Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

आंद्रे रसेल T20 World Cup खेलना चाहते हैं लेकिन विंडीज उनकी शर्तें माने

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Andre Russell, T20 World Cup, T20 World Cup 2022
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

ब्रिजटाउन (बारबाडोस) , 17 Aug 2022

Last updated on: Aug 17, 2022, 00:00 IST

वेस्ट इंडीज के आलराउंडर आंद्रे रसेल ने कहा है कि वह दो महीने बाद ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 विश्व कप में अपनी टीम का हिस्सा बनाना चाहते हैं लेकिन उन्होंने साथ ही कहा कि क्रिकेट वेस्ट इंडीज उनकी शर्तों को भी माने। 

रसेल आखिरी बार अपने देश के लिए दुबई में पिछले साल टी20 विश्व कप में खेले थे। उन्होंने कहा कि 34 साल की उम्र में उनकी इच्छा है कि वह अपने देश के लिए विश्व कप जीतें। अपने पूर्व टीम साथी डैरेन सैमी के साथ बात करते हुए रसेल ने स्काई स्पोर्ट्स से कहा, "मैं हमेशा खेलना चाहता हूँ और देश को वापस कुछ देना चाहता हूँ लेकिन यदि क्रिकेट वेस्ट इंडीज कुछ चीजों पर सहमत नहीं होता है तो फिर इसका क्या फायदा है। 

रसेल ने कहा कि उन्हें मेरी शर्तों का सम्मान करना होगा।"रसेल ने कहा, हमारा परिवार है और हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि हम उन्हें सर्वश्रेष्ठ अवसर दे सकें। मेरे पास एक ही करियर है। ऐसा नहीं है कि मैं फिर से कुछ शुरू कर सकूं। 

मैं 34 साल का हूँ और देश के लिए एक और विश्व कप या दो और जीतना चाहता हूँ। मैं रोज-दर-रोज आगे बढ़ रहा हूँ।"रसेल ने 67 टी20 मैच खेले हैं और 2012 तथा 2016 में दो बार विश्व कप जीतने वाली विंडीज टीम का हिस्सा रहे हैं। 

रसेल की यह प्रतिक्रिया विंडीज के कोच फिल सिमंस के शीर्ष खिलाड़ियों के उपलब्ध न होने की निराशा व्यक्त करने के कुछ दिन बाद आयी है। क्रिस गेल, सुनील नारायण और रसेल जैसे शीर्ष खिलाड़ियों ने विश्व कप को लेकर अपनी अनिच्छा जाहिर की थी। हालांकि रसेल ने कहा है कि वह तैयारियों में शामिल होना चाहते हैं।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Andre Russell , T20 World Cup , T20 World Cup 2022

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD