Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

Manish Sisodia के आवास समेत 7 राज्यों के 21 ठिकानों पर CBI की छापेमारी

Central Bureau of Investigation, CBI, New Delhi, Raid, CBI Raid, Manish Sisodia, Deputy Chief Minister Of Delhi, Manish Sisodia House
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 19 Aug 2022

Last updated on: Aug 19, 2022, 00:00 IST

केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने शुक्रवार को दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के आवास समेत दिल्ली और छह अन्य राज्यों में 21 ठिकानों पर छापेमारी की। ये छापेमारी दिल्ली आबकारी नीति में कथित अनियमितताओं के सिलसिले में की जा रही है। सूत्रों ने कहा कि सीबीआई की एक टीम ने सिसोदिया के घर से कई जरूरी दस्तावेज बरामद किए और उनको स्कैन कर रही है।

जांच दल के अधिकारी पूर्व आबकारी आयुक्त ई. गोपीकृष्ण, चार लोक सेवकों और अन्य के घर पर भी छापेमारी कर रहे हैं। सूत्रों ने बताया कि छापेमारी सात राज्यों में चल रही है और शाम तक चल सकती है। सिसोदिया ने दावा किया कि वह निर्दोष हैं और सीबीआई केंद्र के इशारे पर काम कर रही है।

सिसोदिया ने ट्वीट किया, "सीबीआई आई है। उनका स्वागत है। हम ईमानदार हैं। लाखों बच्चों का भविष्य बना रहे हैं। बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है कि हमारे देश में जो अच्छा काम करता है उसे इसी तरह परेशान किया जाता है। इसीलिए हमारा देश अभी तक नम्बर-1 नहीं बन पाया।"सिसोदिया ने आगे कहा कि वे सीबीआई को पूरा सहयोग देंगे ताकि जल्द ही सच्चाई सामने आ सके। 

उन्होंने कहा कि अब तक उनके खिलाफ कई मामले दर्ज हो चुके हैं, लेकिन कुछ भी सामने नहीं आया है। उन्होंने आगे कहा, "इससे भी कुछ नहीं हासिल नहीं होगा। देश में अच्छी शिक्षा के लिए मेरा काम नहीं रोका जा सकता है। ये लोग दिल्ली के शिक्षा और स्वास्थ्य के उत्कृष्ट कार्यों से परेशान हैं।इसलिए दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री और शिक्षा मंत्री को पकड़ा गया है, ताकि शिक्षा, स्वास्थ्य के अच्छे कार्यों को रोका जा सके।"

सिसोदिया ने हिंदी में अपने ट्वीट में आगे कहा, "हम दोनों के खिलाफ झूठे आरोप हैं। अदालत में सच सामने आएगा।"इस बीच बीजेपी नेता कपिल मिश्रा ने उन पर भ्रष्ट होने का आरोप लगाया और कहा, "सत्येंद्र जैन का भ्रष्टाचार पकड़ा गया है, सिसोदिया के घोटाले अब जनता के सामने आ रहे हैं।"मिश्रा ने ट्वीट किया, "शराब के ठेके के नाम पर करोड़ों रुपये की लूट का मामला तो शुरुआत है। केजरीवाल सरकार के भ्रष्टाचार के खिलाफ हमारी लड़ाई जारी है, दिल्ली को लूटने वालों को जेल जाना होगा।"

 

Tags: Central Bureau of Investigation , CBI , New Delhi , Raid , CBI Raid , Manish Sisodia , Deputy Chief Minister Of Delhi , Manish Sisodia House

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD