Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

आयुर्वेद मंत्री डॉ. राजीव सैजल ने क्षेत्रीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय शिमला की रोगी कल्याण समिति के शासी निकाय की बैठक की अध्यक्षता की

Dr Rajiv Saizal, Himachal Pradesh, Himachal, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Himachal, Shimla, BJP Himachal Pradesh, Dharamshala
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

शिमला , 09 Sep 2022

Last updated on: Sep 09, 2022, 00:00 IST

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण व आयुर्वेद मंत्री डॉ. राजीव सैजल की अध्यक्षता में आज यहां क्षेत्रीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय शिमला की रोगी कल्याण समिति के शासी निकाय की बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर डॉ. राजीव सैजल ने कहा कि आयुर्वेद भारत की प्राचीनतम चिकित्सा पद्धति रही है और प्रदेश सरकार द्वारा इसे प्रोत्साहित करने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा आयुर्वेदिक चिकित्सालयों के माध्यम से लोगों को बेहतर सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं। 

क्षेत्रीय अस्पताल शिमला में भी सप्ताह भर चौबीसों घंटे आपातकालीन सेवाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं। इसके अतिरिक्त यहां आंखों के उपचार के लिए शलाक्य ओपीडी, लीच थैरेपी, अग्निकर्म व कुर्च कर्म, सोरेसिस उपचार सहित क्षार लेप इत्यादि सुविधाएं उपलब्ध हैं। उन्होंने इन उपचार सुविधाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के लिए शिविर आयोजित करने की आवश्यकता पर भी बल दिया।

उन्होंने कहा कि इस चिकित्सालय के उन्नयन के लिए राष्ट्रीय आयुष मिशन व राज्य बजट के माध्यम से पर्याप्त धनराशि उपलब्ध करवाई जा रही है। चिकित्सालय में ऑक्सीजन प्लांट व अतरंग अनुभाग, नेत्र अनुभाग व प्रयोगशाला में आधुनिक यंत्र सहित अन्य उपकरणों पर 62.68 लाख रुपये व्यय किए गए हैं। पंचकर्मा कक्ष के उन्नयन, रूक्ष संवेदन कक्ष व पंचकर्म में प्रयुक्त होने वाले उपकरणों की खरीद इत्यादि पर 10 लाख रुपये व्यय किए गए हैं। 

इसके अतिरिक्त चिकित्सालय के शौचालयों के नवीनीकरण व दिव्यांगजनों के आवागमन के लिए सहायक उपकरणों पर 2.10 लाख रुपये और अग्निशमन सुरक्षा प्रबंधन पर 2 लाख रुपये व्यय किए गए हैं। बैठक में अवगत करवाया गया कि इस चिकित्सालय के माध्यम से आयुष्मान तथा हिमकेयर योजनाओं के लाभ भी समय-समय पर पात्र लाभार्थियों को प्रदान किए जा रहे हैं। वर्ष 2019 से 2021 तक 556 लोगों को आयुष्मान भारत तथा 944 लोगों को मुख्यमंत्री हिमकेयर योजना के अन्तर्गत लाभान्वित किया गया है।

 बैठक में शासी निकाय की पूर्व बैठक में अनुमोदित बजट से किए गए विकास कार्यों का ब्यौरा तथा विभिन्न निर्णयों की कार्यान्वयन रिपोर्ट भी प्रस्तुत की गई। इसके अतिरिक्त पिछले तीन वर्षों में रोगी कल्याण समिति की आय व व्यय ब्यौरा भी अनुमोदन के लिए प्रस्तुत किया गया। बैठक में वर्ष 2022-23 के लिए पूंजीगत कार्य के लिए 34 लाख रुपये तथा राजस्व कार्य के लिए 22 लाख रुपये का बजट प्रस्तावित किया गया।

बैठक में गैर सरकारी सदस्यों ने भी अपने बहुमूल्य सुझाव दिए। बैठक की कार्यवाही का संचालन क्षेत्रीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय की चिकित्सा अधीक्षक डॉ. पूनम ने किया। इस अवसर पर उप सचिव आयुष मीना शर्मा, निदेशक आयुष विनय सिंह, अतिरिक्त निदेशक टशी संडुप सहित शासी निकाय के सरकारी व गैर सरकारी सदस्य उपस्थित थे।

 

Tags: Dr Rajiv Saizal , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Shimla , BJP Himachal Pradesh , Dharamshala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD