Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल

 

परिवहन मंत्री बिक्रम सिंह ने बेंगलुरू में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के दो दिवसीय सम्मेलन में भाग लिया

Bikram Singh, Himachal Pradesh, Himachal, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Himachal, Shimla
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला/बेंगलुरू , 08 Sep 2022

Last updated on: Sep 08, 2022, 00:00 IST

उद्योग, परिवहन, श्रम एवं रोजगार मंत्री बिक्रम सिंह ने आज बेंगलुरू में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय द्वारा आयोजित विकास से जुड़े दो दिवसीय सम्मेलन में भाग लिया। सम्मेलन का शुभारंभ केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने किया। राजमार्गों, रज्जूमार्गों तथा लॉजिस्टिक पार्कों इत्यादि में आधुनिक सुविधाओं के संबंध में आयोजित इस सम्मेलन में देश भर के राज्यों के परिवहन तथा लोक निर्माण मंत्री और उच्चाधिकारी भाग ले रहे हैं। 

इस अवसर पर परिवहन मंत्री बिक्रम सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर की अगुवाई में भाजपा सरकार राज्य के चहंुमुखी विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा प्रायोजित विभिन्न कल्याणकारी एवं विकासात्मक योजनाओं को राज्य सरकार द्वारा समयबद्ध व बेहतर ढंग से पूर्ण किया गया है।

सम्मेलन के उपरान्त परिवहन मंत्री बिक्रम सिंह ने केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी से भेंट कर सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय द्वारा 34,800 किलोमीटर राष्ट्रीय राजमार्गों को विकसित करने के लिए आरम्भ की गई भारतमाला परियोजना के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश को प्राथमिकता के आधार पर शामिल करने के लिए केंद्र सरकार एवं केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री का आभार व्यक्त किया। 

उन्होंने प्रदेश में सड़कों, राजमार्गों, रज्जूमार्गों तथा लॉजिस्टिक पार्कों की स्थापना के लिए उदार वित्तीय सहायता प्रदान करने और प्रदेश में 7 रज्जूमार्ग पर्वतमाला परियोजनाएं स्थापित करने का भी आग्रह किया। केंद्रीय मंत्री ने रज्जू मार्गों को शीघ्र ही स्वीकृति प्रदान करने का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर परिवहन मंत्री बिक्रम सिंह ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को हिमाचल टोपी व शॉल भेंट कर सम्मानित किया।प्रधान सचिव (उद्योग एवं परिवहन) आर.डी. नजीम, हिमाचल प्रदेश लोक निर्माण विभाग की मुख्य अभियंता अर्चना ठाकुर, मुख्य महाप्रबन्धक, हिमाचल प्रदेश रज्जूमार्ग एवं त्वरित परिवहन प्रणाली विकास निगम अजय शर्मा, मुख्य अभियन्ता (राष्ट्रीय राजमार्ग) पवन शर्मा, और परिवहन मंत्री के विशेष निजी सचिव राजेश भारजद्वाज भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

 

Tags: Bikram Singh , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Shimla

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD