Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने दिल्ली में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से भेंट की

Ashwini Vaishnaw, Suresh Bhardwaj, Himachal Pradesh, Himachal, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Himachal, Shimla
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला/नई दिल्ली , 26 Aug 2022

Last updated on: Aug 26, 2022, 00:00 IST

शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने शुक्रवार को दिल्ली में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से भेंट की।इस दौरान सुरेश भारद्वाज ने रेल मंत्री से हिमाचल प्रदेश में विभिन्न विकास परियोजनाओं को गति प्रदान करने के लिए विशेष सहयोग का आग्रह किया। उन्होंने रेल मंत्री को अवगत करवाया कि शिमला शहर में कुछ महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं के कार्य रेलवे की भूमि पर पूर्ण किए जाने हैं। 

इनमें प्रदेश विधानसभा के निकट 230 मीटर फ्लाईओवर की महत्वाकांक्षी परियोजना भी शामिल है। उन्होंने बताया कि इस फ्लाईओवर के निर्माण से शिमला शहर में यातायात सुचारू बनाए रखने में काफी मदद मिलेगी।सुरेश भारद्वाज ने रेल मंत्री को बताया कि शिमला में यातायात व्यवस्था में और सुधार के प्रयास किए जा रहे हैं, जिसके तहत स्मार्ट सिटी परियोजना के माध्यम से शहर में 12 किलोमीटर से अधिक सड़कों को चौड़ा किया गया है। 

प्रदेश विधानसभा के निकट सड़क चौड़ीकरण की संभावना नहीं है। इसलिए वहां फ्लाईओवर का निर्माण प्रस्तावित है। उन्होंने बताया कि रेल मंत्री के साथ उनकी पिछली बैठक के दौरान इस मामले पर विस्तृत चर्चा हुई थी।इस मुद्दे पर त्वरित हस्तक्षेप के लिए रेल मंत्री की सराहना करते हुए सुरेश भारद्वाज ने कहा कि रेलवे की टीम ने फ्लाईओवर के लिए प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण भी कर लिया है। 

सुरेश भारद्वाज ने केंद्रीय रेल मंत्री को यह भी बताया कि टूटू में प्रस्तावित ओवर ब्रिज से संबंधित ड्राइंग अंबाला स्थित उत्तर रेलवे कार्यालय में जमा करवा दी गई है। जबकि, प्रदेश विधानसभा के निकट प्रस्तावित फ्लाईओवर की ड्राइंग शीघ्र जमा करवा दी जाएगी। 

 

Tags: Ashwini Vaishnaw , Suresh Bhardwaj , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Shimla

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD