Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर सख्ती, अरविंद केजरीवाल बोले-भगवंत मान सरकार का फैसला ऐतिहासिक स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस, धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा पीयूष गोयल ने तिरुमला की पहाड़ियों में लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण को बताया सामूहिक जिम्मेदारी त्रिपुरा हो या फिर बंगाल-बिहार, हम जनसांख्यिकीय बदलाव नहीं होने देंगे : अमित शाह रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील, कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर लगाया पौधा, बोले-पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी होर्मुज स्‍ट्रेट फिर खुलेगा और सुरक्षित रहेगा, यूरोपीय देशों की मदद की जरूरत नहीं : डोनाल्ड ट्रंप विश्व पर्यावरण दिवस पर गुजरात में वृक्षारोपण का संदेश, सीएम भूपेंद्र पटेल ने जन आंदोलन बनाने की अपील भद्रासन से मजबूत होते हैं घुटने और कूल्हे, महिलाओं के लिए भी लाभकारी : आयुष मंत्रालय बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे सुप्रसिद्ध गायक कैलाश खेर 'है जवानी तो इश्क होना है' (रिव्यू) : वरुण धवन की कॉमेडी से भरपूर फिल्म, खूब सारी उथल-पुथल, कन्फ्यूजन और डेविड धवन का क्लासिक एंटरटेनमेंट ‘मां बहन’ तो आप सबकी है, एक भावुक नोट शेयर एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ने की फैंस से अपील डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया 'अच्छा दोस्त', कहा- भारत और अमेरिका के बीच जल्द होगी ट्रेड डील हरदीप सिंह पुरी ने डेल्सी रोड्रिगेज से बातचीत की भूपेंद्र यादव ने दिल्ली में 18 ‘नमो ऑक्सीजन पार्कों’ का उद्घाटन किया अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पीएसईआरसी में बाहरी व्यक्ति की नियुक्ति की निंदा की दिव्या पी. ने बैंकों से कृषि और सहायक व्यवसायों के लिए आसान व अधिक से अधिक ऋण उपलब्ध करवाने को कहा

 

यूपी : मिर्जापुर में अनियंत्रित कार ने बाइक को मारी टक्कर, 4 की मौत

Hadsa, Hadsa India, Uttar Pradesh, Accident, Road Accident, Saharanpur, Saharanpur News
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

सहारनपुर , 03 Sep 2022

Last updated on: Sep 03, 2022, 00:00 IST

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के मिर्जापुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार की देर शाम अनियंत्रित कार के एक बाइक में टक्कर मारने की घटना में चार लोगों की घटनास्थल मौत हो गई ,जबकि 9 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका जिला अस्पताल मे इलाज चल रहा है। 

पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि एक कार बेहट थाना क्षेत्र के गांव शेखपुरा ननौली निवासी कुछ मजदूरों को लेकर हिमाचल प्रदेश जा रही थी। शुक्रवार की देर शाम ढाबा गांव के पास सामने से आ रही एक बाइक को अनियंत्रित कार ने जोरदार टक्कर मार दी। 

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बाइक को टक्कर मारने के बाद सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। मिर्जापुर के थाना प्रभारी (एसएचओ) हृदय नारायण सिंह ने बताया कि इस दुर्घटना में घटनास्थल पर ही 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि अन्य 9 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान अमित (22), बुरहान (24), शामिर (21)और तनवीर (22) के रूप में की गई है। सभी घायलों का इलाज चल रहा है। सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।

 

Tags: Hadsa , Hadsa India , Uttar Pradesh , Accident , Road Accident , Saharanpur , Saharanpur News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD