Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

भारत के लोग अब अरविंद केजरीवाल को 2024 चुनाव के लिए मोदी के विकल्प के रूप में देख रहे : मलविंदर सिंह कंग

नरेंद्र मोदी सरकार अरविंद केजरीवाल की बढ़ती लोकप्रियता से चिंतित : मलविंदर सिंह कंग

Malwinder Singh Kang, Malvinder Singh Kang, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Bharatiya Janata Party, BJP, Narendra Modi, Central Bureau of Investigation, CBI, Arvind Kejriwal
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 20 Aug 2022

Last updated on: Aug 20, 2022, 00:00 IST

आम आदमी पार्टी (आप) ने भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर तीखा हमला किया और कहा कि भारत में अरविंद केजरीवाल की बढ़ती लोकप्रियता ने भाजपा को चिंतित कर दिया है। इसलिए मोदी सरकार केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) का दुरुपयोग कर आप नेताओं को रोकना चाहती है।

यहां एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए पार्टी के पंजाब के मुख्य प्रवक्ता मलविंदर सिंह कंग ने कहा कि अब भाजपा को स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है कि 2024 के लोकसभा चुनाव में मुकाबला सीधे तौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल (मोदी बनाम केजरीवाल) के बीच होगा। 

इसीलिए वे केजरीवाल को किसी भी कीमत पर रोकना चाहते हैं। कंग ने सीबीआई छापे के लिए केंद्र पर निशाना साधते हुए कहा, "हम मोदी और सीबीआई से नहीं डरते। देश भर के लोग केजरीवाल को मोदी के विकल्प के रूप में देख रहे हैं और भाजपा और मोदी, केजरीवाल के बढ़ते राजनीतिक कद से डरे हुए हैं।" 

न्यूयॉर्क टाइम्स अखबार में दिल्ली के शिक्षा मॉडल के बारे में छपे लेख पर उन्होंने कहा कि बीजेपी और कांग्रेस दिल्ली मॉडल पर न्यूयॉर्क टाइम्स के पहले पन्ने की कवरेज को फर्जी खबर बता रहे हैं, जबकि अखबार ने खुद स्पष्ट किया है कि यह स्वतंत्र, निष्पक्ष और ग्राउंड रिपोर्टिंग पर आधारित खबर है। 

लेकिन भाजपा और कांग्रेस झूठे प्रचार के माध्यम से आम आदमी पार्टी को बदनाम करने की कोशिश कर रही है।उन्होंने कहा कि केजरीवाल ने भारत को दुनिया का नंबर वन देश बनाने के लिए हाल ही में मेक इंडिया नंबर-1 मुहिम लॉन्च किया और केजरीवाल मॉडल को दुनिया भर में पहचान मिली। 

यही कारण है कि मोदी सरकार 'आप' के स्वास्थ्य और शिक्षा मॉडल को खत्म करना चाहती है। लेकिन सीबीआई और ईडी के छापे भारत को दुनिया में नंबर-वन बनाने के अरविंद केजरीवाल के मिशन को नहीं रोक सकते।

उन्होंने इस आरोप का भी खंडन किया कि दिल्ली की शराब नीति में अनियमितताएं हैं। कंग ने इसे आप सरकार को बदनाम करने के लिए भाजपा का राजनीतिक प्रचार करार दिया।

 

Tags: Malwinder Singh Kang , Malvinder Singh Kang , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Bharatiya Janata Party , BJP , Narendra Modi , Central Bureau of Investigation , CBI , Arvind Kejriwal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD