Saturday, 27 April 2024

 

 

खास खबरें माझा में गरजे मान! शैरी कलसी के लिए गुरदासपुर में किया चुनाव प्रचार अमृतसर में बोले मान - माझा वाले जब मन बना लेते हैं तो फिर बदलते नहीं है, इस बार 'आप' को जीताने का मन बना लिया है कांग्रेस महिलाओं को नौकरियों में 50 प्रतिशत आरक्षण देगी: लांबा लोकसभा चुनाव में मतदान बढ़ाने की अनोखी पहल राजनीतिक रोटियां सेंकने के लिए लोगों को गुमराह कर रहा अकाली दल : परनीत कौर राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने सड़क सुरक्षा पुरस्कार प्रदान किए युवा देश का भविष्य, लोकतंत्र के पर्व में भागीदारी करें सुनिश्चित : हेमराज बैरवा हरियाणा विधानसभा द्वारा गठित तथ्य-जांच समिति में प्रदेश सरकार के दो मंत्री शामिल बोलने का हक भी छीन रही पंजाब सरकार कैथल में अंबाला रोड पर भगवान विश्वकर्मा चौक के निकट चुनावी कार्यालय का शुभारंभ किया ज़मीन के इंतकाल के बदले 10,000 रुपए रिश्वत लेता हुआ पटवारी विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू 20,000 रुपए की रिश्वत लेता हुआ सीनियर सहायक विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू आर.टी.ओ ने सेफ स्कूल वाहन स्कीम का उल्लंघन करने वाली 23 बसों के काटे चालान कांग्रेस देश को धर्म और जाति के नाम पर बांटने का काम कर रही : डॉ. सुभाष शर्मा ‘मानव एकता दिवस’ के अवसर पर निरंकारी मिशन द्वारा 296 युनिट रक्त दान किया गया मार्कफैड के एम.डी. ने निर्विघ्न खरीद कार्यों को सुनिश्चित बनाने के लिए सम्बन्धित डिप्टी कमिश्नरों के साथ लुधियाना, मोगा और फिऱोज़पुर की मंडियों का किया दौरा जिला एवं सत्र न्यायधीश की ओर से जिला कानूनी सेवाएं अथारटीज के सदस्यों के साथ बैठक जिला एवं सत्र न्यायधीश की ओर से जिला कानूनी सेवाएं अथारटीज के सदस्यों के साथ बैठक हीट-वेव से बचाव के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश राजीव के हाथ के खाने का स्वाद आज तक नहीं भूले मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से प्रशिक्षु अधिकारियों ने भेंट की

 

गृह मंत्री अनिल विज की कार्यशैली की भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने प्रशंसा की

गृह मंत्री अनिल विज के जनता दरबार के बारे सुना तो इसकी सराहना की राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने

Jagat Prakash Nadda, BJP President, BJP, Bharatiya Janata Party, Anil Vij, Haryana
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 02 Sep 2022

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा ने हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज की कार्यशैली की आज मुक्तकंठ से प्रशंसा की। अध्यक्ष नड्डा आज अम्बाला शहर में भाजपा बलाना मंडल की बैठक को संबोधित करने के लिए पहुंचे थे। कार्यक्रम के उपरांत अम्बाला से हेलीकॉप्टर से कैथल रवाना होते समय राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने गृह मंत्री विज की कार्यशैली की प्रशंसा की। 

पार्टी पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को गृह मंत्री विज के जनता दरबार के बारे में बताया जिसमें वह हजारों की तादाद में लोगों की समस्याओं को सुन उनका समाधान करने के लिए अधिकारियों को दिशा-निर्देश देते हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने इसपर गृह मंत्री अनिल विज से हाथ मिलाते हुए उनकी कार्यशैली की सराहना की। गौरतलब है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा पहले भी गृह मंत्री विज की कार्यशैली की मंच से ही प्रशंसा कर चुके हैं।

 इससे पहले गत 9 मई को अम्बाला छावनी में कैंसर अस्पताल के उद्घाटन अवसर पर मंच से ही जेपी नड्डा ने कहा था कि ‘अनिल विज जैसा कहीं नहीं है’। उधर आज, अम्बाला शहर पीकेआर जैन वाटिका स्कूल में हेलीकॉप्टर से पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का गृह मंत्री अनिल विज सहित, भाजपा के प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े, प्रदेशाध्यक्ष ओपी धनखड़ सहित कई नेताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। गौरतलब है कि भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद अम्बाला में यह तीसरा दौरा है। 

 

Tags: Jagat Prakash Nadda , BJP President , BJP , Bharatiya Janata Party , Anil Vij , Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD