Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना हमारा संकल्प : जय कृष्ण सिंह रौड़ी नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य

 

नशों के विरुद्ध निर्णायक जंग के दो महीनों में पंजाब पुलिस द्वारा 322.5 किलो हेरोइन बरामद ; 562 बड़ी मछलियों सहित 4223 नशा तस्कर गिरफ्तार

पुलिस टीमों से तरफ से 5 जुलाई से अब तक 2.73 करोड़ रूपए की ड्रग मनी, 167 किलो अफ़ीम, 145 किलो गाँजा, 222 क्विंटल चूरा-पोस्त और 16.90 लाख नशीली गोलियां/ कैपसूल/ टीके/ शीशियां बरामद

Crime News Punjab, Punjab Police, Police, Crime News, Amritsar Police, Inspector General of Police, IGP Headquarters Sukhchain Singh Gill
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 06 Sep 2022

Last updated on: Sep 06, 2022, 00:00 IST

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की तरफ से नशों को जड़ से ख़त्म करने के मद्देनजऱ शुरू की गई विशेष मुहिम को दो महीने पूरे होने के बाद पंजाब पुलिस ने 5 जुलाई, 2022 से अब तक 562 बड़ी मछलियों सहित 4223 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कुल 3236 एफ. आई. आरज़. दर्ज की हैं, जिनमें से 328 व्यापारिक मात्रा वाले केस हैं। 

यहाँ अपनी साप्ताहिक प्रैस कान्फ्ऱेंस को संबोधन कर रहे इंस्पेक्टर जनरल आफ पुलिस ( आई. जी. पी.) हैडक्वाटर सुखचैन सिंह गिल ने मंगलवार को बताया कि पुलिस की टीमों ने राज्य भर से नशा प्रभावित इलाकों में नाकाबंदी करके और तलाशी मुहिम चला कर 175 किलो हेरोइन बरामद की है। इसके इलावा, पंजाब पुलिस की टीमों से तरफ से गुजरात और महाराष्ट्र के समुद्री बंदरगाहों से 147.5 किलोग्राम हेरोइन बरामद की गई थी, जिससे सिर्फ़ दो महीनों में हेरोइन की कुल प्रभावी रिकवरी 322.5 किलो हो गई है। 

आई. जी. पी. ने बताया कि हेरोइन की बड़ी खेप बरामद करने के इलावा, पुलिस ने राज्य भर में से 167 किलो अफ़ीम, 145 किलो गाँजा, 222 क्विंटल भुक्की और 16.90 लाख मैडीकल नशे जिनमें गोलियां/ कैपसूल/ टीके/ शीशियां शामिल हैं, भी बरामद की हैं। पुलिस ने इन दो महीनों में गिरफ्तार किये नशा तस्करों के पास से 2.73 करोड़ रुपए की ड्रग मनी भी बरामद की है। 

पिछले हफ्ते पुलिस ने 326 एफ. आई. आरज़, जिनमें 42 व्यापारिक मात्रा से सम्बन्धित हैं, दर्ज करके 418 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है और 48 किलो हेरोइन, 24 किलो अफ़ीम, 21 किलो गाँजा, 9 क्विंटल भुक्की और 85374 गोलियां/ कैप्सूलों/ कैपसूल नशीले दवाएँ बरामद के इलावा 13.78 लाख रुपए की ड्रग मनी भी बरामद की गई है। उन्होंने कहा कि भगौड़ों को गिरफ्तार करने की विशेष मुहिम के अंतर्गत इस हफ्ते एन. डी. पी. एस. केसों में 16 और भगौड़ों को गिरफ्तार किये जाने साथ गिरफ्तारियों की कुल संख्या 263 हो गई है। 

जि़क्रयोग्य है कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की तरफ से पंजाब पुलिस को नशों के विरुद्ध जंग आरंभ करने के लिए पूरी छूट देने साथ- साथ सरहदी राज्य पंजाब से नशों की बुरायी को जड़ से ख़त्म करने के लिए व्यापक नशा विरोधी मुहिमें चलाईं गई हैं। डीजीपी ने सभी सीपीज़/ एसएसपीज़ को सख्ती से हुक्म दिए हैं कि वह अपने अधिकार क्षेत्रों में पड़ते नशा तस्करी वाले बदनाम हाटस्पाटों और सभी चोटी के नशा तस्करों की पहचान करें। उन्होंने पुलिस मुखियों को यह भी हिदायत की कि गिरफ्तार किये सभी नशा तस्करों की जायदाद ज़ब्त की जाये जिससे उनके नाजायज पैसे को बरामद किया जा सके। 

 

Tags: Crime News Punjab , Punjab Police , Police , Crime News , Amritsar Police , Inspector General of Police , IGP Headquarters Sukhchain Singh Gill

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD