Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

Hockey World Cup : इंग्लैंड, स्पेन और वेल्स के साथ पूल डी में भारत

Sprots News, Hockey, Hockey Player, Hockey World Cup, Odisha 2023 Hockey World Cup
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

भुवनेश्वर , 08 Sep 2022

Last updated on: Sep 08, 2022, 00:00 IST

जनवरी 2023 में ओडिशा में होने वाले एफआईएच सीनियर पुरुष हॉकी विश्व कप के लिए मेजबान भारत को इंग्लैंड और उभरते स्पेन के साथ पूल डी में रखा गया है। वेल्स पूल डी में चौथी टीम है। एफआईएच ओडिशा हॉकी पुरुष विश्व कप 13 से 29 जनवरी, 2023 तक भुवनेश्वर और राउरकेला में होगा। टोक्यो ओलंपिक कांस्य पदक विजेता भारत और इंग्लैंड ने हाल के दिनों में कई रोमांचक मुकाबले खेले हैं, जिनमें से ताजा मुकाबला बमिर्ंघम 2022 में खेला गया था, जहां मैच 4-4 से ड्रॉ पर समाप्त हुआ, जिसमें मेजबान टीम ने अंतिम कुछ मिनटों में दो गोल दागे थे। भारत और स्पेन ने 1980 के मास्को ओलंपिक खेलों में स्वर्ण पदक के लिए संघर्ष किया, जिसमें भारत विजेता बना था। उन्होंने भी कुछ रोमांचक मैच खेले हैं। स्पेनिश टीम खराब फॉर्म से गुजर रही है और रैंकिंग में वापसी कर रही है। वेल्स के साथ पूल डी में कुछ अच्छे मैच देखने को मिलेंगे। ल ए में आस्ट्रेलिया, अर्जेंटीना, फ्रांस और दक्षिण अफ्रीका शामिल हैं। पूल बी में विश्व और ओलंपिक चैंपियन बेल्जियम, यूरोपीय पावरहाउस जर्मनी, दक्षिण कोरिया और एशियाई खेलों का विजेता जापान हैं, जबकि पूल सी में वल्र्ड नंबर 3 नीदरलैंड्स न्यूजीलैंड, मलेशिया और चिली के साथ मुकाबला करेगा। अपनी रैंकिंग और हाल के फॉर्म के अनुसार, पूल ए से आस्ट्रेलिया और अर्जेंटीना, पूल सी से बेल्जियम और जर्मनी (पूल बी), नीदरलैंड और न्यूजीलैंड और पूल डी से भारत और इंग्लैंड को क्वार्टर फाइनल के लिए क्वालीफाई करना चाहिए। लेकिन विश्व कप कुछ आश्चर्य करने के लिए जाना जाता है और आगामी सीजन प्रशंसकों को निराश नहीं करेगा, क्योंकि कई टीमें अभी भी महामारी से उबर रही हैं और पिछले कुछ वर्षों में पर्याप्त मैच नहीं खेले हैं। यह ओडिशा द्वारा आयोजित किया जा रहा लगातार दूसरा विश्व कप है, जो 2018 में भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में आयोजित किया गया था। कुल मिलाकर, यह मुंबई में 1982 के सीजन और नई दिल्ली में 2010 के सीजन के बाद भारत में होने वाला चौथा विश्व कप है। विस्तृत मैच कार्यक्रम अगले कुछ दिनों में जारी किया जाएगा।

हॉकी विश्व कप पूल:

पूल ए: आस्ट्रेलिया, अर्जेंटीना, फ्रांस, दक्षिण अफ्रीका

पूल बी: बेल्जियम, जर्मनी, कोरिया, जापान

पूल सी: नीदरलैंड, न्यूजीलैंड, मलेशिया, चिली

पूल डी: भारत, इंग्लैंड, स्पेन, वेल्स।

 

Tags: Sprots News , Hockey , Hockey Player , Hockey World Cup , Odisha 2023 Hockey World Cup

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD