Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

सूर्यकुमार यादव भारतीय टीम के प्रभावशाली खिलाड़ी बने : Rohan Gavaskar

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Suryakumar Yadav, Asia Cup, Asia Cup 2022, Rohan Gavaskar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 02 Sep 2022

Last updated on: Sep 02, 2022, 00:00 IST

भारत के पूर्व क्रिकेटर रोहन गावस्कर का मानना है कि सूर्यकुमार यादव मौजूदा टीम में बेहद प्रभावशाली भूमिका निभा रहे हैं और उन्होंने टीम प्रबंधन से यह भी तय करने के लिए कहा कि दाएं हाथ का बल्लेबाज शीर्ष क्रम में कहां खेल सकते हैं। 

बुधवार को अंतिम सात ओवरों में बल्लेबाजी करने उतरे सूर्यकुमार ने हांगकांग के खिलाफ महज 26 गेंदों में नाबाद 68 रन की पारी खेली। उन्होंने अपनी बल्लेबाजी के दम पर मैच को पूरी तरह से पलट कर रख दिया, जिससे उन्होंने भारत को 20 ओवरों में 192/2 रन के मजबूत स्कोर पर पहुंचा दिया। 

उन्होंने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए महज 22 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। वह अंतत: नाबाद रहे, उन्होंने छह चौके और इतने ही छक्के लगाए, जिससे उन्होंने 261.53 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए। गावस्कर ने स्पोर्ट्स 18 पर 'स्पोर्ट्स ओवर द टॉप' शो में कहा, "बुधवार को वह शानदार बल्लेबाजी करते हुए दिखे और उन्होंने सुनिश्चित किया कि हांगकांग के खिलाफ और तेज गति से रन बनाए जा सकते हैं। 

तो, देखो, जैसा कि मैंने पहले भी कई बार कहा है, अगर हमें वास्तव में विश्व कप में अच्छा करना है तो सूर्यकुमार टीम के प्रभावशाली हिस्सा बनने जा रहे हैं।"मार्च 2021 में इंग्लैंड के खिलाफ अपने टी20 डेब्यू के बाद से, सूर्यकुमार को अक्सर आश्चर्यजनक शॉट्स खेलते देखा गया है। 

उन्हें 360-डिग्री खिलाड़ी भी कहा जा रहा है। हाल के महीनों में, उन्होंने टी20 में भारत के बल्लेबाजी क्रम के विभिन्न क्रमों पर अपना लचीलापन दिखाया है। जुलाई में, उन्होंने चौथे नंबर पर आते हुए नॉटिंघम में इंग्लैंड के खिलाफ 117 रन बनाए और एक महीने बाद, उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ सेंट किट्स में बल्लेबाजी की शुरूआत करते हुए एक मुश्किल पिच पर 44 गेंदों में 76 रन बनाए।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Suryakumar Yadav , Asia Cup , Asia Cup 2022 , Rohan Gavaskar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD