Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

CBI छापे पर बोले Manish Sisodia, अच्छा काम करने वालों को किया जा रहा परेशान

Manish Sisodia, AAP, Aam Aadmi Party, Deputy Chief Minister, New Delhi, Central Bureau of Investigation, CBI, Raid, CBI Raid
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 19 Aug 2022

Last updated on: Aug 19, 2022, 00:00 IST

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने शुक्रवार को अपने घर पर केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की छापेमारी को 'दुर्भाग्यपूर्ण' बताया और कहा, 'देश के लिए अच्छा काम करने वालों को परेशान किया जा रहा है।' सिसोदिया ने सीबीआई के अधिकारियों का स्वागत किया और कहा कि वो हर कदम पर जांच एजेंसी के साथ सहयोग करेंगे ताकि सच्चाई जल्द ही सामने आ सके।

उन्होंने कहा, मेरे खिलाफ कई मामले दर्ज किए गए हैं और आज तक कुछ भी साबित नहीं हुआ है। इस मामले में भी कुछ नहीं आएगा। अच्छी शिक्षा का मेरा काम नहीं रोका जा सकता। सिसोदिया ने कहा, वे दिल्ली में शिक्षा और स्वास्थ्य के अद्भुत कार्यों से निराश हैं। इसलिए वह दिल्ली के स्वास्थ्य और शिक्षा मंत्रियों के खिलाफ साजिश रच रहे है, ताकि अच्छे कामों को रोका जा सके। 

हम दोनों पर झूठे आरोप लगाए गए हैं। सच्चाई सामने आएगी। सीबीआई दिल्ली आबकारी नीति में कथित अनियमितताओं के मामले में राष्ट्रीय राजधानी और छह अन्य राज्यों में 21 स्थानों पर छापेमारी कर रही है। छापेमारी पर प्रतिक्रिया देते हुए, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी ट्विटर पर कहा कि कुछ भी नहीं निकलेगा।

सीएम केजरीवाल ने कहा, जिस दिन अमेरिका के सबसे बड़े अखबार एनवाईटी (न्यूयॉर्क टाइम्स) के फ्रंट पेज पर दिल्ली शिक्षा मॉडल की तारीफ और मनीष सिसोदिया की तस्वीर छपी, उसी दिन मनीष के घर केंद्र ने सीबीआई भेजी। सीबीआई का स्वागत है। पूरा सहयोग करेंगे। पहले भी कई जांच और रेड हुईं लेकिन कुछ नहीं निकला। 

अब भी कुछ नहीं निकलेगा। सीबीआई पहले ही सिसोदिया और अन्य के खिलाफ शराब नीति में कथित अनियमितताओं के संबंध में एफआईआर दर्ज कर चुकी है।

 

Tags: Manish Sisodia , AAP , Aam Aadmi Party , Deputy Chief Minister , New Delhi , Central Bureau of Investigation , CBI , Raid , CBI Raid

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD