Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

प्रधान मंत्री श्रम योगी मान-धन पैंशन स्कीम में ज्यादा से ज्यादा लोगों की करवाई जाए रजिस्ट्रेशन: संदीप हंस

डिप्टी कमिश्नर ने अलग-अलग विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर दिए निर्देश

DC Hoshiarpur, Deputy Commissioner Hoshiarpur, Sandeep Hans, Hoshiarpur
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

होशियारपुर , 07 Sep 2022

Last updated on: Sep 07, 2022, 00:00 IST

डिप्टी कमिश्नर संदीप हंस ने जिले के सभी विभाग प्रमुखों को हिदायत देते हुए कहा कि वे अपने विभाग के अंतर्गत आने वाले अधिक से अधिक  असंगठित श्रमिकों का प्रधान मंत्री श्रम योगी मान-धन पैंशन स्कीम के लिए रजिस्ट्रेशन सुनिश्चित बनाए। उन्होंने कहा कि भारत सरकार की ओर से असंगठित श्रमिकों के लिए बुढ़ापा सुरक्षा को यकीनी बनाने के लिए प्रधान मंत्री श्रम योगी मान-धन नामक पैंशन स्कीम शुरु की है, जिसमें लाभार्थी को 60 वर्ष की आयु पूरी होने के बाद 3 हजार रुपए मासिक पैंशन मिलेगी।

 वे आज जिला प्रशासकीय कांप्लेक्स में विभिन्न विभागों के प्रमुखों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उनके साथ अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(विकास) श्री दरबारा सिंह भी मौजूद थे।डिप्टी कमिश्नर ने विभागों को इस दिशा में तेजी से काम करने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि इस योजना से असंगठित क्षेत्र में काम करने वालों को काफी फायदा होगा, इस लिए उन्हें इस योजना के प्रति जागरुक भी किया जाए। 

उन्होंने कहा कि असंगठित क्षेत्र में असंगठित श्रमिक जैसे कि घरेलू श्रमिक, स्ट्रीट वैंडर, मिड डे मील वर्कर, भ मजदूर, मोची, धोबी, रिक्शा चालक, भूमिहीन, कृषि श्रमिक, निर्माण श्रमिक, हैंडलूम वर्कर व इस तरह के अन्य व्यवसाय जिनकी मासिक आय 15 हजार रुपए या इससे कम है और 18 से 40 वर्ष की आयु समूह से संबंधित है, वे अपना आधार कार्ड, बचत बैंक खाते की कापी लेकर अपने आप को नजदीकी कामन सर्विस सैंटर में रजिस्टर्ड करवा सकते हैं।

श्री संदीप हंस ने बताया कि अगर किसी का ई.पी.एफ, नेशनल पैंशन स्कीम या ई.एस.आई.सी में पहले से अकाउंट है, तो वे इस योजना का लाभ नहीं ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि इस योजना में मात्र 55 से लेकर अधिकतम 200 रुपए प्रति माह जमा करवा कर खाता खोला जा सकता है। अलग-अलग आयु  के लोगों के लिए राशि जमा करने का प्रावधान अलग-अलग है। 

उन्होंने बताया कि इस योजना में जितना योगदान खाताधारक करता है, सरकार भी उतना ही योगदान करती है। इस मौके पर डिप्टी डायरेक्टर ई.एस.आई.सी. राकेश सिंह, सहायक डायरेक्टर ई.एस.आई.सी . दिलबाग सिंह के अलावा अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

 

Tags: DC Hoshiarpur , Deputy Commissioner Hoshiarpur , Sandeep Hans , Hoshiarpur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD