Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस फ्रेंच ओपन : डाब्रोव्स्की-इवान किंग को मात देकर एरानी-वावसोरी ने जीता मिक्स्ड डबल्स खिताब श्रीलंका में बुजुर्गों के केयर सेंटर में लगी भीषण आग, 12 लोगों की मौत और कई घायल यवेट कूपर ने नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की डेल्सी रोड्रिगेज ने नरेंद्र मोदी से मुलाक़ात की नरेन्द्र मोदी ने अहमदाबाद, गुजरात में आयोजित प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप का उद्घाटन किया सर्बानंद सोनोवाल ने कोलकाता में सुवेंदु अधिकारी से मुलाकात की प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने मार्च 2027 तक 12 फुट की हर सड़क को 18 फुट चौड़ा करने के निर्देश दिए नायब सिंह सैनी ने सभी विभागों को अपने 5 साल का रोडमैप एआई टूल पर अपलोड करने के दिए निर्देश हरियाणा के विभिन्न बोर्डों एवं आयोगों के नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों ने पंचकूला में ग्रहण किया पदभार

 

भाजपा प्रशिक्षण शिविर का तीसरा दिन राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ सहित केंद्रीय नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दी जानकारी

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के कुलपति सतनाम सिंह सिद्धू को किया सम्मानित

Tarun Chugh, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Punjab, Chandigarh University, Gharuan, Chandigarh University Gharuan, Chandigarh Group Of Colleges, Satnam Singh Sandhu, CGC Gharuan
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 28 Aug 2022

Last updated on: Aug 28, 2022, 00:00 IST

भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित किए जा रहे तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के अंतर्गत आज तीसरे व अंतिम दिन बड़ी गंभीरता से प्रशिक्षण दिया गया जिसमें राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने विभिन्न विषयों पर चर्चा की व  कार्यकर्ताओं को जानकारी दी । इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को भी बड़ी स्क्रीन लगाकर सामूहिक रूप से सुना गया।

उक्त जानकारी देते हुए प्रदेश प्रवक्ता कैलाश चंद जैन ने बताया कि आज के प्रशिक्षण शिविर  में राष्ट्रीय महामंत्री तरुण ने  मोदी सरकार के दूरगामी परिणामों वाली गतिविधियों के बारे में विस्तार से बताया व कार्यकर्ताओं को जानकारी दी । उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने सेवा ही संगठन के अनुरूप चलते हुए देश हित में बड़े फैसले लिए हैं। 

ऐसे फैसले लिए गए हैं जिनके दूरगामी परिणाम निकल कर सामने आ रहे हैं।  मोदी वन व मोदी टू  सरकारों में अनेक ऐतिहासिक फैसले लिए गए। उन्होंने कहा प्रधनमंत्री मंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार गरीब, दबे कुचले, पंक्ति के अंतिम व्यक्ति , नोजवानो के हितों की रक्षा करने वाली सरकार है। नरेन्द्र मोदी के प्रधानमंत्री  बनने के बाद देश के गरीब की जिंदगी में परिवर्तन आया है।

इस अवसर पर भाजपा चंडीगढ़ द्वारा प्रशिक्षण शिविर के लिए सूंदर  व्यवस्था तथा अनेक सुविधाएं प्रदान करने के लिए चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के कुलपति सतनाम सिंह संधू को सम्मानित किया गया तथा उनका आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के कुलपति सतनाम सिंह संधू ने कहा जब से नरेन्द्र मोदी ने प्रधानमंत्री का पद संभाला है तब से ही देश मे तरक़्क़ी के नए आयाम खुल गए है। 

उन्होंने कहा कि पिछले 75 वर्षो में 75 बार विभिन्न प्रधानमंत्रियों ने लालकिले से भाषण दिए है लेकिन 2014 से जबसे नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने है उन्होंने देश को नया विजन दिया है नए दृष्टिकोण दिए है जिनसे नव भारत का निर्माण हो रहा है। सतनाम सिंह संधू ने कहा वे नरेन्द्र मोदी के कायल है और उनके लिए कुछ भी कर सकते है सन्धु ने 

घोषणा की कि प्रधानमंत्री मंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन को सेवा दिवस के रूप में मनाया जाएगा और उस दिन चंडीगढ़ में बहुत बड़ा  कैंसर डिटेक्शन कैम्प लगाया जाएगा जिसमे विश्व रिकॉर्ड बनाया जाएगा।  इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद ने तरुण चुघ,  यूनिवर्सिटी कुलपति सतनाम सिंह संधू, सभी वक्ताओं तथा  प्रिशिक्षणार्थी कार्यकर्ताओ का धन्यवाद किया। 

उन्होंने आशा व्यक्त की कि यह  प्रशिक्षण शिविर कार्यकर्ताओं के समग्र विकास में सहायक होगा तथा कार्यकर्ताओं के  निर्माण व  कार्यकर्ताओं में  नेतृत्व की क्षमता बढ़ाने में सहायक होगा। उन्होंने कहा कि यह केवल भारतीय जनता पार्टी ही है जिसमें कार्यकर्ताओं की चिंता की जाती है तथा प्रशिक्षण दिया जाता है ताकि सभी कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ने का मौका मिल सके व सही तथ्यों की जानकारी मिल सके जिसे वह आम जनता तक पहुंचा सकेंगे।

इससे पूर्व अन्य सत्रो में विभिन्न विषयों पर विशेषज्ञों ने  प्रशिक्षणार्थीयो को जानकारी दी। जिनमे वरिष्ठ उपमहापौर वर्तमान में पार्षद अधिवक्ता महेश इंदर सिंह सिधु ने  भाजपा शासित प्रशासन एवं नगर निगम की उपलब्धियां एवं चुनौतियां विषय पर विस्तार से चर्चा की तथा कार्यकर्ताओं को समझाया,  इस सत्र की अध्यक्षता वरिष्ठ उप महापौर दिलीप शर्मा ने की। 

जबकि प्रथम सत्र   में एकात्मक मानववाद विषय पर केंद्रीय प्रशिक्षण विभाग के प्रमुख महेश चंद्र शर्मा ने विचार प्रकट किए तथा विस्तार से मानववाद विचार बताया सत्र की अध्यक्षता शिक्षाविद् चमन लाल गुप्ता ने की इसी प्रकार विचार परिवार विषय पर केंद्रीय प्रशिक्षण विभाग के सदस्य रामबाहु मेहालगी प्रबोधिनी के निर्देशक रविंद्र साठे ने विस्तार से विचार प्रकट किए तथा पूरी गंभीरता से जानकारी दी  ,सत्र की अध्यक्षता भाजपा सचिव तजिंदर  सिंह सरां ने की ।

इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री रामवीर भट्टी, चंद्रशेखर, मेयर सरबजीत कौर ढिल्लों, प्रशिक्षण विभाग संयोजक शक्ति प्रकाश देवशाली, सहयोगी  रवि कांत शर्मा, महेश इंदर सिंह सिधु,  देवी सिंह तथा प्रशिक्षण प्रभारी धीरेंद्र तायल, सहित सभी प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, जिला मोर्चा अध्यक्ष महामंत्री, प्रकोष्ठों व विभागो के संयोजक सह संयोजक उपस्थित रहे।

 

Tags: Tarun Chugh , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Punjab , Chandigarh University , Gharuan , Chandigarh University Gharuan , Chandigarh Group Of Colleges , Satnam Singh Sandhu , CGC Gharuan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD