Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

बर्मिघम राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य पदक विजेता टीम का हिस्सा ना होना दुख की बात: Navjot Kaur

Sports News, Hockey, Navjot Kaur, Indian Womens Hockey Team, Bengaluru
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बेंगलुरु , 02 Sep 2022

Last updated on: Sep 02, 2022, 00:00 IST

भारतीय महिला हॉकी फॉरवर्ड नवजोत कौर ने बमिर्ंघम राष्ट्रमंडल खेलों से पहले कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद टूर्नामेंट की कांस्य पदक विजेता टीम का हिस्सा नहीं होने पर निराशा जाहिर की है। 27 वर्षीय खिलाड़ी कोरोना पॉजिटिव होने के बाद राष्ट्रमंडल खेलों में अपनी तीसरी उपस्थिति से चूक गयीं और इस आयोजन में टीम का अभियान शुरू होने से पहले ही उन्हें घर लौटना पड़ा। 

फारवर्ड ने कहा, "जब मैं नॉटिंघम में थी, तब मैं कोरोना संक्रमित पाई गई थीं, जहां हम खेल गांव में जांच करने से पहले प्रशिक्षण ले रहे थे। मुझे कोई बड़ा लक्षण नहीं था और जब तक हम गांव चले गए, तब तक टीम में वापस आने की उम्मीद थी। 

मैं हर दिन ट्रेनिंग ले रही थीं और दुर्भाग्य से मुझे वापस लौटना पड़ा।"उन्होंने आगे कहा, "ईमानदारी से कहूं तो इस तरह से जाना निराशाजनक था। मेरे लिए इसे स्वीकार करना बहुत कठिन था। मैं पहले कभी किसी बड़े टूर्नामेंट से नहीं चूकी, इसलिए मैं अपने कैरियर में पहली बार ऐसी स्थिति से निपट रही थी।"

200 से अधिक अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने के बाद, नवजोत पिछले कुछ वर्षों में भारतीय टीम की सफलता का एक अभिन्न अंग रही हैं। 2012 में अपनी शुरूआत के बाद से, उन्होंने सभी प्रमुख टूर्नामेंटों में देश का प्रतिनिधित्व किया है और टीम की कुछ सबसे बड़ी जीत में भाग लिया है। 

हालांकि, नवजोत ने कहा कि यह टीम का समर्थन था जिसने उन्हें इस पूरी प्रक्रिया में मजबूती दी। बेंगलुरु के साई केंद्र में प्रशिक्षण शिविर में लौटने के बाद, नवजोत वापस मैदान में उतरने के लिए तैयार हैं।

 

Tags: Sports News , Hockey , Navjot Kaur , Indian Womens Hockey Team , Bengaluru

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD