Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना हमारा संकल्प : जय कृष्ण सिंह रौड़ी नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य

 

राष्ट्रपति Droupadi Murmu और पीएम Narendra Modi ने 'सदैव अटल' समाधि पर की पुष्पांजलि, पूर्व पीएम को किया नमन

Droupadi Murmu, President of India, President, Indian President, Rashtrapati, Narendra Modi, Modi, BJP, Bharatiya Janata Party, Prime Minister of India, Prime Minister, Narendra Damodardas Modi, Atal Bihari Vajpayee, Death Anniversary
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 16 Aug 2022

Last updated on: Aug 16, 2022, 00:00 IST

देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की चौथी पुण्यतिथि पर उनके समाधि स्थल 'सदैव अटल' पर पुष्पांजलि और प्रार्थना सभा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री मोदी ने अटल बिहारी वाजपेयी के समाधि स्थल 'सदैव अटल' पर पहुंचकर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए और नमन किया।

राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ ही उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, देश के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी वाजपेयी के समाधि स्थल 'सदैव अटल' पर पहुंचकर उन्हें नमन किया।

मोदी सरकार के मंत्रियों और भाजपा नेताओं के अलावा अटल बिहारी वाजपेयी के साथ काम कर चुके लोगों ने भी उनके समाधि स्थल पर पहुंचकर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान 'सदैव अटल' समाधि पर उनकी बेटी और दामाद भी मौजूद रहे। अटल बिहारी वाजपेयी का जन्म 25 दिसंबर, 1924 को मध्य प्रदेश के ग्वालियर में हुआ था। 

जनसंघ से अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत करने वाले अटल बिहारी वाजपेयी ने जनता पार्टी के विघटन के बाद 1980 में भाजपा की स्थापना की थी। वाजपेयी तीन बार देश के प्रधानमंत्री रहे। तबीयत खराब होने की वजह से 16 अगस्त 2018 को उनका निधन हो गया।

 

Tags: Droupadi Murmu , President of India , President , Indian President , Rashtrapati , Narendra Modi , Modi , BJP , Bharatiya Janata Party , Prime Minister of India , Prime Minister , Narendra Damodardas Modi , Atal Bihari Vajpayee , Death Anniversary

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD