Thursday, 21 September 2023

 

 

खास खबरें दिमाग से जुड़े किसी भी लक्षण को नजरअंदाज करना हो सकता है घातक: डा. संदीप शर्मा राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने ‘प्रथम स्वतंत्रता संग्राम’ पुस्तक का विमोचन किया 'मेरी माटी मेरा देश' के तहत- नेहरू युवा केंद्र के स्वयंसेवकों ने अमृत कलश यात्रा निकालकर मिट्टी एकत्रित की ऐतिहासिक बैंटनी कैसल आम जनता के लिए खुला उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने स्कास्ट-जम्मू के 25वें स्थापना दिवस समारोह को संबोधित किया किश्तवाड़ प्रशासन वरवान महोत्सव-2023 की मेजबानी हेतु तैयार उपायुक्त कठुआ राकेश मन्हास ने ग्रामीण विकास क्षेत्र के कार्यों, योजनाओं की स्थिति की समीक्षा की मुख्य सचिव डॉ. अरुण कुमार मेहता ने अक्तूबर तक कचरे का 100 प्रतिषत पृथक्करण करने पर बल दिया जम्मू-कश्मीर निवेश हेतु सूर्योदय क्षेत्र के रूप में उभर रहा है, नए व्यवसाय स्थापित हो रहे हैं : राजीव राय भटनागर रामबन में ईद मिलाद-उन-नबी की तैयारियों पर चर्चा की गई उपायुक्त विशेष महाजन ने खलैनी ब्लॉक का दौरा किया सरकारी गांधी नगर अस्पताल में डॉक्टर ड्यूटी से अनुपस्थित पाए गए, उपायुक्त जम्मू ने दिए जांच के आदेश पंजाब में भाजपा को लगा बड़ा झटका, अबोहर से पूर्व भाजपा विधायक अरुण नारंग आप में हुए शामिल जीसीडब्ल्यू एमए रोड पर विज्ञान कार्यक्रम आयोजित, सौरभ भगत ने विजेता छात्रों को सम्मानित किया राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने राज्य स्तरीय सायर मेले के समापन समारोह की अध्यक्षता की विजीलैंस ब्यूरो द्वारा 5000 रुपए रिश्वत लेने के दोष में ए. एस. आई. गिरफ्तार विभिन्न स्कीमों में अप्रयुक्त फंडों को नये प्रोजैक्ट शुरू करके लोगों की भलाई के लिए ख़र्चा जाये : बलकार सिंह लालजीत सिंह भुल्लर द्वारा मगनरेगा के अधीन काम करते मुलाजिमों को ईएसआई के दायरे में लाने के हुक्म उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने गांदरबल में विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास किया उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने गांदरबल में विकास गतिविधियों, केंद्रीय और केंद्रशासित प्रदेश योजनाओं के कार्यान्वयन की समीक्षा की प्रशासनिक परिषद ने अनुसंधान केंद्र, अनंतनाग के लिए भूमि हस्तांतरण, दूध प्रसंस्करण केंद्र, बडगाम को मंजूरी दी

 

चंडीगढ़ वेलफेयर ट्रस्ट, एनआईडी फाउंडेशन और चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी 17 सितंबर से मनाएगी सेवा पखवाड़ा; फ्री मेगा हेल्थ चेकअप कैंप के साथ होगा आगाज़

2 अक्टूबर तक चलने वाले 15 दिवसीय सेवा पखवाड़े में होगा प्रोस्थेटिक लिंब्स वितरण, रक्तदान कैंप तथा वाटर कंजरवेशन और वृक्षारोपण मुहिम का आयोजन

Chandigarh University, Gharuan, Chandigarh University Gharuan, Chandigarh Group Of Colleges, Satnam Singh Sandhu, CGC Gharuan
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 02 Sep 2022

मानवता की सेवा के लिए समर्पित सेवा दिवस की भावना का जश्न मनाते हुए बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों सहित समाज के हर वर्ग को सेवा प्रदान करने के लिए, चंडीगढ़ वेलफेयर ट्रस्ट (सीडब्ल्यूटी), एनआईडी फाउंडेशन और चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के सहयोग से 15 दिवसीय सेवा पखवाड़ा शुरू करेगा, जिसकी शुरुआत 17 सितंबर को होगी। 

यह जानकारी देते हुए सीडब्ल्यूटी के चीफ पैट्रन स. सतनाम सिंह संधू ने बताया कि 17 सितंबर को अनाज मार्केट, सेक्टर 39, चंडीगढ़ में फ्री मेगा हेल्थ चेक-अप कैंप के आयोजन के साथ इस सेवा पखवाडे़ की शुरुआत होगी, जिसका उद्घाटन चंडीगढ़ यूटी प्रशासक एवं पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित द्वारा किया जाएगा। 

कैंप के लिए वेबसाइट और रजिस्ट्रेशन पोर्टल लॉन्च करने के बाद चंडीगढ़ प्रेस क्लब में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में मीडिया कर्मियों को संबोधित करते हुए, सीडब्ल्यूटी के चीफ पैट्रन स. सतनाम सिंह संधू ने कहा कि शहर के उत्थान और शहरवासियों के कल्याण के लिए फ्री हेल्थ चेकअप कैंप के अतिरिक्त 8 अन्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। यह गतिविधियां 17 सितंबर से शुरू होकर 2 अक्तूबर 2022 (गांधी जयंती) तक चलेंगी। 

वर्ल्ड कैंसर केयर चैरिटेबल सोसाइटी के सहयोग से 7 प्रकार के कैंसर के लिए एक विशेष स्क्रीनिंग टेस्ट सहित विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं के लिए 10 विभिन्न प्रकार के कैंप आयोजित किए जाएंगे।  सतनाम सिंह संधू ने कहा कि इस पखवाड़े के दौरान पीजीआई, रोटरी क्लब और 32 सरकारी अस्पतालों के सहयोग से विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। 

इसके अलावा रोटरी क्लब चंडीगढ़ सेंट्रल के सहयोग से एक प्रोस्थेटिक लिंब्ज वितरण कैंप भी आयोजित किया जाएगा, वहीं यूटी प्रशासन और नगर निगम के सहयोग से चंडीगढ़ में कोविड वैक्सीन बूस्टर डोज कैंप के अलावा वृक्षारोपण, स्वच्छता अभियान और जल संरक्षण जागरूकता अभियान भी चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि शहर सांस्कृतिक रूप से समृद्ध है, चंडीगढ़ प्रमुख शहरों में से एक है, जहां विभिन्न राज्यों के लोग रहते हैं। 

सांस्कृतिक विविधता पर ध्यान केंद्रित करते हुए, 'एक भारत श्रेष्ठ भारत' मुहिम के तहत एक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जहां देश की विभिन्न संस्कृतियों से संबंधित वेशभूषा, लोक नृत्य आदि होंगे। इसी तरह पखवाड़े के दौरान आत्मनिर्भर भारत अभियान को और बढ़ावा देने के लिए खादी उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी।

चंडीगढ़ वेलफेयर ट्रस्ट के चीफ पैट्रन और चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के चांसलर स. सतनाम सिंह संधू ने कहा कि “यह मेगा हेल्थ कैंप भारत सरकार की आयुष्मान भारत योजना और फिट इंडिया मूवमेंट में योगदान करने के लिए आयोजित किया गया है। प्रधानमंत्री जी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में सेवा दिवस के अवसर पर आयोजित इस कैंप का उद्देश्य हमारे माननीय प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन साधारण को सुलभ और सस्ती स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने के साथ-साथ फिटनेस के दृष्टिकोण को प्रोत्साहित करना है। 

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 70वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में आयोजित सेवा दिवस के तहत देश भर में कल्याणकारी गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। स. संधू ने शहर के निवासियों से मेगा कैंप की लगभग एक दर्जन स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाने का आग्रह किया, जिसमें यूटी प्रशासन चंडीगढ़, नगर निगम चंडीगढ़, यूटी स्वास्थ्य विभाग, आयुष निदेशालय, राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन, पीजीआईएमईआर चंडीगढ़ और गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल- सेक्टर 32 इस कैंप के सफल संचालन के लिए सीडब्ल्यूटी की सहायता करेगा।

इस अवसर पर बोलते हुए, स. सतनाम सिंह संधू ने कहा कि इसमें कोई संदेह नहीं है कि चंडीगढ़ देश के सबसे विकसित शहरों में से एक है, जो अधिकांश पहलुओं में फल-फूल रहा है, लेकिन हेल्थ केयर सेक्टर जैसे अभी भी कुछ ऐसे क्षेत्र हैं, जिनमें बहुत सुधार की जरूरत है! “नीति आयोग द्वारा जारी स्वास्थ्य सूचकांक 2019-20 में चंडीगढ़ देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में पहले स्थान पर था। 

हालांकि, यह स्वास्थ्य सूचकांक 2020-21 में दूसरे स्थान पर खिसक गया है तथा ग्रामीण क्षेत्रों में कम टीकाकरण, शहर की प्रति एक हजार आबादी पर कार्यात्मक महत्वपूर्ण देखभाल इकाइयों (सीसीयू) की कम संख्या के अलावा डॉक्टरों, पैरामेडिकल स्टाफ और आवश्यक स्वास्थ्य सेवाओं की कमी इसका मुख्य कारण हैं। चंडीगढ़ वेलफेयर ट्रस्ट शहर को फिर से राष्ट्रीय स्वास्थ्य सूचकांक में टॉप पर लाने के लिए प्रतिबद्ध है और शहर के विभिन्न क्षेत्रों में इस तरह के स्वास्थ्य कैंप आयोजित करके इस दिशा में काम कर रहा है।

स. संधू ने कहा कि “आजादी के अमृत महोत्सव के तहत, चंडीगढ़ वेलफेयर ट्रस्ट, वर्ल्ड कैंसर केयर चैरिटेबल सोसाइटी के सहयोग से, 17 सितंबर को सेवा दिवस के अवसर पर एक मुफ्त मेगा हेल्थ चेक-अप कैंप आयोजित करने जा रहा है। चंडीगढ़ संघ शासित प्रदेश के प्रशासक और पंजाब के राज्यपाल श्री बनवारी लाल पुरोहित इस शिविर का उद्घाटन करेंगे। उन्होंने बताया कि सिख धर्म के मार्गदर्शक सिद्धांतों में से एक सेवा की भावना का जश्न मनाते हुए, आयोजित किए जा रहे इस कैंप में शहर के लगभग 6-7 हजार लोग लाभान्वित होंगे।"

स. सतनाम सिंह संधू ने बताया कि फ्री चेकअप कैंप का लाभ उठाने के लिए शहर के निवासियों को चंडीगढ़ वेलफेयर ट्रस्ट की www.chandigarhwelfaretrust.com वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन करवानी होगी। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 1 सितंबर से 16 सितंबर तक चलेगी, जिसके लिए कोई भी रजिस्ट्रेशन फीस देने की आवश्यकता नहीं होगी।  कैंप का आयोजन 17 सितंबर की सुबह नौ बजे से शाम छः बजे तक होगा। कैंप में सीडब्ल्यूटी के 1000 स्वयंसेवकों के साथ 300 डॉक्टर और 300 मेडिकल स्टाफ भाग लेंगे।'  

इस कैंप में “कैंसर का पता लगाने के अतिरिक्त, आंखों की जांच, दंत चिकित्सा जांच, सामान्य स्वास्थ्य जांच, बाल स्वास्थ्य जांच, हड्डी रोग, मानसिक स्वास्थ्य जांच और डर्मेटोलॉजी जैसे विभिन्न हेल्थ चेकअप कैंप की सुविधा मुहैया करवाई जाएगी। स. संधू ने कहा कि चंडीगढ़ के नागरिकों को इस कैंप में भाग लेना चाहिए और इन परीक्षणों के लिए खुद को जांच करवानी चाहिए, विशेष रूप से 7 प्रकार के कैंसर के लिए स्क्रीनिंग टेस्ट, वर्ल्ड कैंसर केयर चैरिटेबल सोसाइटी के सहयोग से करवाया जा रहा है। 

“यह चिंतनीय है कि चंडीगढ़ में पूरे देश की तुलना में सबसे अधिक कैंसर रोगी हैं तथा यह संख्या हर साल बढ़ रही है। चंडीगढ़ में महिलाओं और पुरुषों में कैंसर की दर सबसे अधिक है। प्रत्येक 1 लाख में 105 महिलाएं और चंडीगढ़ की प्रत्येक 1 लाख आबादी में 93.4 पुरुष इस खतरनाक बीमारी से पीड़ित हैं, जबकि राष्ट्रीय कैंसर की दर प्रति 1 लाख महिलाओं में 97.4 और प्रति 1 लाख पुरुषों में 92.4 है। 

इतना ही नहीं, दुनिया भर में ब्रेस्ट कैंसर के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हुई है, इसलिए चंडीगढ़ की महिलाओं को भी आगे आना चाहिए और इस फ्री कैंप का लाभ उठाकर ब्रेस्ट कैंसर की जांच करवानी चाहिए। उन्होंने कहा कि आज, हर 8 में से एक महिला ब्रेस्ट कैंसर से पीड़ित है, जो चार दशक पहले 11 में से 1 थी। इस गंभीर स्थिति को देखते हुए, इस कैंप के माध्यम से नागरिकों को ब्रेस्ट कैंसर, किडनी कैंसर, लिंफोमा, ब्रेन कैंसर, प्रोस्टेट सी सहित 7 प्रकार के कैंसर की जांच की सुविधा प्रदान की जाएगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि चंडीगढ़ के तमाम निवासियों को इस कैंप से लाभ प्राप्त होगा तथा हम भविष्य में भी इस तरह के फ्री मेगा हेल्थ कैंपों का आयोजन करवाते रहेंगे।

 

Tags: Chandigarh University , Gharuan , Chandigarh University Gharuan , Chandigarh Group Of Colleges , Satnam Singh Sandhu , CGC Gharuan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD