Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने मार्च 2027 तक 12 फुट की हर सड़क को 18 फुट चौड़ा करने के निर्देश दिए नायब सिंह सैनी ने सभी विभागों को अपने 5 साल का रोडमैप एआई टूल पर अपलोड करने के दिए निर्देश हरियाणा के विभिन्न बोर्डों एवं आयोगों के नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों ने पंचकूला में ग्रहण किया पदभार गौरव गौतम ने हरियाणा के 23 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सीनियर व जूनियर प्रशिक्षकों के नियुक्ति पत्र सौंपे प्रो. असीम कुमार घोष ने युवाओं से रोजगार सृजक बनकर ‘विकसित भारत’ के निर्माण में योगदान देने का किया आह्वान हरियाणा में नियमों के सरलीकरण से बढ़ी कारोबारी सुगमता पीएम सूर्य घर योजना में हरियाणा को राष्ट्रीय स्तर पर मिले तीन प्रतिष्ठित पुरस्कार शाहपुर में ‘‘ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं रिसर्च संस्थान व आटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन’’ स्थापना के लिए जमीन की रजिस्टरी हुई : अनिल विज गुरुग्रामवासियों के लिए बड़ी सौगात प्रदेश के सरकारी पॉलिटेक्निक संस्थानों में शुरू होंगे नए रोजगारोन्मुखी कोर्स : महीपाल ढांडा राज्य सरकार प्रदेश के सरकारी अस्पतालों को अत्याधुनिक सुविधाएं देने के लिए उठा रही है कदम : आरती सिंह राव नांगल चौधरी में 11.65 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक कम्युनिटी हेल्थ सेंटर : आरती सिंह राव मुख्य सचिव को हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन के चीफ कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल'

 

शिखर धवन ने KL Rahul की वापसी पर खुशी जताई, युवा खिलाड़ियों की तारीफ की

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Shikhar Dhawan, KL Rahul, Ind Vs Zim, ODI Series
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

हरारे , 16 Aug 2022

Last updated on: Aug 16, 2022, 00:00 IST

भारतीय सलामी बल्लेबाज शिखर धवन का मानना है कि एशिया कप से पहले जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे सीरीज केएल राहुल के लिए महत्वपूर्ण होगी। साथ उन्होंने उन युवा खिलाड़ियों की भी तारीफ की, जो दौरे के लिए भारतीय टीम का हिस्सा हैं। 

राहुल को टीम में शामिल करने से पहले धवन को शुरूआत में जिम्बाब्वे में टीम का नेतृत्व करने के लिए तैयार किया गया था। लेकिन फिट राहुल अब टीम का नेतृत्व करेंगे, उन्हें एशिया कप में जाने से पहले कुछ मैच खेलने की जरूरत है। 

30 वर्षीय खिलाड़ी एक सर्जरी की आवश्यकता के कारण इंग्लैंड और आयरलैंड दौरों से बाहर हो गए थे, जिसमें कोरोना संक्रमण ने उनका कार्यकाल बढ़ा दिया था। आईपीएल 2022 के समापन के बाद, राहुल दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू टी20 में भारत की कप्तानी करने वाले थे, लेकिन चोट के कारण चूक गए थे। 

सलामी बल्लेबाज को वेस्टइंडीज और यूएसए के दौरे के लिए वापसी करनी थी, कोरोना संक्रमित होने के बाद बीसीसीआई की मेडिकल टीम ने उन्हें आराम करने की सलाह दी। इस महीने के अंत में एशिया कप के लिए जिम्बाब्वे के अलावा राहुल को पहले ही भारत की टीम में शामिल किया जा चुका है। 

धवन ने श्रृंखला से पहले राहुल की वापसी पर कहा, "यह बहुत अच्छी खबर है कि केएल टीम में वापस आ गए हैं और टीम का नेतृत्व कर रहे हैं। वह भारतीय टीम के मुख्य खिलाड़ियों में से एक हैं और आने वाले एशिया कप के साथ उनका फिट रहना जरूरी है और मुझे यकीन है कि इस दौरे से उन्हें बहुत कुछ फायदा होगा।

"इतनी प्रतिभा के साथ, भारतीय टीम में जगह बनाने की होड़ तेज हो रही है। ईशान किशन, शुभमन गिल और रुतुराज गायकवाड़ टीम में सलामी बल्लेबाज की रेस में बने हुए हैं। धवन के साथ 18 से 22 अगस्त के बीच तीन मैचों की वनडे श्रृंखला के दौरान वापसी करने वाले केएल राहुल की भागीदारी होगी। 

यह पूछे जाने पर कि युवाओं का दृष्टिकोण उनसे अलग कैसे है, तो धवन ने उनकी जमकर तारीफ की। अनुभवी क्रिकेटर ने कहा, "युवा खिलाड़ी काफी आश्वस्त हैं और हर कोई अलग है। उनके पास अच्छी तकनीक है।

"उन्होंने कहा, "घरेलू क्रिकेट और आईपीएल की वजह से भारतीय टीम के लिए बदलाव अच्छा रहा है। उनका आत्मविश्वास का स्तर काफी ऊंचा है और इसलिए वे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में इतनी अच्छी तरह से प्रदर्शन कर रहे हैं।

"भारत जिम्बाब्वे की टीम के खिलाफ उतरेगा, जो बांग्लादेश के खिलाफ अपनी वनडे और टी20 श्रृंखला जीत के बाद आत्मविश्वास से भरी हुई है। 36 वर्षीय धवन ने मेजबान टीम की तारीफ करते हुए दावा किया कि जिम्बाब्वे की फार्म में चल रही टीम हमारे के लिए अच्छी चुनौती होगी। 

बाएं हाथ के बल्लेबाज ने वनडे प्रारूप के महत्व पर भी बातचीत की। धवन ने कहा, "यह एक बेहतर प्रारूप है, जहां आपको पता होना चाहिए कि कब आक्रमण करना है और कब बचाव करना है। यह जल्दबाजी वाला प्रारूप नहीं है। हम इसे लंबे समय से खेल रहे हैं और मुझे इसे खेलने में मजा आता है।"

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Shikhar Dhawan , KL Rahul , Ind Vs Zim , ODI Series

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD