Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

भारत, बांग्लादेश जल्द ही द्विपक्षीय आर्थिक साझेदारी समझौते पर करेंगे वार्ता : Narendra Modi

Narendra Modi, Modi, BJP, Bharatiya Janata Party, Prime Minister of India, Prime Minister, Narendra Damodardas Modi, Sheikh Hasina, Bangladesh Prime Minister
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 06 Sep 2022

Last updated on: Sep 06, 2022, 00:00 IST

भारत और बांग्लादेश जल्द ही एक द्विपक्षीय आर्थिक साझेदारी समझौते पर चर्चा शुरू करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को अपनी बांग्लादेशी समकक्ष शेख हसीना के साथ बातचीत के बाद ये बात कही। द्विपक्षीय चर्चा के बाद संयुक्त संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए मोदी ने हसीना की मौजूदगी में कहा कि कनेक्टिविटी के विस्तार से दोनों देशों की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि भारत, बांग्लादेश का सबसे बड़ा व्यापार भागीदार है। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश के निर्यात के लिए भी भारत एक महत्वपूर्ण बाजार है। प्रधानमंत्री ने आगे बताया कि कोविड-19 महामारी और मौजूदा भू-राजनीतिक स्थिति के चलते, भारत और बांग्लादेश दोनों को अपनी अर्थव्यवस्था को और मजबूत करने की जरूरत है।

दोनों नेताओं ने आईटी, परमाणु और अंतरिक्ष क्षेत्रों में सहयोग और सुंदरबन की संयुक्त विरासत के संरक्षण के लिए चल रहे प्रयासों को आगे बढ़ाने का भी निर्णय लिया। मोदी ने कहा कि मैत्री थर्मल प्लांट की पहली इकाई का उद्घाटन बांग्लादेश की सस्ती बिजली की जरूरत को पूरा करने में काफी मदद करेगा।

 

Tags: Narendra Modi , Modi , BJP , Bharatiya Janata Party , Prime Minister of India , Prime Minister , Narendra Damodardas Modi , Sheikh Hasina , Bangladesh Prime Minister

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD