Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

Manish Sisodia सर्वश्रेष्ठ शिक्षा मंत्री, CBI की छापेमारी काम में अड़चन डालने का प्रयास : Arvind kejriwal

Arvind Kejriwal, AAP, Aam Aadmi Party, Delhi Chief Minister, New Delhi, Manish Sisodia, Deputy Chief Minister Of Delhi, CBI Raid
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 19 Aug 2022

Last updated on: Aug 19, 2022, 00:00 IST

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के घर सीबीआई रेड के बीच मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मनीष सिसोदिया को देश का सबसे बेहतरीन शिक्षा मंत्री करार दिया है। मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा कि जिस दिन अमेरिका के सबसे बड़े अखबार न्यूयॉर्क टाइम्स के फ्ऱंट पेज पर दिल्ली शिक्षा मॉडल की तारीफ और मनीष सिसोदिया की तस्वीर छपी, उसी दिन मनीष के घर केंद्र ने सीबीआई भेजी है। 

केजरीवाल ने कहा कि सीबीआई का स्वागत है। हम जांच टीम से पूरा सहयोग करेंगे। पहले भी कई जांच हुईं। कुछ नहीं निकला। अब भी कुछ नहीं निकलेगा। मनीष सिसोदिया को सर्वश्रेष्ठ शिक्षा मंत्री बताते हुए मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा कि पिछले 7 साल में न जाने कितनी बार मनीष सिसोदिया के ऊपर रेड हुई है, मेरे ऊपर रेड हुई है, हमारे मंत्री कैलाश गहलोत, सत्येंद्र जैन पर रेड हुई है। 

तब भी कुछ नहीं हुआ और अभी भी कुछ नहीं होगा। दिल्ली की शराब नीति की जांच कर रही सीबीआई की एक टीम ने शुक्रवार को दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के घर छापा मारा है। सीबीआई की यह टीम दिल्ली की शराब नीति में गड़बड़ी के कथित आरोपों की जांच कर रही है। केजरीवाल का कहना है कि सीबीआई को ऊपर से आदेश है कि इनके आगे अड़चनें लगाओ। 

उन्होंने कहा लेकिन इस सब से कुछ नहीं होगा। मनीष सिसोदिया के साथ खड़े होते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली में शिक्षा के क्षेत्र में सिसोदिया ने बेहतरीन कार्य किया है। इसी का नतीजा है कि अब दिल्ली में लोग अपने बच्चों का नाम प्राइवेट स्कूलों से कटवा कर सरकारी स्कूलों में लिखवा रहे हैं। 

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अब केवल देश ही नहीं विदेशों में भी दिल्ली की शिक्षा और स्वास्थ्य नीति की चर्चा होने लगी है। विदेशी अखबारों में दिल्ली के शिक्षा मॉडल की प्रशंसा की जा रही है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का कहना है कि मनीष सिसोदिया पर सीबीआई की छापेमारी उनके इन्ही कामों में अड़चन डालने की एक कोशिश है।

केजरीवाल ने कहा कि अब केवल भारत ही नहीं बल्कि अमेरिका के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी दिल्ली के स्वास्थ्य एवं शिक्षा मॉडल की बातें की जा रही है। इसी क्रम में अमेरिका के न्यूयॉर्क टाइम्स के फ्रंट पेज पर भारत के बारे में बहुत अच्छी खबर छपी है। इसमें दिल्ली को लेकर सकारात्मक खबर छापी गई है और मनीष सिसोदिया का फोटो लगा है। 

दिल्ली सरकार और शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने शिक्षा के क्षेत्र में बेहतरीन काम किया है। दिल्ली के शिक्षा और स्वास्थ मॉडल की चर्चा दुनियाभर में हो रही है।मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि भारत 75 साल पहले आजाद हुआ। लोग पूछते हैं कि इन 75 सालों में कई छोटे छोटे देश हमारे बाद आजाद हुए, वह हम से आगे निकल गए भारत पीछे क्यों रह गया। 

अगर इन्हीं नेताओं के भरोसे देश छोड़ दिया गया तो अगले 75 साल में भी देश आगे नहीं बढ़ेगा। उन्होंने कहा ,आज मैं एक नंबर जारी कर रहा हूं 9510001000, इस नंबर पर मिस कॉल देकर इस अभियान के साथ जुड़े। हमें तरक्की करनी है और विश्व में सबसे आगे बढ़ना है। इसी उद्देश्य से हमने यह मिस कॉल नंबर जारी किया है। 

मैं सभी देशवासियों से गुजारिश करता हूं कि इस मिस कॉल नंबर के माध्यम से हमारे साथ जुड़ें।गौरतलब है कि उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के घर पर सीबीआई की छापेमारी अभी भी जारी है। आम आदमी पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता इस कार्रवाई का विरोध कर रहे हैं। अपना विरोध जताने के लिए यह कार्यकर्ता मनीष सिसोदिया के घर बाहर एकजुट हुए और मनीष सिसोदिया के समर्थन में प्रदर्शन और नारेबाजी की।

 

Tags: Arvind Kejriwal , AAP , Aam Aadmi Party , Delhi Chief Minister , New Delhi , Manish Sisodia , Deputy Chief Minister Of Delhi , CBI Raid

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD