Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल एलपीयू की छात्रा पूजा सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड और एशियन यू-20 गोल्ड जीतकर भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास फिर से लिखा द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय जनजातीय विकास सम्मेलन का उद्घाटन किया दलविंदरजीत सिंह ने एस.आई.आर. के संशोधित कार्यक्रम संबंधी राजनीतिक दलों के साथ की बैठक ‘मेरी रसोई’ योजना से जरूरतमंद परिवारों को मिला बल : ब्रम शंकर जिम्पा ई-वेस्ट संग्रहण अभियान के अंतर्गत 1500 किलोग्राम इलेक्ट्रॉनिक कचरा वैज्ञानिक रिसाइक्लिंग हेतु भेजा गया : आशिका जैन भारत के युवाओं को नौकरी खोजने वाले नहीं, रोजगार सृजक बनना चाहिए : गुलाब चंद कटारिया पंजाब में इस बार बनेगी डबल इंजन की भाजपा सरकार : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने स्वर्गीय चौधरी भजनलाल की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

 

चुल्लू भर पानी में समाधि लेने की बजाय गांधीजी की समाधि पर जा रहे हैं अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया : Manoj Tiwari

Manoj Tiwari, New Delhi, BJP, Bharatiya Janata Party, BJP MP
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 30 Aug 2022

Last updated on: Aug 30, 2022, 00:00 IST

दिल्ली से भाजपा के लोक सभा सांसद मनोज तिवारी ने भ्रष्टाचार को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया पर निशाना साधते हुए कहा है कि इनकी भ्रष्टाचार की भूख खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। तिवारी ने कहा कि कायदे से इन लोगों (केजरीवाल और सिसोदिया) को चुल्लू भर पानी में समाधि लेना चाहिए लेकिन ये सहारा लेते हैं गांधी जी की समाधि का। 

उन्होने कहा कि लेकिन अब ऐसा चलने वाला नहीं है। पार्टी मुख्यालय में मीडिया से बात करते हुए मनोज तिवारी ने कहा कि अभी शराब घोटाले की जांच चल ही रही है लेकिन इसी बीच शिक्षा घोटाला भी सामने आ गया है। उन्होने दिल्ली के नांगलोई इलाके के एक सरकारी स्कूल में एक लड़की पर चलता हुआ पंखा गिर जाने को लेकर केजरीवाल सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि दिल्ली के स्कूल में पढ़ने वाली एक बच्ची पर चलता हुआ पंखा गिर गया। 

नांगलोई के स्कूल की यह लड़की अस्पताल में जीवन और मौत से जूझ रही है, अभी भी उसकी हालत चिन्ताजनक है। उन्होंने दिल्ली के ज्यादातर स्कूलों की हालत खराब होने का आरोप लगाते हुए कहा कि 5 लाख का क्लास रूम 33 लाख में बनाने वाले केजरीवाल स्कूलों में सेमी परमानेंट स्ट्रक्च र के कमरे बना रहे हैं, जिससे बच्चों के लिए खतरा बढ़ गया है। 

उन्होने सवाल पूछा कि दिल्ली सरकार परमानेंट स्ट्रक्च र वाले क्लास रूम क्यों नहीं बनवा रही है? भाजपा सांसद ने दिल्ली के 400 सरकारी स्कूलों की हालत खराब बताते हुए कहा कि कभी भी इन स्कूलों से दीवार गिरने की खबर आ सकती है। उन्होने आगे कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार में दिल्ली में न तो खजाना सुरक्षित है और न ही दिल्ली के स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चे सुरक्षित है।

मनोज तिवारी ने केजरीवाल और सिसोदिया से स्कूलों की हालत पर जवाब मांगते हुए कहा कि यह सवाल दिल्ली के अभिभावक पूछ रहे हैं और आप नेताओं को शराब घोटाले की तरह इधर-उधर की बात करने की बजाय दिल्ली के स्कूलों की हालत को लेकर सीधा जवाब देना चाहिए।

 

Tags: Manoj Tiwari , New Delhi , BJP , Bharatiya Janata Party , BJP MP

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD