।

उन्होंने कहा कि कुल्लू में कई नए स्कूलों को स्तरोन्नत किया गया है तथा कई नए स्कूल खोले गए हैं।ठाकुर ने जानकारी दी कि जगतसुख में संस्कृत महाविद्यालय खोलने के लिए 3 हेक्टेयर भूमि का चयन करने  के साथ ही प्रारम्भिक आवश्यक स्टाफ़ की भी नियुक्ति कर दी गई है, शीघ्र ही  यहां नई शिक्षा नीति के अंर्तगत विभिन्न अन्तरनुशासनात्मक विषयों में पढ़ाई शुरू होगी जिसका लाभ कुल्लू सहित लाहौल- स्पीति के लोगों को भी मिलेगा।

उन्होंने कहा कि  नग्गर में  एक राष्ट्रीय स्तर का हॉटल प्रबन्ध संस्थान का कार्य भी शीघ्र ही शुरू किया जाएगा जो कि 40 बीघा भूमि पर बनकर तैयार होगा। इससे यहां के युवाओं को उच्च स्तर का होटल प्रबंधन का प्रशिक्षण मिलेगा। तथा पर्यटन को चलाने के लिए  वैश्विक स्तर के स्थानीय युवा उद्यमी भी तैयार किये जा सकेगे।

उन्होंने कहा कि सरकार ने 60 साल से ऊपर की सभी  महिलाओं, व पुरुषों को पेन्शन के लिए प्रावधान किया है। उन्होंने सभी से सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का अधिकाधिक  लाभ लेने का आह्वाहन किया और बताया कि महिलाओं को गृहिणी सुविधा योजना,के अंतर्गत मुफ़्त गैस कनेक्शन तथा सरकारी बस में आधा किराया का सीधा लाभ दिया है। 

सरकार हिमकेयर योजना में पांच लाख तक मुफ़्त इलाज की सुविधा देती है।उन्होंने कहा कि हरीपुर कॉलेज में भी इस बार से एम कॉम, बीए टूरिज़्म के विषय आरम्भ किये गए हैं।उन्होंने जिंदोड़ में कब्बड्डी के मैट देने की घोषणा भी की।

इस अवसर पर  प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष धनेश्वर ठाकुर, मंडलाध्यक्ष दुर्गा सिंह ठाकुर,महिला आयोग सदस्या मंजरी नेगी,मंडलाध्यक्ष दुर्गा सिंह ठाकुर,एस टी मोर्चा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष युवराज बोद्ध,प्रधान जिंदोड़ हीरा लाल, सीएमओ सुशील चंद्र शर्मा,बीएमओ रणजीत, बीडीसी उपाध्यक्ष अनीता ठाकुर,प्रधान लरांकेलो कौशल्या देवी, बीडीसी जाणा इन्द्र ठाकुर, अमर ठाकुर, टिका राम  स्थानीय पंचायती राज संस्थाओं के पदाधिकारियों सहित अन्य कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

 

Tags: Govind Singh Thakur , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Kullu

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD