Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें उद्योग-केंद्रित पत्रकारिता शिक्षा को मिलेगा नया आयाम : आरबीयू ने प्रतिष्ठित समाचार पत्र ट्रस्ट के साथ किया एमओयू सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और ई-चालान शिकायत प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए परिवहन विभाग के बड़े कदम: हरपाल सिंह चीमा ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना

 

Virat Kohli उन लोगों के भी नाम बताएं जिन्होंने टेस्ट कप्तानी छोड़ने के बाद उनसे संपर्क नहीं किया : Sunil Gavaskar

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Sunil Gavaskar, Virat Kohli
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 06 Sep 2022

Last updated on: Sep 06, 2022, 00:00 IST

भारत के क्रिकेट लीजेंड सुनील गावस्कर पूर्व कप्तान विराट कोहली के इस बयान से नाखुश हैं कि इस वर्ष जनवरी में टेस्ट कप्तानी छोड़ने के बाद केवल एमएस धोनी ने उन्हें सन्देश भेजा था। गावस्कर ने कहा कि कोहली को उन लोगों के नाम भी बताने चाहिए जिन्होंने उनसे संपर्क नहीं किया। एशिया कप में भारत की पाकिस्तान के हाथों हार के बाद कोहली ने मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह कहकर सबको चौंका दिया था, "जब मैंने टेस्ट कप्तानी छोड़ी तो मुझे सिर्फ केवल एक खिलाड़ी का सन्देश मिला था जिनके साथ मैं खेला था और वह व्यक्ति एमएस धोनी थे।"

कोहली ने कहा, "कई लोगों के पास मेरा नंबर था और ऐसे भी लोग थे जो टीवी पर सलाह दे रहे थे। लेकिन मुझे किसी से भी कोई मैसेज नहीं मिला।"गावस्कर ने कहा कि कोहली को उन लोगों का नाम भी बताना चाहिए जिन्होंने टेस्ट कप्तानी छोड़ने के बाद उनसे संपर्क नहीं किया क्योंकि यह सभी सम्बंधित लोगों के लिए ठीक होगा।

गावस्कर ने कहा कि उन्हें ड्रेसिंग रूम का माहौल के बारे में नहीं पता और उन्हें समझ नहीं आया कि ऐसी बात बताने के लिए कोहली ने मैच के बाद की प्रेस कॉन्फ्रेंस को क्यों चुना। कोहली ने पिछले वर्ष टी 20 विश्व कप में भारत के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद टी 20 टीम की कप्तानी छोड़ दी थी। उन्हें वनडे टीम की कप्तानी से हटा दिया गया था। 

उन्होंने इस साल जनवरी में टेस्ट कप्तानी छोड़ दी थी। पाकिस्तान के खिलाफ 44 गेंदों में 60 रन बनाने वाले कोहली ने कहा कि यदि कोई उन्हें खराब दौर से बाहर निकालने का इच्छुक था तो उसे उनसे व्यक्तिगत रूप से संपर्क करना चाहिए था।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Sunil Gavaskar , Virat Kohli

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD