Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा

 

राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दों को प्राथमिकता दें सभी राज्य : Amit Shah

Amit Shah, Union Home Minister, BJP, Bharatiya Janata Party, National Security Strategies, NSS
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 19 Aug 2022

Last updated on: Aug 19, 2022, 00:00 IST

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को सभी राज्यों से राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया। नई दिल्ली में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति (एनएसएस) सम्मेलन के समापन सत्र को संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि सभी राज्यों के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) खासकर सीमावर्ती जिलों में इस पर विशेष ध्यान देना चाहिए।

उन्होंने कहा कि राज्यों को सीमावर्ती क्षेत्रों में हो रहे जनसांख्यिकीय परिवर्तनों पर विशेष निगरानी रखनी चाहिए। केंद्रीय गृह मंत्री ने राज्यों के डीजीपी को संबोधित करते हुए कहा कि सीमावर्ती क्षेत्र के जिलों में तकनीकी और रणनीतिक महत्व से संबंधित सभी सूचनाओं को जमीनी स्तर पर साझा किया जाना चाहिए।

शाह ने आगे कहा कि आंतरिक सुरक्षा के मामले में, जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद, पूर्वोत्तर में चरमपंथी संगठन और वामपंथी उग्रवाद ऐसे तीन सबसे बड़े खतरे थे, जिनको बेअसर करने में हमने सफलता हासिल की है। उन्होंने कहा कि इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार ने नए कानून बनाए हैं, सभी राज्यों के साथ तालमेल बनाकर काम किया है और तकनीक का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल किया है। 

उन्होंने कहा कि 2014 में नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद से आंतरिक सुरक्षा पर जोर दिया गया है। देश की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा पैदा करने वाली चुनौतियों से निपटने के लिए सुरक्षा तंत्र को भी मजबूत किया गया है। अमित शाह ने सम्मेलन का समापन करते हुए कहा कि यह देश और युवाओं के भविष्य की लड़ाई है, जिसे हमें मिलकर किसी भी कीमत पर जीतना है।

इस सम्मेलन में साइबर अपराध और ड्रग्स की तस्करी जैसे मुद्दों पर भी चर्चा की। इस अवसर पर राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों के शीर्ष अधिकारी और सुरक्षाकर्मी भी मौजूद थे।

 

Tags: Amit Shah , Union Home Minister , BJP , Bharatiya Janata Party , National Security Strategies , NSS

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD