Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

हिमाचल देश के अग्रणी राज्य रूप में हुआ विकसित : अनुराग ठाकुर

डबल इंजन की सरकार ने विकास के नए कीर्तिमान किए स्थापित

Anurag Thakur, Anurag Singh Thakur, BJP, Bharatiya Janata Party, Minister of Information and Broadcasting, Dharmshala, BJP Himachal Pradesh
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

धर्मशाला , 22 Aug 2022

Last updated on: Aug 22, 2022, 00:00 IST

राज्य तथा केंद्र की डबल इंजन सरकार ने अपनी प्रतिबद्धता के बल पर विकास के नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं और हिमाचल को देश के अग्रणी राज्य के रूप में स्थापित किया है। यह उद्गार केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने सोमवार को जसवां प्रागपुर विस क्षेत्र के डाडासीबा में प्रगतिशील हिमाचल की स्थापना के 75 वर्ष समारोह में बतौर मुख्यातिथि व्यक्त किए।

उन्होंने कहा कि  सभी नागरिकों के सक्रिय सहयोग से ही मोदी के नेतृत्व में भारत वैश्विक महाशक्ति बनने की ओर अग्रसर होगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में जिस प्रकार भारत ने नौ माह के भीतर ही दो-दो कोरोना रोधी वैक्सीन तैयार कीं, वह पूरे विश्व में बदलते भारत की एक बहुत बड़ी मिसाल है।

उन्होंने कहा कि हिमाचल के सभी लोगों को कोरोना रोधी वैक्सीन की दोनों खुराक देने में देश का पहला राज्य बना है। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी द्वारा हिमाचल को दिए गए विशेष औद्योगिक पैकेज को भी केंद्र की तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने वापस ले लिया था। 

अब हिमाचल के लिए विकासात्मक परियोजनाओं में केंद्र-राज्य के 90:10 के अनुपात को बहाल करके नरेन्द्र मोदी ने बहुत बड़ी सौगात दी है।उन्होंने कहा कि केंद्र की उज्ज्वला योजना और प्रदेश सरकार की गृहिणी सुविधा योजना ने महिला सशक्तिकरण के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा दिया है। 

उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी के कार्यकाल में शुरू की गई प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना दूरदराज क्षेत्रों के लिए वरदान साबित हुई है। उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने आयुष्मान भारत योजना के माध्यम से देश के 50 करोड़ से अधिक लोगों को 5 लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा कवर प्रदान करके और इससे छूटे लोगों के लिए प्रदेश सरकार ने हिमकेयर योजना आरंभ करके गरीब तथा निर्धन व्यक्ति के स्वास्थ्य की चिंता की है।

केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि प्रागपुर में 4 करोड़ की लागत से एक इंडोर स्टेडियम का निर्माण किया जायेगा जिसमें विभिन्न खेलों के लिये सुविधायें उपलब्ध होंगी। उन्होंने कहा कि देहरा में केन्द्रीय विश्वविद्यालय का निर्माण कार्य शीघ्र ही शुरू हो जायेगा। 

इसके अतिरिक्त जसवां प्रागपुर में केन्द्रीय विद्यालय शीघ्र ही शुरू कर दिया जायेगा।इससे पहले उद्योग मंत्री विक्रम ठाकुर ने मुख्यातिथि का स्वागत करते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश ने गत 75 वर्षों में विकास के सभी क्षेत्रों में सभी क्षेत्रों में अभूतपूर्व प्रगति की है। 

उन्होंने कहा कि जसवां प्रागपुर विधानसभा क्षेत्र के दो नए एसडीएम कार्यालय तथा एक विकास खंड अधिकारी कार्यालय भी वर्तमान सरकार के कार्यकाल में स्वीकृत हुए हैं इससे लोगों को बेहतर प्रशासनिक व्यवस्था मिलेगी। उन्होंने कहा कि गत साढ़े चार वर्षों में जसवां प्रागपुर विस क्षेत्र में विकास के नए कीर्तिमान स्थापित हुए हैं तथा जसवां प्रागपुर विस क्षेत्र पूरे प्रदेश में विकास के मॉडल के रूप में विकसित हुआ है।

इस अवसर पर मुख्यातिथि केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने विकासात्मक प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया तथा इस अवसर पर हिमाचल की स्थापना के 75 वर्ष के सफर पर लघु वृत चित्र तथा नुक्कड़ नाटक भी प्रस्तुत किए।इस अवसर पर जिलाध्यक्ष संजीव शर्मा, मंडलाध्यक्ष विनोद शर्मा, एडीसी गर्न्धवा राठौर तथा क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित थे।

 

Tags: Anurag Thakur , Anurag Singh Thakur , BJP , Bharatiya Janata Party , Minister of Information and Broadcasting , Dharmshala , BJP Himachal Pradesh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD