Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

भारत के लिए फिर से खेलने का लंबा इंतजार किया: Deepak Chahar

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Deepak Chahar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

हरारे , 19 Aug 2022

Last updated on: Aug 19, 2022, 00:00 IST

भारतीय टीम में चोट से उबरने के बाद वापसी करने वाले तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने गुरुवार को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में पहले वनडे मैच में जिम्बाब्वे को 10 विकेट से हराने के लिए शानदार गेंदबाजी करते हुए 3/27 विकेट हासिल किए। 

मैच के बाद, जहां उन्हें 'प्लेयर आफ द मैच' के रूप में चुना गया था, चाहर फिर से भारत के लिए खेलकर प्रसन्न थे। यहां तक कि उन्होंने अपने टीम साथी स्पिनर अक्षर पटेल की भी तारीफ की। चाहर ने कहा, "दो महीने नहीं बल्कि साढ़े छह महीने हो गए हैं। 

जब आप इतने लंबे समय के लिए बाहर होते हैं, तो आप हमेशा भारतीय टीम में वापसी करने के लिए उत्सुक रहते हैं। यह एक कठिन दौर और समय था। लेकिन अच्छी बात यह है कि यह बदलता रहता है। मैं लंबे समय से वापस आने और भारत के लिए फिर से खेलने का इंतजार कर रहा था।

"चाहर ने नई गेंद से गेंदबाजी करने के लिए अपना समय लिया।जिम्बाब्वे के सलामी बल्लेबाजों को पवेलियन भेज दिया। उन्होंने कहा, ''सही लाइन और लेंथ के साथ गेंदबाजी करके बहुत अच्छा लगता है। सौभाग्य से मुझे एक विकेट मिला, जिसने दबाव को दूर कर दिया।"

अक्षर ने मजाक करते हुए चाहर से कहा, "तुम मजबूत वापसी करते रहो।" जवाब में चाहर ने कहा, "आप इंटरव्यू लेते रहिए। अक्षर ने जवाब दिया, "नहीं, नहीं! हम क्या करेंगे, यह काम युजवेंद्र चहल भाई का है।

"चाहर, पटेल और प्रसिद्ध कृष्णा द्वारा लिए गए तीन-तीन विकेटों की बदौलत भारत जिम्बाब्वे को 189 रनों पर समेटने में सफल रहा। 190 रनों का पीछा करते हुए शिखर धवन और शुभमन गिल क्रमश: 81 और 82 रन बनाकर नाबाद रहे, जिससे भारत ने तीन मैचों की श्रृंखला में 1-0 की बढ़त बना ली।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Deepak Chahar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD