Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

सिनसिनाटी के सेमीफाइनल में भिड़ेंगे स्टेफनोस सितसिपास और दानिल मेदवेदेव

Sports News,Tennis, Tennis Player, Stefanos Tsitsipas, Daniil Medvedev
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

सिनसिनाटी , 20 Aug 2022

Last updated on: Aug 20, 2022, 00:00 IST

विश्व के सातवें नंबर के खिलाड़ी यूनान के स्टेफनोस सितसिपास ने बड़ी सर्विस करने वाले अमेरिका के जान इस्नर को शुक्रवार शाम 7-6 (7-5), 5-7, 6-3 से हराकर वेस्टर्न एंड सदर्न ओपन के सेमीफाइनल में जगह बना ली जहां उनका मुकाबला रूस के दानिल मेदवेदेव से होगा। 

सितसिपास ने तीसरे सेट के आठवें गेम तक कोई ब्रेक अंक नहीं बनाया लेकिन मैच के अंतिम चरणों में मिले इस मौके को दोनों हाथों से भुनाया। यूनानी खिलाड़ी ने मैच में 41 विनर्स लगाए जबकि इस्नर ने 21 बेजां भूलें करने के अलावा 54 विनर्स और 18 एसिस लगाए। 

सितसिपास का सेमीफाइनल में विश्व के नंबर एक खिलाड़ी दानिल मेदवेदेव से मुकाबला होगा। शीर्ष वरीय रूसी खिलाड़ी ने अमेरिका के टेलर फ्रिट्ज को 7-6(1), 6-3 से हराया। मेदवेदेव ने मैच में 18 एस मारे जबकि फ्रिट्ज तीन एस ही लगा पाए। 

मेदवेदेव ने पहले सेट में तीन सेट अंक बचाये और दूसरे सेट में पहले तीन गेम जल्दी से जीतते हुए मैच निपटा दिया। बोर्ना कोरिच ने अपना शानदार फॉर्म जारी रहते हुए विश्व के नौंवें नंबर के खिलाड़ी फेलिक्स ऑगर-एलियासिम को 6-4, 6-4 से पराजित किया। 

कोरिच की टॉप 20 खिलाड़ियों के खिलाफ यह तीसरी जीत है।उन्होंने पिछले दो राउंड में स्पेन के राफेल नडाल और रॉबटरे बतिस्ता अगुत को हराया था। उनका कैमरून नोरी से मुकाबला होगा। अगली रैंकिंग जारी होने पर कोरिच की रैंकिंग में 86 स्थान का उछाल आएगा। 

रात के अंतिम मैच में नोरी ने पूर्व नंबर चार और यूएस ओपन के दावेदार कार्लोस अलकारेज को 7-6 (7-4), 6-7 (4-7), 6-4 से हराया।

 

Tags: Sports News , Tennis , Tennis Player , Stefanos Tsitsipas , Daniil Medvedev

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD