Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

घरों के गीले व सूखे कूड़े को अलग-अलग एकत्र करना बनाया जाए यकीनी : संदीप हंस

सिंगल यूज प्लास्टिक की रोकथाम के लिए चलाया जाए विशेष अभियान

DC Hoshiarpur, Deputy Commissioner Hoshiarpur, Sandeep Hans, Hoshiarpur
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

होशियारपुर , 18 Aug 2022

Last updated on: Aug 18, 2022, 00:00 IST

डिप्टी कमिश्नर संदीप हंस ने आज जिला प्रशासकीय कांप्लेक्स में अलग-अलग विभागों के प्रमुखों के साथ मासिक बैठक की। इस दौरान उन्होंने कार्यकारी अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि वातावरण की संभाल के लिए घरों के गीले व सूखे कूड़े को अलग-अलग एकत्र करना यकीनी बनाया जाए। इसके अलावा सालिड वेस्ट मैनेजमेंट के अंतर्गत गीले व सूखे कूड़े के प्रबंधन के लिए गंभीरता दिखाई जाए। 

उन्होंने कहा कि प्लास्टिक की रोकथाम के लिए विशेष कदम उठाए जाएं व सख्त कार्रवाई करते हुए चालान भी काटे जाएं क्योंकि अब सिंगल यूज प्लास्टिक पर पूर्ण पाबंदी लगा दी गई है। इस मौके पर अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(सामान्य) श्री अमित महाजन, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(विकास) श्री दरबारा सिंह भी मौजूद थे। डिप्टी कमिश्नर ने जिले में चल रहे विकास कार्यों का जायजा लेते हुए हिदायत की कि शुरु किए विकास कार्य निश्चित समय के दौरान मुकम्मल किए जाएं। 

इसके अलावा विकास कार्य मुकम्मल होने पर उपयोगिता सर्टिफिकेट भी मुहैया करवाए जाएं। उन्होंने वाटर सप्लाई व सैनिटेशन, यू.ई.आई.पी, प्रधान मंत्री आवास योजना के अलावा अन्य कई योजनाओं की समीक्षा भी की।  संदीप हंस ने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश देते हुए कहा कि जिला वासियों को सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में सुचारु ढंग से स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया करवाई जाएं। 

इसके अलावा कोविड-19 से बचाव संबंधी, डेंगू की रोकथाम के लिए एक अभियान के तौर पर गतिविधियां शुरु की जाएं। उन्होंने नशे के दुष्प्रभावों संबंधी स्कूलों व कालेजों में भी जागरुकता कार्यक्रम करवाने के लिए कहा। उन्होंने जहां कोविड वैक्सीनेशन का जायजा लिया वहीं स्वास्थ्य विभाग की अलग-अलग योजनाओं का रिव्यू भी किया। 

डिप्टी कमिश्नर ने यू.आई.डी(दिव्यांग व्यक्तियों के लिए विलक्षण पहचान कार्ड) कार्डों का जायजा लेते हुए कहा कि नियमों के मुताबिक अधिक से अधिक कार्ड बनाए जाए, ताकि कोई भी योग्य व्यक्ति इस सुविधा से वंचित न रह सके। इस मौके पर जिला विकास व पंचायत अधिकारी श्री नीरज कुमार, सिविल सर्जन डा. अमरजीत सिंह, सहायक कमिश्नर नगर निगम श्री संदीप तिवारी, जिला सामाजिक सुरक्षा अधिकारी श्री मुकेश गौतम, बी.डी.पी.ओज, कार्यकारी अधिकारी, अलग-अलग विभागों के एक्सीयन व जिला अधिकारी उपस्थित थे।

 

 

Tags: DC Hoshiarpur , Deputy Commissioner Hoshiarpur , Sandeep Hans , Hoshiarpur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD