Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें मुख्यमंत्री रसोई योजना के तहत विधायक कुलवंत सिंह ने मटौर में 900 महिलाओं को वितरित की रसोई किटें पंजाब विधान सभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने विधान सभा में 40 से अधिक फलदार पौधे लगाए एस.आई.आर.-2026: सी.ई.ओ. पंजाब द्वारा घर-घर गणना चरण को समय से पहले पूरा करने के लिए ई.आर.ओज़. का सम्मान राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने ‘टीबी मुक्त भारत अभियान 2.0’ की समीक्षा की एलपीयू में वैश्विक अनुभव और उद्योग-एकीकृत शिक्षण के साथ आर्किटेक्चर एवं प्लानिंग कार्यक्रमों के लिए प्रवेश शुरू हरचंद सिंह बरसट ने सभी को 5-5 पौधे लगाने और संभालने के लिए किया प्रेरित विधायक डॉ. इंद्रबीर सिंह निज्जर ने सरकारी स्कूल के विद्यार्थियों को निःशुल्क स्कूल बैग वितरित किए फार्मासिस्ट भर्ती घोटाले में तरुण चुग ने कठोरतम कार्रवाई की माँग की बागवानी योजनाओं का लाभ हर किसान तक पहुँचाना सुनिश्चित करें अधिकारी : मोहिंदर भगत कैबिनेट मंत्री ने सरकारी स्कूलों के 11वीं और 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को स्कूल बैग वितरित किए ₹10,000 करोड़ का नया कर्ज़ लेकर पंजाब को आर्थिक बर्बादी की ओर धकेल रही है मान सरकार : सुखजिंदर सिंह रंधावा राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आधुनिक शिक्षा के साथ भारतीय ज्ञान परंपरा के समावेश का आह्वान किया सेवा सहकारी समितियों को बढ़ावा देने एवं रोजगार सृजन के लिए प्रशासक ने चंडीगढ़ सहकारिता नीति-2026 का शुभारंभ किया 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए सीनियर सहायक को पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार बरिंदर कुमार गोयल द्वारा मोगा ज़िले में 105.49 करोड़ रुपये की सिंचाई परियोजनाएं लोकार्पित ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने गांव मीमसा में एक करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले हॉकी एस्ट्रोटर्फ का निर्माण कार्य शुरू करवाया* हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने पंजाब भर के सड़क विकास कार्यों का लिया जायज़ा हम युवाओं के साथ, युवाओं के मुद्दे देश के मुद्दे- अरविंद केजरीवाल अमन अरोड़ा द्वारा लोगों का विश्वास बनाए रखने के लिए सुदृढ़ डेटा सुरक्षा प्रणाली सुनिश्चित करने पर जोर पीएम मोदी के आवास घेराव के विरोध में बीजेपी ने चंडीगढ़ में कांग्रेस भवन का किया घेराव विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने पांच गांवों को पानी की टंकी समर्पित की

 

US Open के पहले दौर में कोलंबियाई क्वालीफायर Daniel Elahi Galan से Stefanos Tsitsipas को लगा झटका

Sports News, Tennis, Tennis Player, US Open, Stefanos Tsitsipas, Daniel Elahi Galan, New York
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

न्यूयॉर्क , 30 Aug 2022

Last updated on: Aug 30, 2022, 00:00 IST

कोलंबियाई क्वालीफायर डेनियल इलाही गैलन ने मंगलवार को यूएस ओपन में बड़ा उलटफेर करते हुए चौथी वरीयता प्राप्त स्टेफानोस सितसिपास को 6-0, 6-1, 3-6, 7-5 से हरा दिया। 41 विनर्स की मदद से दुनिया के 94वें नंबर के खिलाड़ी फ्लशिंग मीडोज में सीजन के फाइनल मेजर में अपने मुख्य ड्रा डेब्यू पर दो घंटे और 48 मिनट मैच में जीत के बाद दूसरे दौर में पहुंच गए।

यह 26 वर्षीय कोलंबियाई खिलाड़ी के करियर की सबसे बड़ी जीत थी। गैलन ने एटीपीटूर के हवाले से कहा, "निश्चित रूप से मेरे करियर के सर्वश्रेष्ठ क्षणों में से एक है। अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ मैच जीतकर मैं वास्तव में खुश हूं।"क्वालीफाइंग में एक भी सेट नहीं गंवाने वाले गैलन ने सितसिपास के खिलाफ मैच के पहले 11 गेम में आक्रामकता का शानदार प्रदर्शन किया।

गैलन ने कहा, "मुझे लगता है कि सितसिपास ने तीसरे सेट में बेहतर खेलना शुरू किया था। उन्होंने पहले दो सेट की तुलना में बहुत बेहतर सर्विस की और मैं कोर्ट में सर्विस का जवाब देने में सक्षम था, लेकिन मैं उन पर दबाव नहीं बना पा रहा था, क्योंकि वह नियंत्रण में थे।"गैलन ने शीर्ष-20 विरोधियों के खिलाफ 0-6 रिकॉर्ड के साथ मैच में प्रवेश किया था। 

वह विंबलडन के तीसरे दौर में पहुंचे थे और उनका आत्मविश्वास सितसिपास के खिलाफ दिखा। ग्रीक खिलाड़ी अब यूएस ओपन के पहले दौर में अपने पांच मैचों में से दो में हार गए हैं है। उन्होंने अपनी हार में 28 विनर्स की तुलना में 57 बेजां भूलें कीं।

 

Tags: Sports News , Tennis , Tennis Player , US Open , Stefanos Tsitsipas , Daniel Elahi Galan , New York

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD