Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

CBI छापे के बाद मनीष सिसोदिया ने कहा, कंप्यूटर और मेरा निजी फोन जब्त किया गया

Manish Sisodia, AAP, Aam Aadmi Party, Deputy Chief Minister, New Delhi, Central Bureau of Investigation, CBI
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 20 Aug 2022

Last updated on: Aug 20, 2022, 00:00 IST

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने अपने आवास पर करीब 14 घंटे की सीबीआई छापेमारी के बाद मीडिया को बताया कि सीबीआई टीम का व्यवहार अच्छा था लेकिन उन्होंने मेरा कंप्यूटर, मोबाइल फोन और कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त कर लिया है। 

सिसोदिया ने कहा, "उनका (सीबीआई) व्यवहार अच्छा था। उन्होंने मुझे अभी तक किसी जांच के लिए नहीं बुलाया है। उन्होंने मेरा कंप्यूटर और निजी फोन जब्त कर लिया है। उन्होंने कुछ फाइलें भी ले ली हैं।"उन्होंने कहा, "मैंने और मेरे परिवार ने जांच एजेंसी का समर्थन किया है। 

हमने कोई गलत काम नहीं किया है और कोई भ्रष्टाचार नहीं किया है। इसलिए हम किसी चीज से नहीं डरते।"उन्होंने दावा किया कि सीबीआई को शीर्ष स्तर (केंद्र सरकार) से आदेश दिया जा रहा है और इसका दुरुपयोग किया जा रहा है। 

सिसोदिया ने कहा, "सब जानते हैं कि कैसे सीबीआई के इस्तेमाल से दिल्ली सरकार के अच्छे कामों को रोका जा रहा है। लेकिन अच्छी शिक्षा और स्वास्थ्य मुहैया कराने का काम चलता रहेगा, दिल्ली सरकार नहीं रुकेगी।

"सीबीआई ने शुक्रवार को नए आबकारी नीति मामले में अनियमितताओं के संबंध में सिसोदिया के आवास और राष्ट्रीय राजधानी में 22 अन्य स्थानों पर लगभग 14 घंटे की तलाशी ली। दिल्ली के उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना ने 22 जुलाई को अरविंद केजरीवाल सरकार की आबकारी नीति 2021-22 की सीबीआई जांच की सिफारिश की थी।

 

Tags: Manish Sisodia , AAP , Aam Aadmi Party , Deputy Chief Minister , New Delhi , Central Bureau of Investigation , CBI

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD