Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी श्री आनंदपुर साहिब हेरिटेज स्ट्रीट प्रोजेक्ट को मंजूरी, किला श्री आनंदगढ़ साहिब, तख्त श्री केसगढ़ साहिब और ऐतिहासिक गुरुद्वारों को जोड़ेगी हेरिटेज स्ट्रीट : भगवंत सिंह मान पंजाब पुलिस की लोक-केंद्रित पुलिसिंग से लोगों का भरोसा हुआ मजबूत, उद्योग और निवेश के लिए बना सुरक्षित माहौल सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा

 

यूएस ओपन खिताब के लिए भिड़ेंगे स्पेन के Carlos Alcaraz और नॉर्वे के Casper Ruud

Tennis, Tennis Player, New York, Carlos Alcaraz, Casper Ruud, US Open
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

न्यूयार्क , 10 Sep 2022

Last updated on: Sep 10, 2022, 00:00 IST

स्पेन के युवा खिलाड़ी कार्लोस अलकाराज ने घरेलू दावेदार फ्रांसिस तियाफो को मैराथन संघर्ष में 6-7(6), 6-3, 6-1, 6-7(5), 6-3 से हराकर अपने पहले ग्रैंड स्लैम फाइनल में जगह बना ली है। उन्होंने सेमीफाइनल चार घंटे 19 मिनट में जीता और यूएस ओपन के खिताब के लिए उनका नॉर्वे के कैस्पर रुड से मुकाबला होगा। 

रुड ने रूस के कारेन खाचानोव को 7-6(5), 6-2, 5-7, 6-2 से हराया और अपने दूसरे ग्रैंड स्लैम फाइनल में पहुंच गए और उन्होंने एटीपी रैंकिंग में नंबर वन बनाने की अपनी संभावना को मजबूती दे दी है। अलकाराज यदि खिताब जीतते हैं तो वह भी नंबर वन बन सकते हैं। 

ओपन युग में यूएस ओपन के फाइनल में पहुंचने वाले अलकाराज दूसरे युवा खिलाड़ी बन गए हैं और अमेरिका के पीट सम्प्रास के साथ जुड़ गए हैं। अलकाराज ने मैच के बाद कहा, "ग्रैंड स्लैम के सेमीफाइनल में आपको अपना सर्वश्रेष्ठ देना होता है। 

हमें आखिरी बॉल तक लड़ना होता है, इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि हम पांच घंटे लड़ते हैं या छह घंटे। आपको कोर्ट पर अपना सब कुछ देना होता है।""फ्रांसिस तियाफो ने कोर्ट पर अपना सब कुछ दिया। यह अद्भुत है।"

अलकाराज अब लगातार तीन पांच सेट के मुकाबले जीत चुके हैं जो कुल 13 घंटे 28 मिनट चले हैं। यदि वह रविवार को खिताब जीतते हैं तो वह 1973 में एटीपी रैंकिंग शुरू होने के बाद से सबसे युवा विश्व के नंबर एक खिलाड़ी बन जाएंगे। 

अलकारेज ने कहा, "मुझे अभी एक और मैच खेलना है ऐसे खिलाड़ी के खिलाफ जो अविश्वसनीय प्रदर्शन कर रहा है,वह फ्रेंच ओपन का फाइनल भी खेल चुका है जबकि मेरे लिए यह पहली बार है।"उन्होंने कहा, "फाइनल में अपना सबकुछ दूंगा। 

मुझे ग्रैंड स्लैम फाइनल में होने के तनाव को संभालना होगा लेकिन फिलहाल मैं बहुत खुश हूं। मैं इस पल का आनंद लेना चाहता हूं और देखते हैं कि आगे क्या होता है।"इससे पहले पांचवीं सीड रुड ने 27वीं सीड खाचानोव की शक्तिशाली हिटिंग को काबू करते हुए 55 शॉट की मैराथन रैली जीतकर पहला सेट अपने नाम किया। 

रुड फ्रेंच ओपन फाइनल में स्पेन के दिग्गज राडेल नडाल से हार गए थे और यदि इस बार वह अलकाराज को फाइनल में हराते हैं तो वह विश्व के नंबर एक बनने वाले नॉर्वे के पहले खिलाड़ी बन जाएंगे। रुड ने मैच के बाद कहा, "मैंने एक अच्छा मैच खेला। 

शुरूआत में हम दोनों नर्वस थे लेकिन आपको यह ध्यान रखना होगा कि हम दोनों के करियर के लिए यह सबसे बड़ा मैच था। मैं भाग्यशाली रहा कि मैंने पहला सेट जीत लिया जिसने मेरे तनाव को कुछ कम किया। ''उन्होंने कहा, "मैंने दूसरे सेट में जबरदस्त प्रदर्शन किया जबकि कारेन ने तीसरे सेट में कमाल दिखाया लेकिन चौथे सेट में मैंने नियंत्रण बना लिया।"

 

Tags: Tennis , Tennis Player , New York , Carlos Alcaraz , Casper Ruud , US Open

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD